अपनी बात

अपनी बात

पहचानिये, धनबाद-रांची में छुपे देश के इन गद्दारों को जिन्होंने पाकिस्तानी झंडे को अपना लिबास बना डाला

धनबाद के निरसा में रहनेवाले एक समुदाय विशेष के युवकों ने अपने पूरे समुदाय को शर्मसार किया है। यही नहीं उसने अपने देश के साथ गद्दारी करने का भी कीर्तिमान बना डाला। ये सारे युवक पाकिस्तानी झंडे के पोशाक पहने हुए हैं और इस पाकिस्तानी झंडे के पोशाक पहने युवाओं के फोटो को फेसबुक पर पोस्ट किया है निरसा थाना के बैदपुर गांव के मुख्तार अंसारी नामक युवक ने। 

Read More
अपनी बात

PM मोदी ने फिर दुहराया, मेरा वचन है भारत मां को, तेरा शीश नहीं झूकने दूंगा, सौगंध मुझे इस मिट्टी की…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज चुरु में थे। चुरु की जनता को देखकर पूरे देश के नब्ज वे पकड़े हुए थे। उन्होंने चुरु की जनता के अंदर भरे-पड़े जोश उत्साह को देख, अंदाजा लगा लिया और कह डाला –आज लोगों का मिजाज कुछ और लग रहा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आपका जोश मैं भलीभांति समझ रहा हूं, साथ ही 2014 में एक चुनावी जनसभा में कही गई एक कविता को पुनः उद्धृत कर समस्त देशवासियों को भरोसा दिलाया कि देश सुरक्षित हाथों में हैं।

Read More
अपनी बात

जनता का संघर्ष रंग लाया, DC रेललाइन पर रेल सेवा बहाल, जनता ने भाजपाइयों को नहीं दिया श्रेय

संघर्ष रंग लाया है, कहा भी जाता है – मेहनत कभी जाया नहीं जाता। जो कल तक बोल रहे थे, धनबाद चंद्रपुरा रेललाइन पर अब रेल सेवा कभी बहाल नहीं हो सकती, वे भाजपा नेता आज कतरासगढ़ स्टेशन पर बनावटी सा मुंह लेकर हाथों में हरा झंडा लेकर धनबाद-अल्लापुज्जा ट्रेन को सिग्नल देने का काम कर रहे थे, पर कतरासगढ़ स्टेशन पर बड़ी संख्या में आई जनता को इन नेताओं से कोई मतलब नहीं, वे तो हाथों में तिरंगा लेकर…

Read More
अपनी बात

SC द्वारा राज्य सरकार को बकोरिया कांड पर मिले झटके के बाद, सरयू राय ने भी सरकार पर सवाल दागे

खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने एक बार फिर रघुवर सरकार पर हमला बोला है। इस बार उनका हमला बकोरिया कांड को लेकर इन दिनों सोशल साइटों तथा अन्य जगहों पर राज्य सरकार की हो रही जगहंसाई है। सरयू राय ने ट्वीट कर कहा है कि दरअसल राज्य सरकार ने कैबिनेट के भीतर या बाहर उनके सुझाव को माना ही नहीं और बकोरिया कांड की सीबीआइ जांच रुकवाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंच गई।

Read More
अपनी बात

आज से काम करने लगेगा रांची जं के दक्षिणी छोर पर बना टिकट काउंटर, सुपर एक्सप्रेस के यात्रियों को इससे कोई लाभ नहीं

रांची जंक्शन के दक्षिणी छोर पर भी एक द्वितीय श्रेणी का टिकट बुकिंग काउंटर खुल गया है, अगर आप डोरंडा, निवारणपुर, हिनू, धुर्वा या खूंटी की तरफ से आ रहे हैं, और आपकी अपनी निजी गाड़ी हैं तो आप ओभरब्रिज के नीचे से अनन्तपुर  होते हुए रांची जंक्शन के इस दक्षिणी छोर पर बने नये टिकट बुकिंग काउंटर का लाभ लेते हुए, रांची स्टेशन के एक से पांच प्लेटफार्म तक आराम से पहुंच सकते हैं।

