कभी खुद को शिबू सोरेन का असली बेटा कहनेवाला, हरी पगड़ी पहन झंडोत्तोलन करनेवाला JMM पर ही सवाल उठा रहा है
सरयू राय ने अपने प्रेस वक्तव्य में कहा है कि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के दो वक्तव्य आज के समाचार पत्रों में छपे हैं। पहले समाचार में उन्होंने ईवीएम हैकर्स के होटल में ठहरे होने के बारे में मेरे द्वारा राज्य निर्वाचन पदाधिकारी को दूरभाष पर दी गयी जानकारी है। जिसे श्री शाहदेव ने झूठा बताया। इसके बाद में उन्होने कहा कि जिस हेमंत सोरेन को मैंने पूर्व में भ्रष्टाचारी बताया था उसी का प्रचार करने दूमका जा रहा हूँ।
Read More