अपनी बात

अपनी बात

क्या बिना इन्वारमेन्ट क्लियरेंस के निर्मित झारखण्ड विधानसभा भवन का उद्घाटन PM मोदी करेंगे?

सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् डा. आर. के. सिंह द्वारा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, प्रिंसिपल बेंच, नई दिल्ली में लगाये गये गुहार कि झारखण्ड में भवन निर्माण के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर इन्वारमेंटल इम्पैक्ट एसेसमेंट नोटिफिकेशन 2006 की अवहेलना हो रही है, उस पर दो सितम्बर 2019 को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने एक आदेश जारी किया है। आदेश में एमओआइएफ और क्लाइमेंट एक्सचेंज भुवनेश्वर को एक कमेटी बनाकर इस संबंध में जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है,

Read More
अपनी बात

खुद बाहरी और दूसरे को बाहरी बता रहे, और ये बतानेवाले दूसरा कोई नहीं, अपने ही CM रघुवर दास है

कल राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास बरहरवा-गोड्डा के दौरे पर थे। जहां उन्होंने बड़े-बड़े कार्यक्रम किये, लोगों को सपने दिखाये, झामुमो और झारखण्ड नामधारी पार्टियों को खूब भला-बुरा कहा, और खुद को दुध का धूला एवं महान राजनीतिज्ञ साबित करने में कोई कोताही नहीं बरती। इसी बतकही में राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कह डाला कि आप यहां के स्थानीय लोगों को मौका देकर, विकास योजना में सहयोग करें।

Read More
अपनी बात

भाजपा के कार्यक्रम में छोड़े गये भोजन को खाकर डालटनगंज में १५ गायों की मौत, कांग्रेस ने उठाए सवाल

डालटनगंज के हाउसिंग कालोनी में हाल ही में भाजपा के बूथ सम्मेलन कार्यक्रम के बाद खूले में फेंके गये खाद्य पदार्थों को खाकर १० से १५ की संख्या में गो-वंशों के मरने की घटना की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के एन त्रिपाठी ने कड़ी भर्त्सना की है और इस पूरी घटना को दूर्भाग्यपू्र्ण करार दिया है। उनका कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि रहे पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और रघुवर दास ही गौ-माता की मौत के असली जिम्मेदार है।

Read More
अपनी बात

तीज के दिन रांची की सड़कों पर आंगनवाड़ी सेविकाओं ने खूले आकाश के नीचे रात गुजार दी, पर सरकार को शर्म नहीं आई

कल तीज और गणेश-चतुर्थी था, राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास गोड्डा के सुंदर पहाड़ी में आयोजित जनचौपाल में आए सभी भाइयों-बहनों का तीज एवं गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे रहे है, वह भी रांची से कई सौ किलोमीटर दूर जाकर, पर रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास से थो़ड़ी ही दूरी पर, राजभवन के समक्ष राज्य की सैकड़ों महिलाएं खुले आकाश के नीचे, मच्छड़ों और भिनभिनाती मक्खियों के बीच दिन और रात गुजार दिया

Read More
अपनी बात

आवाज अखबार ने ढुलू की नींद उड़ाई, ढुलू ने आवाज के खिलाफ आग उगला, जो कल तक ढुलू के खिलाफ थे, आज उनके सामने ठुमक रहे

आवाज अखबार ने ढुलू की नींद उड़ा दी है, ढुलू महतो भाजपा से बाघमारा के विधायक है, ये राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के अतिप्रिय है। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास समय-समय पर इन पर कृपा लूटाते रहते हैं। इधर ढुलू महतो के खिलाफ जब से हाई कोर्ट ने अपनी भृकूटि तानी है, बेचारे की हालत खराब हो गई है, उन्हें अंदेशा है कि कही भाजपा से उनकी टिकट न कट जाये, और अगर भाजपा से उनका टिकट कटता हैं

