अपनी बात

अपनी बात

क्या हम सही में अच्छे नागरिक हैं, हमें सरकार की गलतियों पर अंगूली उठाने का हक हैं?

जरा सोचियेगा, ये जरुरी भी है, हम हर बात में सरकार और नेताओं की गलतियां ढूंढ लेते हैं, उन्हें भला-बुरा कहने से नहीं चूकते, हर गलतियों के लिए उन्हें जवाबदेह ठहरा देते है, पर क्या हमने कभी सोचा कि क्या हमें सरकार की गलतियों पर अंगूली उठाने का हक है, वह भी तब जब हम खुद गलतियों को करने में कोई कसर नहीं छोड़ते? यह हम इसलिए कह रहे है कि अभी पूरा विश्व कोरोना के चपेट में हैं और उससे बचने के लिए तरह-तरह के नुस्खों पर अमल कर रहा है।

Read More
अपनी बात

पहले गलती करेंगे, बाद में उसी गलती पर पर्दा डालने के लिए बयान देंगे और जब कोई उन्हें आइना दिखायेगा, तो वे विशेषाधिकार हनन की नोटिस थमायेंगे

पहले खुद गलती करेंगे।  बाद में उसी गलती पर पर्दा डालने के लिए बयान देंगे और जब कोई उन्हें आइना दिखायेगा, तो वे झूठी शान में विशेषाधिकार हनन की नोटिस थमायेंगे, तो झारखण्ड विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो भी जान लें कि विद्रोही24, उनकी इस विशेषाधिकार नोटिस से डरनेवाला नहीं, उनकी इस विशेषाधिकार नोटिस का सही समय पर जिस प्रकार वे चाहेंगे, उसका जवाब देगा/भेजेगा

Read More
अपनी बात

दुमका का चुनाव यानी हेमन्त की अग्निपरीक्षा, दुमका और बेरमो में महागठबंधन का पलड़ा भारी

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने आखिरकार दुमका सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। दुमका से शिबू सोरेन के पुत्र एवं युवा मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष वसन्त सोरेन पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार होंगे। वसन्त सोरेन के नाम की घोषणा हो जाने से किसी को आश्चर्य भी नहीं हो रहा, क्योंकि यह पहले ही तय था कि वहां जब भी चुनाव होंगे तो पार्टी का अगला चेहरा वहां वसन्त सोरेन ही होंगे। आज झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा इसकी घोषणा कर दिये जाने से अब सारी बातों पर विराम लग गया।

Read More
अपनी बात

चलनी दूसे सूप के जिन्हें बहत्तर छेद, जिन भाजपाइयों ने झारखण्ड को कही का नहीं छोड़ा, वे ढूंढ रहे खामियां हेमन्त सरकार में

जिन भाजपाइयों ने झारखण्ड राज्य को तबाह कर दिया। हाथी उड़ाने में पूरा समय बीता दिया। पारा टीचरों, आंगनवाड़ी सहायिकाओं पर पुलिसिया डंडे बरसाए। जिनके राज्य में एक रुपये की जमीन, अपनी बीवी के नाम लिखवाने में आइएएस/आइपीएस की फौज ने जमकर खुराफात मचाई। जिनके शासनकाल में किसानों ने आत्महत्या करना शुरु कर दिया था। वे गलतियां ढूंढ रहे हैं। हेमन्त सरकार में। वे अपने सोशल साइट पर इसे देकर जनता को अपनी ओर खींचना चाहते हैं, पर ये क्या,

Read More
अपनी बात

रामजन्मभूमि मंदिर के सूत्रधार आडवाणी, जिन्होंने जीते-जी अपने आंदोलन को सफल होते हुए देखा, आरोपों से मुक्त भी हुए

जहां तक मुझे लगता है कि भारत में तीन ही राष्ट्रीय स्तर के नेता हुए, जिन्होंने बाद में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाई, जिन्होंने स्वयं ही आंदोलन छेड़ा और अपने जीते जी उस आंदोलन को सफल होते हुए भी देखा, जिनमें प्रथम महात्मा गांधी थे, जिनके नेतृत्व में भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ, दूसरे लोकनायक जयप्रकाश नारायण हुए, जिन्होंने 1975 में इन्दिरा गांधी द्वारा शुरु किये गये आपात काल की तीखी आलोचना की और संपूर्ण विपक्ष को एक साथ लेकर 1977 में अपने जीते जी इन्दिरा गांधी को सत्ता …

Read More
अपनी बात

मंत्री और स्पीकर बताएं जो ट्रेफिक नियमों की अर्हताएं पूरी नहीं करता हो, उन बच्चों को ऑल्टो थमा देना क्या अनैतिक नहीं?

