अपनी बात

अपनी बात

हेमन्त जी बचिये अपने सलाहकारों से, अगर यही हाल रहा तो ये आपको तीस से 03 पर ले आयेंगे

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के इंडिया कांफ्रेस में झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा – आदिवासी न हिन्दू था और न हिन्दू है। जैसे ही उन्होंने ये वाक्य कहे, लोग अपने-अपने ढंग से इसका अर्थ निकाल रहे हैं। अर्थ निकालना भी चाहिए, क्योंकि हार्वर्ड के माध्यम से हेमन्त सोरेन ने एक राजनीतिक बयान देकर, विवाद को ही जन्म दिया है। इन दिनों ऐसे भी भारत में कुछ ऐसी कम्यूनिटियां पैदा हो गई हैं, जिन्हें हिन्दू नाम से ही चिढ़ हैं, और ऐसे लोगों को खाद-पानी देने का काम वे वामपंथी व कांग्रेसी करते हैं,

Read More
अपनी बात

पूरे देश में अचला सप्तमी की धूम, रांची के सरोवर नगर में शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा ने मनाया सूर्य सप्तमी का त्यौहार, अमिताभ अध्यक्ष और मिथिलेश बने मंत्री

पूरे देश में अचला सप्तमी की धूम है। झारखण्ड में प्रमुख रुप से अचला सप्तमी-सूर्य सप्तमी का त्यौहार पूरे धूम-धाम के साथ रांची स्थित सरोवर  नगर स्थित सूर्य मंदिर में मनाया गया। कोरोना काल में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सूर्य सप्तमी का त्यौहार यहां धूम-धाम से संपन्न होता देखा गया। रांची में सरोवर नगर में सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा से जुड़े सभी ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों से भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की।

Read More
अपनी बात

ये जो तुम पत्रकारिता का धौंस दिखा रहे हो न, ये पत्रकारिता नहीं, बल्कि अपराध है…

यह आज के दौर में चल रही जो पत्रकारिता है, वह दरअसल पत्रकारिता नहीं, शत प्रतिशत व्यवसाय है और जहां व्यवसाय होगा तो उसमें मानवीय मूल्य व चरित्र नहीं दिखेगा, उसमें सिर्फ और सिर्फ कुटिलता दिखेगी, जिस कुटिलता के आधार पर कितना धन कमाया गया, सिर्फ इसी पर विचार किया जायेगा, दूसरी मानवीय मूल्य धरे के धरे रह जायेंगे। यह बातें मैं ऐसे ही नहीं कर रहा हूं, इधर जो पत्रकारों का हुजूम जो विभिन्न प्रेस कांफ्रेसों में कुकुरमुत्ते की तरह दिखाई पड़ रहे हैं या जो भेड़िया धसान अखबार, चैनल व पोर्टल खुल रहे हैं।

Read More
अपनी बात

प्रभात खबर आम को इमली बोले तो इमली बोलो, जाड़े को वसंत कहे तो वसंत कहो, ज्यादा दिमाग मत लगाओ

रांची से प्रकाशित अखबार प्रभात खबर ने 14 फरवरी यानी वैंलेंटाइन डे को वसंत ऋतु के रुप में आम जनता यानी अपने पाठकों के बीच में पेश कर दिया। जिसमें उसने अपनी लाइफ संडे पेज को मोहब्बत का मौसम के रुप में प्रस्तुत किया। एक से एक रांची के धुरंधर प्राध्यापकों, चिकित्सकों व कवियों के इस पर उद्गार भी आम पाठकों के बीच रख दिये गये, जैसे लगा कि 14 फरवरी यानी वैलेन्टाइन डे को जाड़ा अपना सारा दुकान समेट कर चल दिया और वसंत ऋतु ने अपनी सत्ता संभाल ली।

Read More
अपनी बात

चल गई माफियाओं-भ्रष्टाचारियों की, एमवी राव DGP पद से मुक्त, एक-दो दिनों के अंदर राव दे सकते हैं इस्तीफा

एमवी राव को झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक पद से मुक्त कर दिया गया है। एमवी राव के पुलिस महानिदेशक पद से मुक्त करने का समाचार प्रसारित होते ही भ्रष्टाचारियों, भू-माफियाओं, कोयला माफियाओं, भ्रष्ट बिल्डरों, भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारियों व भ्रष्ट पत्रकारों-राजनीतिज्ञों में भी गजब का उत्साह है। सोशल साइट पर दो धाराएं दिख रही है, एक धारा वो है – जो एमवी राव की कार्य-कुशलता की फैन है, उन्हें बेहद चाहती है, और दुसरा वो जिन्हें वे फूंटी आंख भी नहीं सुहाते।

