देर किस बात की है हेमन्त जी, अब गेंद आपके पाले में हैं, पांच हजार करोड़ का प्लान तैयार कर अच्छा अधिकारी ढूंढिये, लोगों को इंतजार है वैस्टर्न यूरोप-अमेरिका जैसे रोड का
“675 करोड़ का आपका एन्यूल प्लान है, मैं पांच हजार करोड़ कर देता हूं इस साल के लिए। आपके चीफ इंजीनियर से पांच हजार करोड़ रुपये के मुझे प्रपोजल भेजो, मेरे पास पैसे की कमी नहीं है मुख्यमंत्री जी। तुम केवल लैंड एक्वीजिशन करो, और तुम्हारे में जितना मांगना हैं, उतना मांगो, जितने ब्रिज मांगना है, जितना आरओबी मांगना है, रोड मांगना है, मेरे पास भेजो, मेरे पास कोई पैसे की कमी नहीं, मैं पूरा मंजूर कर देता हूं, आप तुरंत मुझे प्रपोजल भेजो।
Read More