2019

अपनी बात

कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ भीतर ही भीतर सुलग रहा गहरा आक्रोश, स्थिति नहीं संभाली गई तो लेने के देने पड़ सकते हैं लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा को

भाजपा कार्यकर्ताओं में दिन-प्रतिदिन अपने केन्द्र व राज्यस्तरीय नेताओं के खिलाफ भीतर ही भीतर गहरा आक्रोश अब स्पष्ट रुप से

Read More
अपनी बात

अपने चाल और चरित्र के कारण झारखण्ड में भाजपा के अंतिम मुख्यमंत्री साबित होंगे रघुवर दास

राजस्थान विधानसभा चुनाव में आसन्न हार को सम्मानजनक हार में परिवर्तित करने के लिए भाजपा को जाड़े के दिनों में पसीने छूट रहे है। भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं को आभास हो चुका है कि इस बार राजस्थान में क्या होनेवाला है? यहां तो भाजपा के छोटे से लेकर बड़े नेता के बीच एक नारा काफी लोकप्रिय है, “मोदी से वैर नहीं, रानी तेरी खेर नहीं।” इसी प्रकार, 2019 में झारखण्ड में एक नारा गूंजेगा, “मोदी से वैर नहीं, रघुवर तेरी खैर नहीं।”

Read More
राजनीति

हमेशा सत्ता से चिपके रहे सुदेश को लगातार मिल रही हार से सत्ता के विकेन्द्रीकरण की आई याद

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो इन दिनों स्वराज स्वाभिमान यात्रा पर है। कल ही उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान एक जगह कहा कि सिर्फ सीएम और डीएम (डीसी) से राज्य नहीं चल सकता। सत्ता का विकेन्द्रीकरण ईमानदारी से करना होगा और उपर से नीचे तक जिम्मेदारी तय करनी होगी, ताकि गांवों के आम लोग सत्ता के हकदार बनें। झारखण्ड में सचिवालय और जिला मुख्यालय यहीं शासन के केन्द्र बिन्दु बने हैं,

Read More
राजनीति

2019 में भाजपा को फिर से सतारुढ़ करने के लिए कांग्रेस के कई नेता बेकरार

जी हां, यहीं सच्चाई हैं। 2019 में भाजपा को फिर से सतारुढ़ करने के लिए कांग्रेस के कई नेता बेकरार हैं, हालांकि 2019 में, भारत के कई राज्यों से भाजपा की विदाई करने के लिए राज्यों की जनता बेकरार हैं, पर कांग्रेस के कई बड़े नेता चाहते ही नहीं कि फिर से कांग्रेस 2019 में आये और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने, इसलिए जब-जब भाजपा की किरकिरी शुरु होती है,

Read More
राजनीति

2019 चुनाव के पूर्व कुरमियों को आदिवासी का दर्जा दे सरकार, नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहे

रांची के मोरहाबादी मैदान में आज कुरमियों ने महाजुटान रैली के माध्यम से अपनी ताकत दिखाई और सरकार को आगाह किया कि 2019 की लोकसभा-विधानसभा चुनाव के पूर्व राज्य सरकार कुरमियों को आदिवासियों का दर्जा दें, नहीं तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहे। इस रैली में भाजपा, जदयू, झामुमो से जुड़े नेता ने शिरकत किया, वहीं आजसू के सुदेश महतो और चंद्र प्रकाश, झामुमो के अमित महतो ने इस महाजुटान रैली से स्वयं को दूर रखा।

Read More
राजनीति

जानिये, इन कारणों से 2019 में जनता, भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायेगी

भाजपा के लोग मुगालते में हैं, दिवास्वपन देख रहे हैं, उन्हें लगता है कि चूंकि देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए जनता के पास भाजपा को चुनने के सिवा दूसरा कोई रास्ता नहीं हैं, इसलिए जनता के पास मजबूरियां है भाजपा को चुनने की, अतः जनता 2019 में भाजपा को चुनेगी और उसके बाद आनेवाले चुनाव में हो सकता है कि सरकार बदल जाये, फिर भी अगर उस वक्त भी स्थितियां यहीं रही तो भाजपा का हर समय बल्ले-बल्ले हैं…

Read More
राजनीति

झारखण्ड के नाराज युवा करेंगे 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया

झारखण्ड के मुख्यमंत्री होली की मस्ती में शायद डूब चुके हैं, उन्हें लग रहा है कि जनता उनकी दीवानी हो चुकी हैं, चारों ओर लोग उनका ही नाम सुनना और उनका ही फोटो लगा देखना चाहते हैं, पर उन्हें नहीं पता कि युवाओं ने कब का उनसे और भाजपा से नाता तोड़ लिया हैं। केन्द्र और राज्य द्वारा युवाओं के साथ रोजगार देने के नाम पर किया गया छल, कब युवाओं को भाजपा से दूर कर दिया, शायद उन्हें मालूम नहीं।

Read More
अपनी बात

कलक्टर बनने के लिए 100 और चपरासी बनने के लिए 500 रुपये का फार्म भरिये

‘भाइयों और बहनों, योग्यता के अनुरुप युवाओं को नौकरी मिलनी चाहिए या नहीं’, यह संवाद जैसे ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के विधानसभा चुनाव के दौरान बोलते हैं भीड़ से आवाज आती हैं – हां। ‘बेरोजगारों को नैसर्गिक न्याय मिलना चाहिए या नहीं, भीड़ से आवाज आती हैं’ – हां, पर जैसे ही नरेन्द्र मोदी सत्ता से चिपकते हैं, वे भूल जाते हैं कि उन्होंने बेरोजगार युवकों से कुछ वायदे भी किये थे।

Read More
अपनी बात

“2019 में आर या पार, कभी न दिखे मोदी सरकार”

जैसा कि हर बार होता है, जिस दिन केन्द्र और राज्य सरकार बजट पेश करती है, ठीक उसके दूसरे दिन देश के गिने-चुने अखबारों को छोड़कर ज्यादातर अखबारें, उसके अंदर काम करनेवाले लोग और उनके समर्थक बजट के पक्ष में जय-जयकार करते नजर आते हैं, इस बार भी नजर आये।

Read More
राजनीति

“जो भाजपा को हरायेगा, वोट उसी को जायेगा” के तर्ज पर लड़ा जायेगा 2019 का विधानसभा चुनाव

2019  की लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जोर-शोर से जुटेंगे पर जैसे ही विधानसभा चुनाव आयेगा, राज्य में रघुवर दास को कुर्सी से नीचे उतारने के लिए जी-जान लगा देंगे। रघुवर दास से बेहद नाराज चल रहे भाजपा कार्यकर्ता सीएम के रुप में रघुवर दास को देखना पसन्द नहीं करते। भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि सर्वाधिक अपमान, अगर कार्यकर्ताओं का…

Read More