शिक्षक बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ायें और आप महाशय क्या करेंगे, तो बच्चों को अनैतिकता का पाठ पढ़ाने का उदाहरण पेश करेंगे, क्यों? ये विद्रोही24 का सवाल राज्य के विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो से और यही सवाल राज्य के मानव संसाधन मंत्री जगरनाथ महतो से कि आपने इस प्रकार का संकल्प क्यों लिया कि बच्चे मैट्रिक या इंटर में टॉप करेंगे तो उन्हें ऑल्टो कार देंगे,

Read More
अपनी बात

सावधानः झारखण्ड में सहायक पुलिसकर्मियों की नियुक्ति के सवाल पर अभी भी भाजपा झूठ पर झूठ बोले जा रही है

सहायक पुलिसकर्मियों के आंदोलन को लेकर भाजपा एवं झामुमो आमने-सामने है। झामुमो जहां भाजपा के कारगुजारियों को जनता के समक्ष रखकर, भाजपा की हालत पस्त कर दे रही है, वही भाजपा के नेता जनता के बीच अपनी पिट रही भद्द को देखते हुए झूठ का सहारा लेने से भी बाज नहीं आ रहे। ये बड़ी तरीके से झूठ बोलकर स्वयं का बचाव कर रहे हैं। आश्चर्य यह भी है कि जो पत्रकार भाजपा की बीट देखते हैं, वे उनके द्वारा बोले जा रहे झूठ का प्रतिवाद भी नहीं करते।

Read More
अपनी बात

याद रखिये प्रधानमंत्री जी, बिहार हरिवंश की चतुराई या राजनीति का नाम नहीं है, बिहार गुजरात भी नहीं है, बिहार, बिहार है

हरिवंश उर्फ हरिवंश नारायण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारत के उपराष्ट्रपति, सभापति राज्यसभा, वैंकेया नायडू को आज एक पत्र लिखा है, पत्र तीन पृष्ठों का है। यह पत्र भाजपा के फेसबुक पर भी डाला हुआ है। पत्र वायरल भी है। यह पत्र किसने वायरल किया। भगवान मालिक है। पीएम मोदी इस पत्र को पढ़कर अपने विचार भी दे डाले हैं, लेकिन देश में बहुत सारे ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने सदन ठीक से नहीं चलाने को लेकर हरिवंश को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Read More
अपनी बात

अपनी इमेज ठीक करने को बेचैन हरिवंश ने शुरु की चाय की राजनीति, आंदोलनरत सांसदों ने चाय पीने से किया इनकार

जनाब हरिवंश उर्फ हरिवंश नारायण सिंह, हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से इतने प्रभावित है कि आज अहले सुबह मोदी ब्रांड की चाय लेकर पहुंचे गये, उन सांसदों से मिलने, जो कल से दिल्ली में संसद भवन के समक्ष गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठे है। जनाब चाय पिलाने गये थे, पर ये क्या? सासंदों ने तो चाय पीने से ही इनकार कर दिया। इसलिए मैंने कहा – वेलडन सांसदों, आपने जनाब के अंदर चल रही राजनीतिक सोच को पूर्ण विराम लगा दिया, उनकी पोल पट्टी खोल दी,

Read More
अपनी बात

झामुमो ने CIP के निदेशक दयाराम और BJP के पूर्व सांसद आर के सिन्हा पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने रांची स्थित केन्द्रीय मनोचिकित्सा संस्थान(CIP) के निदेशक दया राम एवं भाजपा के पूर्व सांसद आर के सिन्हा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह गंभीर आरोप आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में लगाये। सुप्रियो का कहना था कि झारखण्ड का दुर्भाग्य है कि रांची में केन्द्रीय मनोचिकित्सा संस्थान चल रहा है,

Read More