Read More
अपनी बात

संघ के एक स्वयंसेवक ने हाथ में बैनर लेकर रघुवर सरकार के प्रति अपना आक्रोश जताया

झारखण्ड में मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनके अफसरों के कारनामें से जनता ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक भी खफा है, समय-समय पर कई स्वयंसेवकों ने इन अफसरों और मुख्यमंत्री की क्लास ली है। एक बार तो रांची स्थित संघ मुख्यालय में ही एक संघ के उच्चस्थ पदाधिकारी ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष जमकर क्लास लगाई थी,

Read More
अपनी बात

नहर गटकेंगे, यौन शोषण के आरोपी BJP MLA को बचायेंगे, हाथी उड़ायेंगे, फिर भी सदाचारी कहलायेंगे

कितना भी नड्डा और माथुर जी दम लगा लें, वे गांव-गांव जाकर गैस सिलिंडर बांट आये, सभा कर लें और सभा में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही तथाकथित विकास योजनाओं में भाग ले रही महिलाओं को बुलाकर भीड़ लगा लें, उसके बाद भी भाजपा 20-25 सीट से ज्यादा नहीं ला पायेगी। वे कितना भी बूथ मैनेंजमेंट कर लें, बूथ संयोजकों को सम्मानित कर दें, रघुवर दास को दिल से कोई भी भाजपा कार्यकर्ता न मानता है और न ही मानना चाहेगा।

Read More
अपनी बात

प्रेस क्लब लोगे, पेंशन लोगे और हमारी आरती नहीं उतारोगे, ये कैसे होगा? तुम्हें वो सब करना पड़ेगा, जो हम चाहेंगे

प्रेस क्लब लोगे, पेंशन लोगे और राज्य सरकार की आरती नहीं उतारोगे, ये कैसे होगा? तुम्हें वो सब करना पड़ेगा, जो हम चाहेंगे, और रही बात व्यवस्था की, वो हम करवा देंगे, स्पेशल बस या चारपहिया वाहन (जो हर प्रकार से सुसज्जित हो) से लेकर तुम्हारे ठहरने, खाने-पीने की व्यवस्था तक वो तुम्हारे लिये मुहैया करायेंगे, बस तुम्हें एक काम करना है, जब तक विधानसभा चुनाव संपन्न नहीं हो जाता, तुम्हें हमारी तथाकथित विकास गाथा गानी है,

Read More
अपनी बात

झारखण्ड के चूहे नहर गटक रहे, पर रांची के एक अखबार ने ‘रघुवर’ की शान में समाचार ही कुतर दिया

जी हां, झारखण्ड के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार कोनार नहर परियोजना को चूहे गटक गये, पर सच पूछिये तो रांची के एक अखबार ने इस समाचार को राज्य के सीएम रघुवर की शान को बरकरार रखने के लिए इस प्रकार से कुतर कर अंतिम पृष्ठ पर डाल दिया, जैसे लगा कि यह समाचार उतना महत्वपूर्ण ही नहीं और विपक्ष यानी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का एक सामान्य न्यूज को इस प्रकार से बढ़ा चढ़ाकर प्रथम पृष्ठ पर प्रथम समाचार के रुप में पेश कर दिया

Read More
अपनी बात

नहर गटकनेवाला ‘चूहा’ देखना है तो झारखण्ड और शराब पीनेवाले ‘चूहे’ देखने हो तो बिहार पधारिये

जय हो झारखण्ड की, जय हो बिहार की। दोनों कमाल दिखा रहे हैं। दोनों जगह एनडीए की सरकार हैं। दोनों काफी मेहनत कर रहे हैं। विकास की ऐसी गंगा बह रही हैं, कि चूहे भी उसमें डूबकी लगा रहे हैं, यानी सरकार केवल आदमी का ही नहीं बल्कि हर जीव का ख्याल रख रही हैं, उसमें आदमी और चूहे दोनों शामिल है।

Read More