Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

PM मोदी की सभा में भीड़ जुटाने का काम करेंगी निजी स्कूलों की बसें, कांग्रेस ने दर्ज कराई आपत्ति

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आज रांची में कहा कि प्रधानमंत्री झारखण्ड विधानसभा भवन का उद्घाटन करने आ रहे हैं, उनका स्वागत होना चाहिए, पर उनके नाम पर जिस प्रकार राज्य सरकार नौटंकी कर रही हैं, वो भी बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मालूम होना चाहिए कि उनकी रैली में भीड़ जुटाने के लिए किस प्रकार राज्य सरकार ने निजी स्कूलों को बंद करवाकर उनकी बसें जब्त कर ली।

Read More
राजनीति

नये मोटरवाहन एक्ट के खिलाफ JVM का राज्यव्यापी आक्रोश मार्च, रांची में बाबू लाल मरांडी ने मोर्चा संभाला

पूरे राज्य में नये मोटरवाहन कानून के नाम पर की जा रही धांधली व वसूली के खिलाफ झारखण्ड विकास मोर्चा आज सड़कों पर उतर गया। रांची में इसका नेतृत्व झाविमो सुप्रीमो बाबू लाल मरांडी ने किया, तथा आक्रोश मार्च निकालकर राज्य व केन्द्र सरकार की कड़ी आलोचना की। बाबू लाल मरांडी का कहना था कि इस नये कानून ने जनता में सुधार के बजाय दहशत को जन्म दे दिया है, जिससे लोगों में आक्रोश साफ देखा जा रहा है।

Read More
अपनी बात

क्या बकते हो? साहेबगंज को गंगा पुल की नहीं बल्कि बंदरगाह की जरुरत हैं समझे, चलो अब खुश हो जाओ

2 दिसम्बर 2015 को टेंडर निकलता है। 6 अप्रैल 2017 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साहेबगंज शिलान्यास करने आते हैं, सभा करते हैं, भाषण में कहते है कि 3 साल में साहेबगंज में गंगानदी पर फोर लेन पुल बनकर तैयार हो जायेगा, जिस मंच से वे भाषण करते हैं, लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हैं, उस मंच के बैकड्रॉप में नया भारत, नया झारखण्ड लिखा है।

Read More
अपनी बात

‘घर-घर मोदी’ कहने में गर्व पर ‘घर-घर रघुवर’ कहने में शर्म महसूस होती है – भाजपा समर्थक

भारतीय जनता पार्टी के एक बहुत बड़े समर्थक ताल ठोककर कहते हैं कि – उन्हें ‘घर-घर मोदी’ कहने में गर्व, पर ‘घर-घर रघुवर’ कहने में शर्म महसूस होती हैं। जितेन्द्र पाठक ने बड़े ही गर्व से इस बात को अपने फेसबुक पर लिख दिया है, जिसे लोग बड़ी संख्या में लाइक भी कर रहे हैं, समर्थन भी दे रहे हैं। इधर भाजपा के एक बड़े नेता ने विद्रोही24.कॉम को नाम नहीं लीक करने की शर्त पर बताया कि वे जब तक जीवित रहेंगे

Read More
अपराध

ढुलू समर्थकों ने किया कमला कुमारी के प्रमुख गवाह विनय सिंह पर जानलेवा हमला, रिम्स मेें भर्ती

मुख्यमंत्री रघुवर दास के अतिप्रिय बाघमारा विधायक ढुलू महतो के समर्थकों ने आज धनबाद भाजपा की जिला मंत्री कमला कुमारी की ओर के प्रमुख गवाह विनय सिंह पर उस वक्त जानलेवा हमला बोला, जब वे कतरास से रांची को आ रहे थे। लोग बता रहे है कि विनय सिंह जैसे ही कतरास स्टेशन से धनबाद रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़े, धर्मेन्द्र गुप्ता और सोनू चौहान ने किसी से मोबाइल पर बात की और विनय सिंह की हुलिया के बारे में बताया।

