Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

राम टहल ने कहा कि हमको कौन फंसायेगा? जो खुद डूबे हैं, वे क्या हमारी जांच करायेंगे, BJP से खुद को किया किनारा

राम टहल को जो फंसाने की कोशिश करेगा, वो खुद फंस जायेगा, क्योंकि हमने जीवन में कोई गलत काम नहीं किया, चोरी नहीं किया, ईमानदारी से काम किया, यही हमारी पूंजी है, जो खुद अपने डूबे हैं, वो क्या हमारी जांच करायेंगे? ये बोल है रांची के निवर्तमान सांसद राम टहल चौधरी के, जिसे इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया और वे निर्दलीय चुनाव लड़ने का मूड बना लिये है,

Read More
अपनी बात

रांची में शंघाई टावर बनाने, चीन घुमने का शौक रखनेवाले, CM रघुवर ने पं. नेहरु की चीन मुद्दे पर की आलोचना

लीजिये, कल तक भारतीय चुनाव प्रचार में भाजपाइयों के पास पाकिस्तान ही केवल एक आयटम हुआ करता था, और अब उस आयटम में चीन भी जुड़ गया। इसकी शुरुआत अपने राज्य के होनहार मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कर दी। रघुवर दास ने आज हजारीबाग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर नेहरु जी ने पाकिस्तान पर सख्ती दिखाई होती तो आज कश्मीर समस्या का वजूद ही नहीं होता।

Read More
राजनीति

लालू की अपील – सभी लालू बन जाओ, लालू की तरह डट जाओ और लालू की तरह लड़ जाओ

इस वक्त जब बिहार एक नई गाथा लिखने जा रहा है। लोकतंत्र का उत्सव चल रहा है। यहां रांची के अस्पताल में अकेले में बैठकर सोच रहा हूं कि क्या विध्वंसकारी शक्तियां मुझे इस तरह कैद कराके बिहार में फिर किसी षडयंत्र की पटकथा लिखने में सफल हो पाएंगी? मेरे रहते मेरे बिहारवासियों के साथ मैं फिर से धोखा नहीं होने दूंगा। मैं कैद में हूं, मेरे विचार नहीं।

Read More
राजनीति

जेल में ही रहेंगे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, सुप्रीम कोर्ट ने की जमानत याचिका खारिज

बेचारे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जेल में ही रहेंगे, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी आज जमानत याचिका खारिज कर दी। चारा घोटाले में सजा पा चुके लालू प्रसाद यादव अपनी उम्र और बीमारियों को आधार बनाकर जमानत पाना चाहते थे, जबकि सीबीआई ने लालू यादव के जमानत याचिका का यह कहकर विरोध किया था दरअसल लालू यादव अस्पताल से ही राजनीतिक गतिविधियों को संचालित करते हैं,

Read More
अपराध

IPRD का अधिकारी कर रहा BJP का प्रचार, JMM ने की EC से शिकायत, अपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि झारखण्ड सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक पद पर आसीन पदाधिकारी सौरभ के भारद्वाज भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार अभियान संचालित कर रहा है, जिसे तत्काल बर्खास्त किया जाये और उस पर अपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाये।

Read More
राजनीति

तो क्या कुछ दिन पहले तक हाथों में कमल पकड़नेवाले, रवीन्द्र पांडेय हाथी पर बैठने को तैयार है!

गिरिडीह से हमारे सूत्र बता रहे हैं कि गिरिडीह के बाबा यानी निर्वतमान सांसद रवीन्द्र पांडेय जी अपने विरोधियों को सबक सिखाने के लिए मन बना चुके हैं। उनके मन में सिर्फ एक ही बात का मलाल है कि अगर गिरिडीह सीट आजसू को ही देना था, तो उनसे राय तक क्यों नहीं ली गई? ऐसे भी वो न तो अभी 75 के हुए हैं और न ही इस स्थिति में है कि चुनाव ही नहीं लड़ सकें, पिछले पांच बार से वे भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़े और जीते भी, इस बार क्या हो गया?

Read More
अपनी बात

गुस्साई जनता का नब्ज पहचान CM रघुवर और भाजपा कैंडिडेट सुनील ने मांगी माफी, सहयोग करने को कहा

चतरा से मिल रही जमीनी रिपोर्ट ने भाजपा उम्मीदवार सुनील सिंह और मुख्यमंत्री रघुवर दास की नींद उड़ा दी है। जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के अंदर चल रही नाराजगी अब धीरे-धीरे भाजपा के लिए भयावह रुप धारण करती जा रही है। आज नामांकन के अंतिम दिन भाजपा उम्मीदवार सुनील सिंह ने अपना नामांकन पर्चा भरा, जिसके लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची से चतरा तक की दौड़ लगाई।

Read More
राजनीति

पूर्व स्पीकर इंदर सिंह नामधारी का आकलन पलामू और चतरा के परिणाम चौकानेवाले साबित होंगे?

झारखण्ड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष, एकीकृत बिहार में कभी परिवहन मंत्री तो कभी एकीकृत बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके, झारखण्ड के बड़े नेता इन्दर सिंह नामधारी का कहना है कि इस बार पलामू और चतरा संसदीय सीट पर हो रहे चुनाव के परिणाम अप्रत्याशित होंगे। कभी चतरा संसदीय सीट से लोकसभा में शानदार कार्यकाल समाप्त कर चुके इन्दर सिंह नामधारी ने चतरा और पलामू संसदीय सीट पर हो रहे चुनाव को लेकर विद्रोही24.कॉम से विस्तार से बातचीत की।

Read More
अपनी बात

चतरा में भाजपा कैंडिडेट सुनील सिंह का भारी विरोध, भाजपा लूज कर सकती है सीट

भाजपा के लिए चतरा से अच्छी खबर नहीं है। भाजपा द्वारा इस बार फिर सुनील सिंह को उम्मीदवार बनाया है, भाजपा को लगता है कि मोदी के राष्ट्रवाद की इस लहर में सुनील सिंह फिर से संसद में पहुंच जायेंगे, पर जो चतरा की तस्वीर दिखाई पड़ रही हैं, या जो चतरा के राजनीतिक पंडित हैं, वे बता रहे हैं कि भाजपा के लिए स्थिति ठीक नहीं है, अगर उम्मीदवार बदल जाता तो भाजपा के लिए जीत का रास्ता खुल सकता था,

Read More
अपनी बात

यहां कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहा और वहां खूंटी में अर्जुन मुंडा ने अपनी जीत की किलेबंदी कर ली

महागठबंधन की ओर से कांग्रेस को खूंटी सीट मिली है और एक कांग्रेस के लोग हैं, जिन्हें एक उम्मीदवार तक नहीं मिल रहा, हालांकि उनके पास उम्मीदवार की कमी भी नहीं, पर कहा जाता है न, आपके किस्मत में हार का जश्न ए चिरागा लिखा है, तो आप जीत का स्वाद कहां से चखेंगे? खूंटी में कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा? अभी तय ही नहीं हो पाया है, जबकि कांग्रेस के बड़े-बड़े लोग अर्जुन मुंडा को धराशायी करने के लिए प्लान बना रहे हैं,

Read More