Read More
अपनी बात

“हमसे भूल हो गई, हमका माफी दई दो, हां जी भूल हो गई….. मतलब दैनिक भास्कर”

कल यानी 10 फरवरी 2021 को रांची से प्रकाशित दैनिक भास्कर हिन्दी दैनिक ने प्रथम पृष्ठ पर हेडिंग के साथ समाचार प्रकाशित किया – “केन्द्रीय मंत्री के करीबी आरआरडीए के पूर्व चेयरमैन परमा सिंह और भाई पंचम सिंह के घर आयकर विभाग के छापे” और आज यानी 11 फरवरी 2021 को दूसरे पृष्ठ पर छापा “आरआरडीए के पूर्व अध्यक्ष के प्रतिष्ठानों पर छापे जारी” और उसी समाचार में सब हेडिंग देते हुए लिखा “केन्द्रीय मंत्री का इस मामले से कोई संबंध नहीं” जिसमें दिये गये पांच पंक्तियों को अगर आप ध्यान से पढ़े तो पता लग जायेगा

Read More
अपनी बात

AGM के नाम पर लाखों फूंक देंगे, पर किसी नीरज या रवि की बीमारी में एक फूंटी कौड़ी खर्च नहीं करेंगे

धनबाद प्रेस क्लब ने कल धनबाद क्लब में एजीएम की मीटिंग की। मीटिंग में धनबाद के कथित मूर्धन्य व वरिष्ठ पत्रकारों को भी बुलाया गया था। जिन्हें मंच पर बिठाया गया। कीमती शॉलों से उन्हें नवाजा गया। उन्हें बेशकीमती बुके देकर उनका मान बढ़ाया गया। इस मीटिंग में सुस्वादु भोजन का भी प्रबंध था, जिसमें मुर्गा भी शामिल था, जिसका सभी ने रसास्वादन किया और फिर अपने स्वभावानुसार सभी एक दूसरे को अलविदा कह अपने-अपने घरों की ओर चल दिये।

Read More
अपनी बात

वो मोदी है, वो सत्ता को ठोकर मार सकता है, पर स्वयं द्वारा लिए गए किसी भी निर्णय को वापस नहीं ले सकता

बिहार में एक लोकोक्ति है – अक्ल बड़ा या भैंस, तो जो मूर्ख होते हैं, वे अपनी बुद्धि के अनुसार बोल देते है कि –भैंस, क्योंकि उन्हें काला भैंस ही अक्ल के सामने बड़ा दिखाई पड़ता है। ये मूर्ख भैस को बड़ा दिखाने में एक से एक तर्क भी देते हैं, कहते है कि भैंस दूध देती है, जिसे पीकर हम बलवान होते है, गोबर देती है, जो बहुत उपयोगी होती है, इसलिए अक्ल से बड़ी तो भैंस है। ठीक उसी प्रकार आज कुछ लोगों से पूछिये

Read More
अपनी बात

हेमन्त सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे से बने मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिल खोलकर संघ के स्वयंसेवकों को अयोध्या में बन रहे श्रीराममंदिर के लिए सौंपे 11000 रुपये

हेमन्त सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे से बने मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिल खोलकर संघ के स्वयंसेवकों को अयोध्या में बन रहे श्रीराममंदिर के लिए 11000 रुपये का चेक प्रदान किया। बन्ना गुप्ता संभवतः राज्य के पहले मंत्री हैं, जिन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण में अपनी भूमिका तय कर दी। बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस के विधायक है। उन्होंने यह चेक आज जमशेदपुर में संघ के स्वयंसेवकों को तब सौंपा,

Read More
अपनी बात

कांग्रेसी रामेश्वर ने बैठे-बैठाए भाजपाइयों को च्यवनप्राश खिला दी, साथ ही कांग्रेस व हेमन्त सरकार को जनता की नजरों में विलेन बना दिया

पता नहीं झारखण्ड के नेताओं को कभी-कभार कौन सा दौरा पड़ जाता है कि वे बैठे-बैठाए ऐसा बयान दे देते हैं कि देखते ही देखते उनके बयान आम जनमानस को उद्वेलित तो करते ही है, विपक्ष को भी बैठे-बैठाए एक ऐसा मौका मिल जाता है कि वे बिन मुद्दे के मुद्दे को लेकर आंदोलन पर उतारु हो जाते हैं। कल तक ओरमांझी व सांसद प्रतिनिधि कांड को लेकर जो भाजपा बैकफूट पर थी।

Read More