Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

“शहर में बिजली फुल” कह, CM का जय-जय करनेवाला “प्रभात खबर” बताएं, क्या NOP रांची में नहीं

बिजली के मुद्दे पर, रांची के संभ्रांत नागरिक  झारखण्ड के मुख्यमंत्री, जेबीवीएनएल और दैनिक अखबारों के संपादकों से खासे नाराज हैं। इन नागरिकों का कहना है कि रांची में अभी भी बिजली में कोई सुधार नहीं हैं। मुख्यमंत्री का डेडलाइन एक बार फिर पूर्व की तरह ढपोरशंख ही साबित हुआ, क्योंकि उन्होंने कहा था कि 31 जुलाई तक रांची में जीरो पावर कट बिजली रहेगा, पर रांची में अभी भी बिजली उसी तरह कट रही है,

Read More
अपनी बात

सरकार ने कहा, “आजा मेरी गाड़ी में बैठ जा”, वे उछलकर गाड़ी में बैठ, सरकार के आगे दंडवत हो गये

सरकार ने कहा, “आजा मेरी गाड़ी में बैठ जा”, और वे उछलकर गाड़ी में बैठ, सरकार के आगे दंडवत हो गये। वाह री सरकार और वाह री यहां की मीडिया। दोनों का जवाब नहीं। विज्ञान की “सहजीविता” के आधार को इस प्रकार कस के पकड़ लिया कि सारी पत्रकारीय मर्यादाएं ही धूल-धूसरित हो रही हैं, और इसमें आप केवल एक को दोषी नहीं ठहरा सकते, इसमें सभी ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर ली है।

Read More
अपनी बात

जी बिहार-झारखण्ड ने बेमतलब के न्यूज को न्यूज बनाया, झामुमो नेता कुणाल षाड़ंगी ने उठाया सवाल, अन्य नेता चैनल के आगे नतमस्तक

लगता है कि “जी बिहार झारखण्ड” को न्यूज के नाम पर हंगामा खड़ा करने की, हमेशा मौके की तलाश रहती है, और जब भी उसे यह मौका मिलता है, वह इसका फायदा उठाने से नहीं चूकता, भले ही उस न्यूज में कुछ रहे अथवा न रहे, अब जरा देखिये, एक झारखण्ड पीपुल्स पार्टी के नेता है सूर्य सिंह बेसरा, जो पूर्व में विधायक भी रह चुके हैं,

Read More
अपनी बात

प्रभात खबर की “रघुवर भक्ति” और बिजली मुद्दे पर CM रघुवर के झूठ से परेशान झारखण्डवासी

गत् 12 जुलाई को झारखण्ड के सीएम रघुवर दास द्वारा बिजली से संबंधित बयान रांची के सभी प्रमुख अखबारों में दिखी थी, जिससे पता चला था कि राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिजली अधिकारियों को हड़काया था कि 31 जुलाई तक बिजली नहीं सुधरी तो सबको सुधार देंगे। सीएम रघुवर दास ने तो यहां तक कह दिया था कि 31 जुलाई के बाद से रांची में जीरो पावर कट बिजली देखने को मिलेगी,

Read More
राजनीति

सुबोधकांत खून चुसनेवाला, कांग्रेस के पुराने नेता असली बीमारी, लोकसभा/विधानसभा सीट उनके पिताजी की सीट नहीं – अजय

इन दिनों झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार आपे से बाहर हैं, उनके निशाने पर वे सारे कांग्रेस के नेता है, जो उन्हें पसन्द नहीं कर रहे, उन्होंने खुद से इनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, आम तौर पर जो बातें पार्टी के अंदर होनी चाहिए, डा. अजय कुमार ने उसे खुद ही पार्टी के बाहर लाकर, पार्टी के अंदर हो रहे उठा-पटक को सामने लाकर रख दिया। उन्होंने एक चैनल से बातचीत में खुलकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

Read More
अपनी बात

अगर इसी तरह कांग्रेस में जूतम-पैजार होता रहा, तो समझ लीजिये कांग्रेस झारखण्ड से गायब

एक ओर राज्य में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियां एक बार फिर राज्य में सत्तारुढ़ होने के लिए अपने कार्यकर्ताओं के हौसले बढ़ा रही हैं, समर्थकों की संख्या बढ़ा रही हैं, दूसरे दलों के ताकतवर नेताओं को प्रलोभन देकर अपने पार्टी में मिला रही हैं, सदस्यता अभियान चला रही हैं, और जरा कांग्रेस में देखिये, इनके कार्यकर्ता एक दूसरे को नंगा करने पर तूले हैं,

Read More
अपनी बात

हेमन्त ने CM को लिखा खुला पत्र, सरकार की विकास योजनाओं की खोली पोल, CM को दिखाया आइना

नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के नाम एक खुला पत्र लिखा है, इस खुले पत्र में चान्हों प्रखण्ड में दिवंगत किसान लखन महतो के द्वारा की गई आत्महत्या और उसके कारण पर पहली बार विस्तृत प्रकाश डाला गया है, नेता प्रतिपक्ष की माने तो यह केवल चान्हों प्रखण्ड का ही मामला नहीं हैं, ये तो राज्य के सभी प्रखण्डों में चल रहे मनरेगा की वस्तुस्थिति की एक छोटी सी बानगी है, पता नहीं कितने लखन महतो इसके शिकार हो जाये। 

Read More
अपनी बात

लो जी, जुलाई भी खत्म हो गया, उस धमकी का क्या हुआ? जुलाई तक बिजली नहीं सुधरी तो सबको सुधार देंगे?

भाई, हमारे राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास, यह ढिंढोरा पीटते नहीं थकते, कि राज्य में डबल इंजन की सरकार है। उनका डबल इंजन की सरकार का मतलब होता है, कि केन्द्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकार है और यह राज्य बड़ी तेजी से विकास कर रहा है, इसी घमंड में वे पता नहीं विभिन्न बैठकों में क्या-क्या आदेश दे देते हैं, अधिकारियों को क्या चेतावनी दे देते हैं, उन्हें पता ही नहीं होता।

Read More
राजनीति

अगस्त क्रांति दिवस से पलामू के तीन विधानसभा क्षेत्रों में चलेगा झामुमो का बदलाव रथ यात्रा, बताई जायेगी सरकार की नाकामी 

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखण्ड की मुख्य विपक्षी पार्टी झामुमो ने भी अलग-अलग विधानसभा को लेकर अपनी रणनीति बनानी शुरु कर दी है। इसी क्रम में प्रेस वार्ता का आयोजन कचहरी परिसर के कृष्णा इन होटल में जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में रखा गया। प्रेस वार्ता में श्री सिन्हा ने स्पष्ट तौर पर कहा कि आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया है।

Read More
अपनी बात

हेमन्त पहुंचे मृत किसान लखन महतो के घर, कहा सरकार अपने आचरण में लाएं सुधार, नहीं तो…

जिस किसान लखन महतो ने गत 26 जुलाई को कर्ज से परेशान होने के कारण अपने ही कुएं में डूबकर जान दे दी, उस किसान के घर आज नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन पहुंच गये। चान्हो प्रखण्ड के पतरातु गांव में जैसे ही लखन महतो के परिवार से वे मिले। परिवार की हालात और उसकी मनोदशा देखकर, उनका चेहरा गुस्से से लाल हो गया,

Read More