Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

घोर आश्चर्य? जिसे उपवास का मतलब नहीं मालूम, वो उपवास पर लेक्चर दिये जा रहा है

आजकल दो उपवासों का चर्चा पूरे भारतीय समाज में खूब उछाला जा रहा हैं। एक कांग्रेस का दलितों के नाम पर कुछ दिन पहले हुआ उपवास और दूसरा संसद नहीं चलने देने को लेकर भाजपा का उपवास। आश्चर्य इस बात की है, जिन्हें उपवास का अर्थ नहीं मालूम, वे भी आजकल धर्माचार्य बनकर खूब दिये जा रहे है, फेसबुक, व्हाट्सएप तो ऐसे धर्माचार्यों से भरे पड़े है। पूरा समाज जिनको धर्म की एबीसीडी नहीं मालूम,

Read More
राजनीति

मेयर में झामुमो की वर्षा गाड़ी, डिप्टी-मेयर में कांग्रेस के राजेश लोकप्रियता में सबसे आगे

रांची नगर निगम पर सभी राजनीतिक दल अपना कब्जा जमाना चाहते हैं। पूर्व में देखा जाय, तो यहां अघोषित रुप से भाजपा का ही कब्जा था, क्योंकि मेयर और डिप्टी मेयर दोनों भारतीय जनता पार्टी से ही आते थे, तथा उनका झुकाव शुरु से लेकर अंत तक भाजपा के प्रति रहा, जो इस बार स्पष्ट रुप से परिलक्षित हुआ, जब भाजपा ने इन्हीं दोनों को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।

Read More
अपराध

अफसाना के शव मिलने के पांच दिन बाद CM रघुवर के IPRD ने लापता होने का विज्ञापन निकाला

सीएम रघुवर दास के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग का कमाल देखिये। जिस लड़की की पांच दिन पहले शव मिल चुकी है, जिसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक आ चुका है, जिस अफसाना परवीन के शव को उसके परिवार वाले पहचान चुके हैं, उस अफसाना परवीन का आज लापता होने तथा उसकी सूचना शीघ्र विज्ञापन में छपे पुलिस अधिकारियों को देने का, विज्ञापन प्रकाशित कर रही है।विज्ञापन संख्या है – पीआर 182536 पुलिस (18-19) (D)।

Read More
अपनी बात

घायल “प्रेम” मदद की गुहार लगाता रहा और लोग उसे देखते और चल देते, तभी…

दिनांक – 11 अप्रैल 2018, रात्रि 11.30 बजे, स्थान – एसएसपी आवास के आसपास। प्रेम कराह रहा था, प्रेम मदद मांग रहा था, लोग उसे देखते और आगे बढ़ जाते। कई गाड़ियां रुकी, पर किसी ने उसकी मदद करने के लिए हाथ नहीं बढ़ाया। प्रेम कराह रहा था, प्रेम दुर्घटना का शिकार था। किसी ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी. जिसके कारण उसके दोनों पांव टूट चुके थे।

Read More
राजनीति

नगर निकाय चुनाव में JMM ने BJP की मुश्किलें बढ़ाई, जनता बदलाव के मूड में

झारखण्ड में हो रहे नगर निकाय चुनाव ने भाजपा की परेशानी बढ़ा दी है। पहली बार दलीय आधार पर हो रहे चुनाव में भाजपा शिकस्त खाना नहीं चाहती। वह ज्यादा से ज्यादा नगर निकायों पर अपना कब्जा जमाना चाहती है, इसलिए नगर निकाय चुनाव, नगर निकाय का चुनाव न होकर लोकसभा-विधानसभा चुनाव की तरह भाजपा लड़ रही हैं, भाजपा ने अपने सारे मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को इसमें झोंक दिया है

Read More
राजनीति

हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को लठैत और माफियाओं का संरक्षक बताया

विकास को लेकर बहस करने के लिए विपक्ष को चुनौती देनेवाले अब बहस से भाग खड़े हो रहे हैं। आज नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के उस चुनौती को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास को ललकारा, और कहा कि वे मोरहाबादी में किसी भी समय सीएम रघुवर दास से बहस करने को तैयार है, सीएम समय और तिथि मुकर्रर करें, पर विकास पर बहस करने से पहले, सीएम रघुवर दास को उन माताओं से बहस करनी चाहिए,

Read More
राजनीति

किसी ने भी “भारत बंद” नहीं बुलाया, पर केवल अफवाहों में हो गया “भारत बंद”

आज भारत बंद है। ये भारत बंद किसने बुलाया? किसी को पता ही नहीं। कमाल इस बात की है कि भारत सरकार और विभिन्न राज्यों की सरकारों ने इस बंद को लेकर ऐसा ऐहतियात बरता, कि पूछिये मत। राजस्थान में तो धारा 144 लगा दिया गया। झारखण्ड और बिहार के कुछ इलाकों में केवल सोशल साइट पर कुछ सिरफिरे लोगों द्वारा अफवाह उड़ा दिये जाने से कुछ इलाकों में असामाजिक तत्वों का समूह सड़कों पर उतर गया और टायर जलाकर आगजनी भी की,

Read More
राजनीति

नीतीश ने मोदी को बताई अपनी मन की बात, शांति और सद्भाव के महत्व को समझाया

पूरे देश में फैल रही सांप्रदायिकता और खासकर बिहार में दो संप्रदायों में पनप रहे अलगाव के बीज ने शायद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंदर से झकझोर दिया है। आज मोतिहारी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में वहां की जनता को संबोधन के क्रम में, उन्होंने कह दिया कि विकास के साथ-साथ देश में शांति और सद्भाव भी उतना ही जरुरी है और इसके बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

Read More
राजनीति

झारखण्ड के CM रघुवर दास ने सारे विपक्षी दलों के नेताओं को चोर कह डाला

बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह। उधर 6 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्षी दलों के नेताओं की तुलना सांप, नेवले, कुत्ते और बिल्ली से कर दी और इधर झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कल यानी 8 अप्रैल को रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित अखिल भारतीय रौतिया समाज के अधिवेशन में सारे विपक्षी दलों को चोर बना डाला।

Read More
राजनीति

सीना ठोकनेवाले CM चुनौती तो दे दिये, पर जब विपक्ष का जवाब मिला तो भाग खड़े हुए

झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पिछले दिनों 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर राज्य के विपक्षी दलों को चुनौती दी थी। उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि वे चुनौती देते है, वह भी सीना ठोक कर कह रहे हैं हमने काम किया है, विपक्ष ने नहीं। वे यह भी बोले की विकास के सवाल पर कहीं भी डिबेट करने को वे तैयार हैं।

Read More