अपनी बात

अपनी बात

जिनके पास प्रतिभा नहीं होती, वह तेजस्वी की तरह टीवी डिबेट से दूर रहने का विपक्ष से अनुरोध करता है

पता नहीं आजकल के नेताओं व पत्रकारों को क्या हो गया हैं? वे जनता को या अपने मतदाताओं को इतना बेवकूफ क्यों समझते हैं? शायद उन्हें आभास हो गया है कि वर्तमान में चैनलों का जो रुख हैं, उससे कहीं उनका नुकसान न हो जाये, जबकि सच्चाई यह है कि जनता खूब जानती है कि मीडिया कैसे और कब-कब किसके इशारे पर डांस कर चुकी हैं और कौन-कौन नेता अपने इशारे पर इन्हें डांस करवाया है।

Read More
अपनी बात

CM रघुवर के बेटे के शाही रिसेप्शन में कई लोगों को नहीं मिला खाना, कई पत्रकारों ने लिया रेस्टोरेंट का सहारा

10 मार्च को जमशेदपुर में मुख्यमंत्री रघुवर दास के बेटे ललित दास की शादी के रिसेप्शन की एक छोटी सी विडियो खूब वायरल हो रही है, जो विद्रोही 24.कॉम के हाथ भी लगी है, इस विडियो में साफ दिख रहा है कि सीएम रघुवर के बेटे के रिसेप्सन में भाग लेने के लिए आये लोग खाली प्लेट लेकर विभिन्न स्टॉलों पर दौड़ लगा रहे हैं, पर उन्हें भोजन नहीं मिल रहा, हार-थक कर वे घर लौट रहे हैं,

Read More
अपनी बात

नहीं रहे ललित मुर्मू, एक सच्चे पत्रकार, एक सच्चे झारखण्ड आंदोलनकारी के रुप में वे सदैव याद किये जायेंगे

आज मैं बहुत व्यथित हूं, इतना व्यथित पहले कभी नहीं रहा। सबेरे उठते ही रतन तिर्की के फेसबुक वॉल से खबर मिली, ललित मुर्मू नहीं रहे। एक ऐसा इन्सान, एक ऐसा पत्रकार, एक ऐसा राजनीतिक कार्यकर्ता, एक ऐसा सामाजिक कार्यकर्ता, जो उसूलों के लिए जिंदगी भर लड़ता रहा, पर कभी अपने उसूलों से समझौता नहीं किया। आज दुनिया में नहीं है। जीना क्या है? कोई ललित मुर्मू से सीखे, बेहद सरल जिंदगी और सब के लिए जीने की कला वे खूब जानते थे।

Read More
अपनी बात

चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात यानी रांची में पब्लिक साइकिल शेयरिंग सेवा भी पूरी तरह ध्वस्त

भाई ये तो मानना ही पड़ेगा कि रांचीवासियों को अच्छी चीजें, अच्छी सेवाएं नहीं चाहिए और अगर अच्छी चीजें मिल भी गई तो वे उसका ऐसा कबाड़ा निकालेंगे कि वह योजना ही पूरी तरह ध्वस्त हो जायेगी। जरा देखिये न, रांची में 3 मार्च को एक बहुत ही सुंदर सेवा लागू की गई, वह सेवा थी – पब्लिक साइकिल शेयरिंग सेवा।

Read More
अपनी बात

महागठबंधन के भय से थर-थर कांपती भाजपा, आजसू के चरण पकड़े, गिरिडीह सीट की सुदेश के हवाले

पता नहीं, भाजपा सुप्रीमो को कौन ज्ञान दे रहा है? पर जो भी ज्ञान दे रहा है, उसकी बुद्धि पर हमें तरस आ रही है और तरस आ रही है भाजपा सुप्रीमो अमित शाह पर भी। भाई, जो व्यक्ति अपनी विधानसभा सीट नहीं निकाल सकता, वो लोकसभा की सीट क्या खाक निकालेगा? जो भाजपा के समर्थन के बावजूद सिल्ली विधानसभा सीट पर दम तोड़ देता है, वह गिरिडीह सीट को कैसे अपने पक्ष में कर लेगा?

