अपनी बात

अपनी बात

धनबाद में सिर्फ एक ही चौपाई चलेगा – “होइहि सोइ जो ‘पशुपति’ रचि राखा। को करि तर्क बढ़ावै साखा।।”

हे धनबाद के कार्यकर्ताओं/समर्थकों, कोयलांचल में वहीं होगा, जो सांसद पशुपति नाथ सिंह चाहेंगे, तुम्हारे चिल्लाने या तुम्हारे किसी भी प्रकार के नारे लगाने से नहीं होगा, क्योंकि अब राज्य में रघुवर दास की सरकार नहीं हैं, और न ही भाजपा का कोई ऐसा नेता वर्तमान में शीर्षस्थ हैं, जो पशुपति नाथ सिंह को कम से कम कोयलाचंल में चुनौती दे दें। जो एक दो कोई सिर उठाने की कोशिश भी करेंगे तो उससे क्या होगा? अंततः फिर वे सिर पशुपति के आगे ही झूंकेंगे।

Read More
अपनी बात

सवाल तो गंभीर है ही, क्या इस राज्य में एक भी महिला ऐसी नहीं कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बन सकें

सवाल तो गंभीर है ही, क्या इस राज्य में एक भी महिला ऐसी नहीं कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बन सकें, वो भी उस राज्य में जहां महिलाओं से संबंधित कई कुप्रथाएं इस प्रकार चल रही है कि शायद ही कोई महीना होता होगा, जिसमें प्रमुखता से राज्य के विभिन्न समाचार पत्रों में ये प्रकाशित नहीं होता होगा कि फलां गांव में एक या कई महिलाएं, डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं की शिकार हो गई अथवा राज्य की कई संभ्रांत महिलाएं, झारखण्ड में विभिन्न अत्याचारों की शिकार हो गई और उन्हें न्याय तक नहीं मिला

Read More
अपनी बात

काश, हमारे देश या रांची में भी हांगकांग के “एप्पल डेली” जैसा समाचार पत्र प्रकाशित हो रहा होता

कल यानी 25 जून को रांची से प्रकाशित हिन्दी दैनिक “प्रभात खबर” के देश-विदेश पेज पर ब्रीफ न्यूज में एक खबर छपी। जिसकी हेडिंग थी – “एप्पल डेली के अंतिम संस्करण की प्रतियां हाथोंहाथ बिकीं”। समाचार इस प्रकार था – हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक ‘एप्पल डेली’ का अंतिम प्रिंट संस्करण खरीदने के लिए गुरुवार तड़के ही लोगों की कतारें लग गयीं और महज कुछ घंटे में ही 10 लाख प्रतियां बिक गयीं, आम तौर पर अखबार की 80,000 प्रतियां ही छपती थीं।

Read More
अपनी बात

ए सुप्रिया दा, अपना धर्मज्ञान बढ़ाइये, बाबा वैद्यनाथधाम चारधाम में नहीं, द्वादश ज्योर्तिंलिंगों में आता है, ठीक है

ए सुप्रिया भट्टाचार्य भाई, हर बात में दिमाग लगाना छोड़िये, नहीं तो जो जिस क्षेत्र में मर्मज्ञ व विशेषज्ञ हैं, वो आपको छोड़ेगा नहीं, आपको कटघरे में खड़े कर देगा। जैसे आज ही आपने रांची में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में कह दिया कि देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम चार धाम में आता हैं, अरे भाई ये बोलने और कहने के पहले कम से कम मेरे जैसे पंडितों से तो सलाह ले लीजिये, कम से कम इस मुद्दे पर तो आपको सही बात बता देते।

Read More
अपनी बात

बेवजह का अहं पालिये, झारखण्ड को गर्त में मिलाइये और इमर्जिंग झारखण्ड का सभी को च्यवनप्राश खिलाइये

कल राज्य में दो घटनाएं घटी। एक घटना केन्द्र सरकार ने की, जब उसने घोषणा कर दी कि देवघर स्थित एम्स के ओपीडी का जो उद्घाटन होनेवाला था, उसे स्थगित कर दिया गया है। कारण क्या था, इस पर हम पूर्व में भी विस्तार से चर्चा कर चुके हैं, इस आलेख में भी करेंगे और दूसरी घटना ये थी कि झामुमो का बहरागोड़ा का विधायक समीर मोहंती, वो 210 किलोमीटर की दूरी तय कर रांची पहुंच गया, सिर्फ इसलिए कि उसके चाहनेवालों को टेंडर मिल जाये,

