Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

रांची का रिम्सः बीमार पे जो न तरस खाये, वो नर्स-डाक्टर-सरकार, इंसानियत के दुश्मन-जल्लाद हैं

खुशी की खबर है, रिम्स में हड़ताल समाप्त हो गई है, पर कल जिस प्रकार से रिम्स के नर्सों व जूनियर डाक्टरों ने अपने क्रूर चेहरे दिखाये, उससे इतना तो साबित हो गया कि रिम्स में कार्यरत नर्सों व जूनियर डाक्टरों में इंसानियत नाम की कोई चीज नहीं हैं, तथा उनके माता-पिता ने उन्हें मानवीय मूल्यों की सीख नहीं दी और न ही उन शिक्षकों ने इन्हें मर्यादा सिखाई, जिनसे ये अब तक शिक्षा ग्रहण करते आये हैं।

Read More
अपनी बात

कहां दीनदयाल-अटल बिहारी एवं कहां नरेन्द्र मोदी-रघुवर दास, एक ने जोड़ा तो एक तोड़ने चल दिया

“अनैतिक कार्यों, भ्रष्ट आचरण एवं जातिवादी सोच के कारण भाजपा जल्द ही मिट्टी में मिल जायेगी, भाजपा को मिट्टी में मिलाने के लिए किसी को भी कुछ करने की अब जरुरत नहीं।” ये बातें में इसलिए लिख रहा हूं कि जो लोग भाजपा को “पार्टी विद् द डिफरेंस” मानते है, या जिन्होंने कभी भाजपा के अटल बिहारी वाजपेयी-लाल कृष्ण आडवाणी वाली होर्डिंग्स में ये पढ़ा हो कि “राम राज्य की ओर चलें, भाजपा के साथ चलें।”

Read More
राजनीति

सुदेश महतो को हुआ दिव्य ज्ञान, CM रघुवर को पत्र लिखकर पांच बिदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराया

जैसा कि विद्रोही 24.कॉम ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी, कि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो विधानसभा का उपचुनाव जीते या हारे, दोनों ही स्थितियों में ये राज्य सरकार के नाक में दम कर देंगे, जिसकी शुरुआत आज से प्रारम्भ भी हो गई। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को आज दिव्य ज्ञान प्राप्त हुआ है। वे इस दिव्य ज्ञान से प्रभावित होकर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र लिखकर पांच गंभीर ज्वलंत मुद्दों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है,

Read More
राजनीति

खाली मटका के साथ पानी और बिजली को लेकर सड़कों पर उतरी झामुमो नेत्री महुआ माजी

रांची में पानी-बिजली की क्या स्थिति है? यह किसी से छुपा नहीं। पूरा रांची शहर पानी और बिजली के लिए तरस रहा है, पर राज्य सरकार और उनके प्रशासनिक अधिकारी की क्या मजाल कि इस संकट को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा दें, राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को जातिगत रैली को अटेंड करने से फुर्सत नहीं और इधर विपक्ष पानी और बिजली की समस्या को लेकर सड़कों पर उतरा हुआ है।

Read More
अपनी बात

CM रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तेली बताया तथा मोदी की तुलना चंद्रगुप्त से कर दी

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में तेली समाज द्वारा आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अगर भारत को किसी ने विशेष पहचान दिलाई तो वह तेली समाज में जन्मे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिलवाई। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री की तुलना चंद्रगुप्त तक से कर दी। उनके पूरे भाषण में तेली समाज और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस समाज से जुड़ा रहना ही छाया रहा।

Read More
राजनीति

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के अत्याचार से प्रभावित भाजपाइयों ने झारखण्ड में लिया आश्रय

बंगाल में भाजपाइयों पर हमले अब सामान्य बात हो गई है, वहां भाजपाइयों के खिलाफ सुनियोजित ढंग से हमले किये जा रहे है, उन्हें मौत के घाट उतारा जा रहा है, और ये सारे काम तृणमूल कांग्रेस के लोग कर रहे हैं, और इनका साथ स्थानीय बंगाल पुलिस दे रही है, यहीं कारण है कि जान बचाने के लिए फिलहाल हम सभी झारखण्ड के शहरों में अपना ठिकाना ढूंढ रहे है।

Read More
राजनीति

हेमन्त ने रघुवर सरकार पर की कड़ी टिप्पणी, कहा – ये सरकार नहीं, लूटेरों और लठेतों की जमात हैं

सिल्ली और गोमिया में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने शानदार सफलता अर्जित की है। झामुमो की सफलता और विपक्षी एकता से उत्साहित नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन से बातचीत की, विद्रोही 24.कॉम ने। आइये एक नजर डालते है, हेमन्त सोरेन से पुछे गये सवाल और उनके द्वारा दिये गये जवाब के कुछ अंश –
विद्रोही 24.कॉम – आपने सिल्ली – गोमिया पर जीत दर्ज की और इधर राज्य सरकार ने आपके विधायक चंपई सोरेन के खिलाफ केस खुलवा दी, क्या कहेंगे?

Read More
अपनी बात

झारखण्ड के CM रघुवर दास को खुफिया विभाग भी गोमिया उपचुनाव के मुद्दे पर धोखे में ही रखा

गजब है यहां का खुफिया विभाग, जिसे जीतने का दावा करता है, वह तीसरे नबंर पर चला जाता है। आज एक अखबार ने एक रिपोर्ट छापी है। रिपोर्ट में उल्लिखित है कि राज्य के खुफिया विभाग ने गोमिया में भाजपा के जीत का दावा किया था, इस विभाग ने यह भी दावा किया था कि गोमिया में कितना प्रतिशत मतदान होगा, पर जितना मतदान हुआ, वह बता दिया कि खुफिया विभाग का यह भी दावा फेल है।

Read More
अपराध

सिल्ली-गोमिया चुनाव परिणाम का राजनीतिक दुष्प्रभाव शुरु, झामुमो के चंपई सोरेन बने पहले शिकार

25 साल बाद अचानक पुलिस द्वारा झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के विधायक चंपई सोरेन की फाइल खोलना, वह भी तब जब गोमिया और सिल्ली में भाजपा की करारी हार हो रही हो, तथा झामुमो दोनों सीटों पर शानदार जीत को दर्ज कर, एक बार फिर से राज्य सरकार को चुनौती देने की स्थिति में हो, तो स्पष्ट हो जाता है कि राज्य सरकार के इरादे नेक नहीं है, और वह फिलहाल बदले की राजनीति पर उतर आई है।

Read More
राजनीति

भाकपा माले ने उपचुनावों में विपक्ष को जिताने के लिए जनता का किया अभिनन्दन

बैंककर्मियों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए पार्टी केन्द्रीय कमिटी की ओर से पार्टी महासचिव का. दीपंकर ने उपचुनावों में विपक्ष को जिताने के लिए जनता का अभिनन्दन करते हुए कहा कि इन चुनाओं में भाजपा की करारी हार, जनता का भाजपा के खिलाफ बढ़ते गुस्से का परिचायक है। मोदी शासन के इन चार वर्षों में देश के गाँव – शहरों के गरीब किसानों से लेकर व्यापक छात्र – युवा तथा व्यापारी समेत सभी तबकों के आम जन बुरी तरह त्रस्त हैं।

Read More