Read More
अपनी बात

चुनाव आते ही अखबारों की हो गई बल्ले-बल्ले, विज्ञापन युद्ध प्रारम्भ, मोदी ने अखबारवालों के चेहरे पर खुशियां बिखेरी

जी हां, अखबारवालों की अब चांदी ही चांदी हैं, जल्द ही चैनलवालों की भी चांदी ही चांदी होगी, क्योंकि अब से कुछ दिन के बाद चुनाव आयोग जल्द ही लोकसभा चुनाव के तिथियों का आगाज करेगा, पर लोकसभा चुनाव के तिथियों के आगाज को भांपते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने अखबारवालों पर अपनी कृपा लूटानी शुरु कर दी है। केन्द्र के सारे विभागों के द्वार अखबारों में विज्ञापनों को प्रकाशित करने के लिए खोल दिये गये है, एक ही दिन में एक विज्ञापन नहीं,

Read More
अपनी बात

हमें जीने दो, हमें देवी न बनाओ, हमें इंसान समझो, हमें भी गलती करने दो और उन गलतियों से सीखने दो।

अन्नी अमृता जमशेदपुर में रहती हैं, वरिष्ठ पत्रकार है, तेज तर्रार है, ईमानदार है, उनकी पत्रकारिता पर कोई सवाल भी नहीं उठा सकता, आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वो अपने फेसबुक वॉल पर कुछ लिखी है, हमें लगता कि सभी को पढ़ना चाहिए कि एक पत्रकार के रुप में, एक महिला, महिलाओं के बारे में क्या सोचती है? ऐसे तो पूरे राज्य में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की धूम है। 

Read More
अपनी बात

शर्मनाक, राज्य के होनहार CM के शासनकाल में 40 दिनों से धरने पर बैठा है प्रकाश, पर कोई सुन नहीं रहा

गिरिडीह सरिया के सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश मंडल को गांधी और गांधी के सिद्धांत पर गहरी आस्था और विश्वास है, उनका मानना है कि गांधी के रास्ते चलकर, हर समस्या का निराकरण कराया जा सकता है, इसीलिए वे पिछले चालीस दिनों से रांची के मोराबादी मैदान स्थित गांधी की प्रतिमा सह बापू वाटिका के बगल में एक छोटा सा तंबू लगाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।

Read More
अपनी बात

होनहार CM के बेटे ललित की शादी में, प्रेस सलाहकार को जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए RU ने की परीक्षा स्थगित

कुलाधिपति जवाब दें, वह कौन सा अपरिहार्य कारण है? जिसके कारण रांची विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पत्रकारिता एवं जनसंचार संस्थान की पीजी मास कॉम एंड जर्नलिज्म फर्स्ट एवं थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में से प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा जो 8 मार्च को होनेवाली थी, वह स्थगित कर दी गई और अब ये परीक्षा 16 मार्च को होगी।

Read More
अपनी बात

उधर झूठी खबर पर हेमन्त और उनके समर्थकों ने आंखे तरेरी और इधर प्रभात खबर हेमन्त के आगे साष्टांग दंडवत्

जो लोग रांची से प्रकाशित प्रभात खबर के नियमित पाठक हैं, वे कल यानी 6 मार्च का प्रथम पृष्ठ देखे, जहां हेमन्त सोरेन से संबंधित खबर छपी है, और उसके बाद आज यानी 7 मार्च का प्रथम पृष्ठ ठीक उसी जगह देखे, आपको पता लग जायेगा कि प्रभात खबर ने कैसे नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन के आगे साष्टांग दंडवत् कर लिया। दरअसल कल प्रभात खबर ने एक खबर छापी थी, जिसका हेडिंग था ‘महागठबंधन को झटका, हेमन्त सोरेन ने कहा पहले मरांडी से धोखा खा चुके हैं, इस बार सतर्क हैं’ इस खबर में यह दर्शाने की कोशिश की गई थी

Read More