Read More
अपनी बात

लोकतांत्रिक मर्यादाओं को मिटाने में तुली हेमन्त सरकार को केन्द्र ने दिखाई अपनी ताकत, देवघर एम्स के OPD का उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित

अगर गोड्डा के भाजपा सांसद डा. निशिकांत दूबे ने अपनी अभिव्यक्ति के माध्यम से राज्य सरकार को चुनौती दी है, तो ये कही से भी गलत नहीं हैं। आज की घटना क्लियर करती है कि राज्य में ममता बनर्जी वाली शैली में हेमन्त सरकार चल रही है। जो राजनीति में शुचिता को अब समाप्त करने पर तुली है। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने जो आज पत्र सीएम हेमन्त सोरेन को भेजा हैं और जिस प्रकार एम्स मामले में राज्य सरकार की हरकतों पर सवाल उठाए हैं तथा यह कह दिया कि इससे गलत परम्परा की शुरुआत होगी, तो वह भी गलत नहीं हैं।

Read More
अपनी बात

जमशेदपुर के युवाओं ने शुरू की “आकाश कैंटीन”, गरीबों के लिए निःशुल्क तो सामान्य लोगों के लिए मात्र दस रुपये में भोजन उपलब्ध

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘दाल भात केंद्र’ की तर्ज़ पर जमशेदपुर के टेल्को कॉलोनी क्षेत्र के युवाओं ने ‘आकाश कैंटीन’ की शुरुआत की है। गुरुवार को टेल्को के प्लाज़ा डिस्पेंसरी चौक पर आकाश कैंटीन के पहले स्टॉल की विधिवत शुरुआत हुई। कोई भूखा ना रहे के शाश्वत संकल्प से प्रेरित इस अभियान का संचालन ग्रीन स्काई फाउंडेशन एनजीओ के माध्यम से हो रही है।

Read More
अपनी बात

जनता ने ऐसी दुर्दशा कर दी कि “घर-घर रघुवर” की चिल्लमपों करनेवाला “ सिर्फ घर में रह रघुवर” बन गया

घर-घर रघुवर तो रघुवर और उनके समर्थक तथा मीडिया के लोग चिल्ला रहे थे, पर जनता तो मन बना चुकी थी कि ना ये सब कुछ नहीं अब “घर में रहे सिर्फ रघुवर” का नारा चलेगा और राज्य के इस बड़बोले नेता रघुवर दास को सदा के लिए घर/बाहर के चबूतरे पर स्थापित पत्थर की प्रतिमा की तरह स्थापित कर दिया जायेगा, जो हिल भी नहीं पायेगा और कुछ बोल भी नहीं पायेगा।

Read More
अपनी बात

वाह री झारखण्ड पुलिस, सत्तापक्ष को छूट और विपक्ष पर केस, बाबूलाल ने DGP को पत्र लिख, पुलिस पर दोहरा चरित्र अपनाने का लगाया गंभीर आरोप

राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबू लाल मरांडी ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है। जिसमें कई उदाहरणों के साथ झारखण्ड पुलिस पर दोहरा चरित्र अपनाने का उन्होंने आरोप लगाया है। उन्होंने कई दृष्टांत देकर झारखण्ड पुलिस की मानसिकता पर ही सवाल खड़े कर दिये हैं, हालांकि झारखण्ड में यह कोई पहला नहीं हैं, जिसकी जब सरकार रही, उस सरकार ने पुलिस को अपने इशारों पर नचाया और पुलिस नाची भी।

Read More
अपनी बात

हम योग में भी राजनीति घुसेड़ेंगे, भारत की महान परम्परा व संस्कृति को चोट पहुंचायेंगे चाहे संयुक्त राष्ट्र संघ ही उसका आर्गेनाइजर क्यों न हो?

माफ करिये हर चीज में घटिया स्तर की राजनीति को घूसेड़ना ठीक नहीं। योग को योग ही रहने दिया जाय, अगर किसी को योग में भी नरेन्द्र मोदी या भाजपा दीखता है, तो ऐसे लोगों को हम क्या कहें? हम तो इतना जानते हैं कि योग भारत की मिट्टी से जुड़ा है। यह विश्व को भारत की देन हैं। जिसको लेकर संपूर्ण मानव जाति सजग हुई है और अपने अस्तित्व को बचाने के लिए योग को अब अपना माध्यम बनाने का प्रयास शुरु कर दिया है।

Read More