Read More
अपनी बात

“हरि बोल- हरि बोल” की तर्ज पर “रघुवर बोल- रघुवर बोल” बुलवाने में लगे हैं रांची के अखबार

कभी ओड़िशा जाइयेगा तो जरा ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर से करीब 40 किलोमीटर दूर सनातन धर्मावलम्बियों की पवित्र धर्मस्थली पुरी जरुर जाइये, आप वहां जैसे ही रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगे तो आपको बड़ी संख्या में लोग बड़े ही श्रद्धा भाव से “हरि बोल- हरि बोल” कहते मिल जायेंगे, यही नहीं आपको हर जगह श्रीकृष्ण भक्त “हरि बोल- हरि बोल” बोलते मिलेंगे।

Read More
अपनी बात

खाद्य-आपूर्ति मंत्री सरयू राय के ब्रह्मास्त्र से राज्य के कथित होनहार CM रघुवर दास का बचना असंभव

भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय के स्वभाव व चरित्र के बारे में जो लोग जानते हैं, वे यह भी जानते है कि वे विपरीत परिस्थितियों में भी गलत को गलत बोलने से नहीं चूकते, चाहे उसके लिए उन्हें कुछ भी कुर्बानी ही देनी क्यों न पड़ें? राज्य गठन के बाद से लेकर अब तक उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जब भी चोट की, उन्हें सफलता मिली,

Read More
अपनी बात

टिकट कटने के भय से चल दिये सी पी सिंह ‘घर-घर रघुवर’ कहने, BJP कार्यकर्ताओं में भड़का आक्रोश

टिकट कटने का भय जो न करा दें, जरा देखिये न रांची विधानसभा के भाजपा विधायक और राज्य के नगर विकास एवं परिवहन मंत्री सी पी सिंह का हाल, जनाब फिलहाल “हर-हर रघुवर, जय-जय रघुवर, घर-घर रघुवर” गली-मोहल्ले में रटते चल रहे हैं और इनके साथ वे टी-वी चैनल्स भी हैं, जिनके मालिक भाजपा की कृपा से राज्यसभा का सुख उठा रहे हैं, और वे अखबार भी जो भाजपा को पुनः सत्ता में लाने के लिए दृढ़संकल्पित हैं।

Read More
अपनी बात

सुनो-सुनो नीतीश, जनता द्वारा रिजेक्टेड-आउटडेटेड नेताओं को लेकर झारखण्ड में JDU सरकार बनायेंगे

दो दिन पहले यानी 7 सितम्बर को हरमू के कार्निवल हॉल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक कार्यक्रम था। यह कार्यक्रम झारखण्ड प्रदेश जदयू ने आयोजित किया था। जिसमें मंच पर वे सारे नेता मौजूद थे, जो कब के जनता द्वारा या तो रिजेक्ट कर दिये गये या जनता द्वारा आउटडेटेड घोषित किये जा चुके हैं, या जहां रहते हैं, वहीं पर इनकी कोई राजनैतिक हैसियत नहीं हैं।

Read More
अपराध

न्यूज 11 के मालिक अरुप पर कुमार गर्ल्स हॉस्टल की मालकिन ने लगाया ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप

पीस रोड लालपुर, कुमार गर्ल्स हॉस्टल की मालकिन शशिकला कुमारी ने न्यूज 11 के मालिक अरुप चटर्जी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग करने की शिकायत आज लालपुर थाने में दर्ज कराई है, तथा इसकी प्रतिलिपि एसएसपी रांची, एसपी रांची, और डीएसपी रांची को संप्रेषित की है। थानेदार को लिखे शिकायत पत्र में शशिकला ने आरोप लगाया कि दिनांक 2 सितम्बर 2019 को अपराह्न 4.16 बजे पर न्यूज 11 के मालिक अरुप चटर्जी का उनके पति के पास फोन आया था,

Read More