Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

स्वच्छता का रट लगानेवाले भाजपाइयों को बाबू लाल मरांडी से स्वच्छता का सबक सीखना चाहिए

जब से भाजपा के नरेन्द्र मोदी सत्ता में आये हैं। भाजपाइयों के मुख से स्वच्छता के शब्द कुछ ज्यादा ही सुनाई पड़ते हैं। ये शब्द भाजपाइयों के मुख से इस प्रकार निकलते है, जैसे इन लोगों ने स्वच्छता को दिल से अपना लिया हो, या मानो इस देश में नरेन्द्र मोदी के पहले देश का हर शहर, हर इलाका, हर कस्बा गंदगियों से पटा था, और भाजपाइयों के हर जगह सत्ता में आने के बाद देश गंदगी मुक्त हो गया।

Read More
अपनी बात

कुख्यात BJP MLA ढुलू के अत्याचारों के खिलाफ लड़ रहे विजय को मिला समाज के हर वर्ग का साथ

बाघमारा का भाजपा विधायक एवं राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास का चहेता ढुलू का अत्याचार पूरे बाघमारा में इन दिनों सर चढ़ कर बोल रहा हैं। उसके अत्याचार से हर अच्छा आदमी एवं गरीब-लाचार तबाही के कगार पर पहुंच गया है, पर धनबाद की पुलिस को इससे कोई मतलब नहीं, वह खुद को ढुलू पुलिस कहलाने में ही ज्यादा फक्र समझती है। कमाल है, यहां ढुलू के इशारे पर किसी के भी खिलाफ केस हो जाता है,

Read More
अपनी बात

खूंटी में हेमन्त की बदलाव यात्रा में भारी वर्षा के बावजूद जुटी भारी भीड़ ने बताया जनता का मिजाज

खूंटी लोकसभा और विधानसभा दोनों में भाजपा के प्रत्याशी चुनाव जीते हैं, उसके बावजूद जो खूंटी का मिजाज आज दिखा, वो भाजपा के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। इन दिनों राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले हैं, वहीं नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन बदलाव यात्रा पर निकले हैं, दोनों के समर्थकों का दावा है कि दोनों की सभा में भारी भीड़ जुट रही हैं,

Read More
अपराध

धनबाद का दबंग, जिसके इशारे पर कुछ लोग झूठे मुकदमे कर, संभ्रांत लोगों की इज्जत उतारने में लग जाते हैं

सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा ने आज धनबाद के उपायुक्त को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि धनबाद के बाघमारा क्षेत्रान्तर्गत किसी भी व्यक्ति द्वारा यदि यहां के खनिज संपदा की लूट, गुंडागर्दी, रंगदारी, दबंगों द्वारा की जानेवाली दबंगई का प्रतिरोध कोई भी राजनीतिक कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता या आरटीआई एक्टीविस्ट Whistle Blower की भूमिका में आता है,

Read More
अपनी बात

एनजीटी अदालत ने माना कि झारखण्ड विधानसभा भवन सहित कई निर्माणों में पर्यावरण संरक्षण के नियमों की अवहेलना हुई

एनजीटी अदालत ने 23 सितम्बर 2019 को अपने नये आदेश में उल्लेखित किया है कि इन्वारमेन्टल क्लियरेंस के बिना झारखण्ड में बनाये गये विभिन्न भवनों को लेकर जो कमेटी बनाई गई थी, उसने अपनी रिपोर्ट अदालत को दे दी हैं, और उस रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख है कि झारखण्ड विधानसभा भवन ही नहीं, बल्कि अन्य स्थानों पर के निर्माण में एनजीटी के कई निर्देशों की अनदेखी की गई।

Read More
अपराध

धनबाद में CM रघुवर के चहेते BJP MLA के अत्याचार से त्रस्त मुस्लिम परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश

CM रघुवर दास के चहेते एवं बाघमारा के कुख्यात भाजपा विधायक ढुलू महतो के आतंक से त्रस्त एक मुस्लिम परिवार ने धनबाद उपायुक्त कार्यालय के समक्ष पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करने की कोशिश की, जिसे वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। बताया जाता है कि बाघमारा के रहनेवाले अख्तर हवारी ने पूर्व में ही धनबाद के उपायुक्त और धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर इस बात की सूचना दी थी

Read More
अपनी बात

शर्म आनी चाहिए रघुवर सरकार को, जिसने महिलाओं के उपर पुरुष पुलिस से हाथ छोड़वा दी

मुख्यमंत्री रघुवर दास इन दिनों जन आशीर्वाद यात्रा पर संथाल दौरे पर हैं, उनके हर भाषण में इस बात का जिक्र है कि राज्य में डबल इंजन की सरकार हैं, विकास की गति तेज है, पर वे यह नहीं कहते कि उनके रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास से करीब एक किलोमीटर से भी कम की दूरी पर पिछले डेढ़ माह से सैकड़ों की संख्या में बैठी आंगनवाड़ी महिलाएं उनके उपर टकटकी लगाए बैठी हैं कि कभी न कभी मुख्यमंत्री उन लोगों पर ध्यान देंगे

Read More
अपनी बात

जब 14 सालों तक चोरों के गठबंधन का शासन था, तो फिर अर्जुन मुंडा के बारे में क्या ख्याल है? CM साहेब

इन दिनों राज्य के अब तक के सर्वाधिक स्वघोषित होनहार मुख्यमंत्री रघुवर दास मूड में हैं, वे क्या बोल रहे हैं? उनको खुद नहीं सूझ रहा, लेकिन मुख्यमंत्री के अनाप-शनाप भाषण पर भी उनके चाहनेवाले खुब लोट-पोट हो जा रहे हैं, उन लोट-पोट होनेवालों को यह भी नहीं पता कि मुख्यमंत्री अपने भाषण के द्वारा अपने ही पार्टी (भाजपा) से पूर्व में बने मुख्यमंत्री को चोर कहने से भी नहीं चूक रहे।

Read More
अपराध

धनबाद के चर्चित मैनेजर राय भाजपा रुपी गंगा में डूबकी लगा हुए पवित्र, BJP ऐसे और लोगों को पार्टी में शामिल करा देश का बढ़ायेगी मान

20 सितम्बर का दिन धनबाद भाजपा के लिए बड़ा ही पवित्र दिन माना जाता है, क्योंकि इसी दिन कोयलांचल के चर्चित कोयला कारोबारी, जिन पर कोयला चोरी के कई अपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं, उसने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख तथा निरसा से भाजपा कैंडिडेट के रुप में चुनाव लड़ चुके तथा वर्तमान में भी निरसा विधानसभा के संभावित भाजपा प्रत्याशी गणेश मिश्र के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

Read More
अपनी बात

CM द्वारा जनता को आंख तथा तेवर दिखाने पर जनता की तीखी प्रतिक्रिया कहा, पहले बोलना सीखो

मुख्यमंत्री रघुवर दास इन दिनों जन-आशीर्वाद यात्रा पर हैं। उनके साथ एक लंबा काफिला भी चल रहा है। उस काफिले में हर प्रकार के लोग शामिल हैं, जो एक राजनीतिक यात्रा के लिए बहुत ही जरुरी माने जाते हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास के खासमखास एवं आइटी सेल के लोग, उनकी इस यात्रा को खूब सोशल साइट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। 

Read More