Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

गुस्से में झारखण्ड का मुसलमान, महागठबंधन से भारी नाराजगी, वोटिंग पर पड़ सकता है असर

आम तौर पर सभी चुनावों में मतदान में बड़ी संख्या में उत्साह के साथ भाग लेनेवाला मुस्लिम समाज इन दिनों बहुत नाराज है, उसकी नाराजगी इस बात को लेकर है कि राज्य में पहली बार जिन दलों से उनकी आशा रहती थी, उन दलों ने उनके साथ विश्वासघात किया, उनके समुदाय के लोगों को टिकट से वंचित रखा, तथा उनकी समस्याओं की सुध ही नहीं ली।

Read More
अपनी बात

न पानी, न बिजली, प्रदूषण में अव्वल, दो साल रेल सेवा भी ठप, फिर भी धनबाद की जनता को भाजपा पसन्द

धनबाद में करीब दो सालों तक धनबाद-चंद्रपुरा रेललाइन बंद रहा, पूरी 26 जोड़ी ट्रेनें बंद कर दी गई, रेललाइन के बंद होने से लाखों बेरोजगार हो गये, दो सालों तक लोगों की जिंदगी ठहर गई, दो सालों तक कई लोग धनबाद-चंद्रपुरा रेललाइन को चालू कराने के लिए संघर्ष करते रहे, धनबाद का ही एक गांधीवादी डा. विनोद गोस्वामी निरन्तर बिना किसी गैप के, कतरास स्टेशन पर गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह करता रहा,

Read More
अपनी बात

अगले महीने टाटा स्टील से अवकाश प्राप्त कर लेंगी बचेन्द्री पाल, मीडियाकर्मियों से मिलकर शुक्रिया अदा की

ऐसा कौन भारतीय होगा, जो बचेन्द्री पाल को नहीं जानता होगा? बचेन्द्री पाल भारत की पहली माउंट एवरेस्ट विजेता है, जिन्हें उनकी इस शानदार उपलब्ध के लिए भारत के राष्ट्रपति ने पहले पद्मश्री और फिर उसके बाद पद्मभूषण से नवाजा, बचेन्द्री पाल जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील में कई वर्षों तक कार्यरत रही और अगले महीने वो अवकाश भी प्राप्त कर लेंगी।

Read More
राजनीति

जनसंगठनों ने कहा खूंटी में बिना विशेष स्वतंत्र पर्यवेक्षक के भयमुक्त व निष्पक्ष चुुनाव कराना संभव नहीं

झारखण्ड जनाधिकार महासभा, आदिवासी अधिकार मंच, वीमेन अगेन्स्ट सेक्सुअल वायलेंस और WSS के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्य के मुख्य निर्वाची पदाधिकारी एल ख्यांग्ते से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जो बाते उल्लेखित है, वह यह है कि इस प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में जो मतदाता है, उनके अंदर भय का माहौल है,

Read More
राजनीति

मूर्खतापूर्ण सवाल छोड़ भाजपा के PM बताएं कि उनके जीते जी झारखण्ड के किसानों की जमीन किसने लूट ली – JMM

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को चाहिए कि वे मूर्खतापूर्ण सवाल झामुमो से पूछने के बजाय, यह बताएं, कि उनके पीएम मोदी के जिंदा रहते झारखण्ड की जमीन किसने लूट ली। आज भी वो दिन झारखण्ड की जनता नहीं भूली है,

Read More
धर्म

जयपुर में नवसंवत्सर का होगा जोरदार स्वागत, आठ दिशाओं में जायेगें श्वेत अश्व, नवसंवत्सर का करेगें प्रचार-प्रसार

भारतीय संस्कृति के पावन उत्सव चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय नववर्ष नवसंवत्सर 2076 प्रारम्भ हो रहा है। इसके स्वागत के लिए पांच दिवसीय नवसंवत्सर उत्सव बड़े ही धूमधाम से जयपुर में आयोजित किये जायेंगे। संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष एवं नवसंवत्सर उत्सव समारोह समिति के संरक्षक सुरेश मिश्रा ने बताया कि 2 अप्रैल से 6 अप्रैल तक पांच दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम नवसंवत्सर उत्सव के रूप में आयोजित किये जायेगें।

Read More
अपनी बात

यकीन मानिये, रांची भाजपा को और खूंटी कांग्रेस को, पूरे झारखण्ड में बर्बाद करके रख देगा

क्या भाजपा, क्या कांग्रेस, एक उम्मीदवार देने में इन दोनों दलों के पसीने छूट रहे हैं। आश्चर्य है इन राष्ट्रीय दलों के पास एक से एक समर्पित कार्यकर्ता है, पर इन समर्पित कार्यकर्ताओं पर इन पार्टियों के प्रदेश अध्यक्षों से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्षों तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं को भरोसा नहीं है, उन्हें लगता है कि दूसरे दलों में जो नेता हैं, वे ही भरोसे के काबिल है, इसीलिए ये पार्टियां, ऐसे नेताओं पर डोरे डालकर, उनकी गणेश परिक्रमा, मान-मनौव्वल कर….

Read More
अपराध

चुनाव आयोग का आदेश, 2 अप्रैल को रेजिडेंट कमिश्नर दिल्ली को रिपोर्ट करे ADGP अनुराग गुप्ता

भारत निर्वाचन आयोग के अंडर सेक्रेटरी राकेश कुमार ने मुख्य निर्वाची पदाधिकारी झारखण्ड को आज पत्र लिखकर सूचित किया है कि राज्य में एडीजीपी स्पेशल ब्रांच के पद पर कार्यरत अनुराग गुप्ता को वर्तमान पद से हटाकर, दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त झारखण्ड को कल यानी दो अप्रैल को दिन के एक बजे तक रिपोर्ट करने को कहा जाय। साथ ही यह भी कहा कि इस दौरान जब तक चुनाव प्रक्रिया समाप्त नहीं हो जाती

Read More
अपनी बात

जमशेदपुर में हिन्दू नव-वर्ष यात्रा के नाम पर हिन्दू संगठनों की आपस में ही ठन गई, जनता भयाक्रान्त

हिंदूओं को संगठित करने के लिए शुरू की गई यात्रा राजनीतिक जमीन तलाश रहे नेताओं की महत्वाकांक्षाओं की भेंट चढ गई है। जी हां हम जमशेदपुर की ही बात कर रहे हैं, जहां दो साल पहले हिंदू जागरण मंच से जुड़े कुछ उत्साही युवकों रवि प्रकाश, अमित और चिंटू समेत अन्य ने हिंदू संस्कृति के प्रति जागरूकता और एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए इस यात्रा को शुरू किया था। इन सब ने उसके लिए एक समिति गठित की थी जिसका नाम पडा हिंदू उत्सव समिति।

Read More
राजनीति

अपने पिता फुरकान को उनका हक दिलाने के लिए इरफान उतरे मैदान में, JVM को सुनाई खरी-खोटी

इरफान अंसारी आज गुस्से में दीखे, उनका गुस्से में बोलता हुआ विडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे साफ कह रहे है कि जब चतरा में फ्रैंडली चुनाव लड़ा जा सकता है, तो फिर गोड्डा में क्यों नहीं? इरफान अंसारी जामताड़ा से कांग्रेस के विधायक है, इनके पिता फुरकान अंसारी कांग्रेस के टिकट पर एक बार गोड्डा से सांसद रह चुके है, तथा पिछले चुनाव में गोड्डा में, वे दूसरे स्थान पर रहे।

Read More