Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

हेमन्त पहुंचे मृत किसान लखन महतो के घर, कहा सरकार अपने आचरण में लाएं सुधार, नहीं तो…

जिस किसान लखन महतो ने गत 26 जुलाई को कर्ज से परेशान होने के कारण अपने ही कुएं में डूबकर जान दे दी, उस किसान के घर आज नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन पहुंच गये। चान्हो प्रखण्ड के पतरातु गांव में जैसे ही लखन महतो के परिवार से वे मिले। परिवार की हालात और उसकी मनोदशा देखकर, उनका चेहरा गुस्से से लाल हो गया,

Read More
अपनी बात

क्योंकि उस वक्त आप थोड़ा वक्त की भीख मांगेंगे, और वक्त के पास आपको देने के लिए वक्त नहीं होगा

जो आप चाहते हो, ईश्वर उसे खुलकर देता है, वो कोई कटौती नहीं करता, बस ये आपके उपर निर्भर करता है कि आपने ईश्वर से मांगा क्या? मैं 53 वर्ष में प्रवेश कर चुका हूं, इस दौरान जीवन-पथ पर अनेक लोग मिले, जिनसे मैंने सीखा और जो लोग मुझसे सीखना चाहे, उन्हें निस्वार्थ भाव से सिखाया, और मन में कोई लालसा भी नहीं रही कि जिन्हें मैंने सिखाया, उनसे कुछ प्राप्त हो, या वे मुझे सम्मान दें। 

Read More
अपनी बात

रांची के बड़े कॉरपोरेट हॉस्पिटल/नर्सिंग होम नियमों की कर रहे अवहेलना, नहीं उपलब्ध करा रहे रक्त

रांची के अधिकतर बड़े कॉरपोरेट हॉस्पिटल/निजि हॉस्पिटल/नर्सिंग होम में देखा जा रहा है कि वे उनके यहां भर्ती मरीज़ों को, अगर खून चढ़ाने की जरूरत पड़ती है, तो वे मरीज़ या मरीज़ के परिजनों को खून की व्यवस्था करने को कह कर छोड़ देते है,अधिकतर मरीज़ या मरीज़ के परिजन ब्लड डोनेट का इंन्तज़ाम भी करते हैं, मग़र जिनके पास कोई ब्लड डोनर की व्यवस्था नही हैं, उनको ऐसे ही छोड़ दिया जा रहा है।

Read More
अपनी बात

झारखण्ड में लोकतंत्र के लिए खतरा बनकर उभर रहे हैं रांची के अखबार और चैनल, विपक्ष परेशान

जब से मीडिया में सरकार का दखल बढ़ा है, मीडिया के मालिक और कथित संपादकों ने सत्ता के आगे अपना मस्तक झूकाने व उनके चरणोदक हृदय से ग्रहण करने का कार्य प्रारम्भ किया है, देश में लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है, इसे सभी को स्वीकार करना होगा। पूर्व में चुनाव के समय पेड न्यूज चला करते थे। अब तो झारखण्ड में आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से ही पेड न्यूज का कार्यक्रम चल पड़ा है।

Read More
राजनीति

केन्द्र व राज्य सरकार गांठ बांध लें, सरकारी गीदड़भभकी से वामपंथी आंदोलन रुकनेवाला नहीं – CPIML

किसान आंदोलन के प्रख्यात वामपंथी नेता कां. चारु मजुमदार की 48वीं शहादत दिवस पर आज उन्हें रांची स्थित भाकपा माले कार्यालय में याद किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित भाकपा माले से जुड़े कार्यकर्ताओं ने चारु मजुमदार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी, साथ ही इस अवसर पर दो मिनट का मौन भी रखा।

Read More
अपनी बात

क्या झारखण्ड इसीलिए बना था कि यहां के वीरों की प्रतिमा इस प्रकार अपमानित की जायेगी?

सवाल हमारा झारखण्डियों से हैं, उन आंदोलनकारियों के वंशजों से हैं, क्या ये झारखण्ड इसलिए बना था कि उनके पूर्वज आनेवाले समय में, वह भी तब, जबकि झारखण्ड अस्तित्व में आ जायेगा तो उनकी प्रतिमा धूल-धूसरित होंगी, उन्हें खंडित किया जायेगा, उनका अपमान किया जायेगा और अगर नहीं तो ये कौन लोग हैं, जो झारखण्ड के अमर नायकों की प्रतिमा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

Read More
अपनी बात

राज्य सरकार बताये कि “प्रभात खबर” में छपे इन विज्ञापनों का भुगतान कौन और कहां से करेगा?

दिनांक 20 जुलाई 2019 का रांची से प्रकाशित प्रभात खबर का पृष्ठ संख्या 10 और 11 देखिये। जिस पृष्ठ पर आम तौर पर संपादकीय या विशेष पृष्ठ दिये जाते हैं, उन पृष्ठों पर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के विज्ञापन वह भी समाचार के रुप में प्रकाशित किये गये हैं, और उपर में नाम दिया गया है, मार्केटिंग इनिशियेटिव का।

Read More
राजनीति

सरकार की गीदड़भभकी से हेमन्त या JMM डरनेवाला नहीं, हर प्रश्नों का जवाब जेएमएम के पास है

आज झारखण्ड विधानसभा में स्थानीय व नियोजन नीति को लेकर विपक्ष ने भारी हंगामा किया। जिसके कारण सदन का भोजनावकाश के पूर्व का भाग हंगामें की भेंट चढ़ गया। सदन में नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन के साथ पूरे झामुमो के विधायक वेल में आ गये, तथा सरकार विरोधी नारे लगाये। ये सारे के सारे नेता राज्य सरकार की स्थानीय व नियोजन नीति को रद्द करने की मांग कर रहे थे,

Read More
राजनीति

CM रघुवर के राज में कमीशनखोर IAS अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार दे रही संरक्षण – हेमन्त

नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन ने आज विधानसभा में रघुवर सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्य के भ्रष्ट पदाधिकारियों को प्रमोट कर रही हैं, उन्हें संरक्षण प्रदान कर रही हैं और जो पदाधिकारी ऐसे लोगों पर एक्शन लेने की बात सीएम रघुवर दास से कर रहे हैं, उनका ही स्थानान्तरण करवा दिया जा रहा हैं, प्रमाण के तौर पर उर्जा विभाग में कार्यरत एमडी नितिन मदन कुलकर्णी का स्थानान्तरण और राहुल कुमार पुरवार का राज्य के सीएम रघुवर दास द्वारा दिया जा रहा संरक्षण को उदाहरण के तौर पर पेश किया जा रहा है।

Read More
अपनी बात

काश, यही उदारता सरकारी स्कूलों में पढ़नेवाले अत्यंत निर्धन बच्चों पर भी स्पीकर और सरकार दिखाती…

कल हजारीबाग के किसी माननीय के स्कूल में पढ़नेवाले बच्चे झारखण्ड विधानसभा के मानसून सत्र का दृश्यावलोकन करने पधारे थे, इन बच्चों का स्वागत बड़े शानदार ढंग से हो रहा था, क्योंकि ये बच्चे साधारण सरकारी स्कूलों के नहीं, बल्कि एक माननीय द्वारा संपोषित स्कूल के थे। बारी-बारी से उक्त माननीय द्वारा विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं को इन बच्चों के पास बुलाया जाता और माननीय उन बच्चों के साथ बड़ी अदब से फोटो खिंचाते। 

Read More