Read More
अपनी बात

जिन्होंने DC लाइन पर रेलसेवा शुरु करने के लिए कभी संघर्ष नहीं किया, वे BJP MP-MLA श्रेय लेने के लिए मचल रहे हैं

धनबाद-गिरिडीह के भाजपा सांसदों और धनबाद-बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायकों के आजकल कंठ खुल गये हैं, खूब बक रहे हैं, वे और उनके आगे-पीछे करनेवाले पिछलग्गू नेता-कार्यकर्ता जनता के बीच खुब हांक रहे हैं, नेता जी ने ये किया, नेताजी ने वो किया, पर जनता तो जनता हैं, वो जानती है कि इस धनबाद-चंद्रपुरा रेललाइन पर रेल-सेवा बहाल करने के लिए किसने कितना संघर्ष किया।

Read More
अपनी बात

होनहार CM और उनके मुख्यमंत्री सचिवालय ने ठोक दिया दावा कि झारखण्ड बन गया विकसित राज्य

मुख्यमंत्री सचिवालय रांची ने प्रेस विज्ञप्ति संख्या 173/2019 जारी कर, राज्य के अपने होनहार मुख्यमंत्री रघुवर दास के हवाले से कहा है कि पिछले साढ़े चार वर्षों में झारखण्ड अब विकसित राज्यों की श्रेणी में आकर खड़ा हुआ है। यह बात राज्य के होनहार मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने संबोधन में, खेलगांव में आयोजित प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन एवं चूल्हा वितरण कार्यक्रम में कही।

Read More
अपनी बात

शर्मनाक, देवघर में हेमन्त द्वारा कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के विरोध में कुछ लोगों ने प्रतिमा को स्नान कराया

भाई इतनी नफरत क्यों? अगर नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन ने बाबू कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिया तो कौन सा पहाड़ टूट गया, ये तो गर्व की बात है, कि हेमन्त सोरेन ने बाबू कुंवर सिंह को अपना माना, उन्हें सम्मान दी, देश के गौरव के रुप में स्वीकार किया, अगर यह भी किसी को अच्छा नहीं लगे तो समझ लीजिये, देश को रसातल में जाने से कोई रोक नहीं सकता।

Read More
अपनी बात

कनफूंकवों और रघुवर सरकार की मूर्खता देखिये, एक्रेडिएशन उसी पत्रकार को मिलेगा जो स्नातक होगा

धन्य है, राज्य की रघुवर सरकार, जो कनफूंकवों के दिव्य ज्ञान से प्रकाशित है, तथा कनफूंकवों के दिव्य ज्ञान से ओत-प्रोत होकर, कैबिनेट ही नहीं बल्कि पूरे राज्य का मार्गदर्शन कर रही हैं, और धन्य हैं वे कनफूंकवें जो अपने राज्य के मुख्यमंत्री को अपने इशारों पर ता-ता, थैया करा रहे हैं। जरा देखिये न, कल की ही बात है, कैबिनेट की मीटिंग थी, कैबिनेट की मीटिंग के बाद पता चला कि राज्य सरकार ने प्रेस एक्रेडिएशन संशोधन अधिनियम स्वीकृत किया है,

Read More
अपनी बात

धनबादवासियों ने DRM को लिखा पत्र, कहा 24 से शुरु होनेवाला रेल परिचालन कार्यक्रम सादगी से मने

धनबाद के कतिपय संभ्रांत नागरिकों ने कश्मीर के पुलवामा में पिछले दिनों हुई आतंकी घटना को लेकर धनबाद रेल मंडल प्रबंधक को एक पत्र लिखा है, जिसमें इस बात की चर्चा की गई है कि चूंकि 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुई निर्मम आतंकी हमलें से सम्पूर्ण देश शोक, गुस्से के साथ-साथ गम में डूबा हुआ है।

Read More