भाग्यशाली रहे हजारीबाग के राजेश कि उनके खिलाफ आरोप लगानेवालों को कनफूंकवों का साथ नहीं मिला, नहीं तो…
बड़ी खुशी हुई यह समाचार जानकर कि हजारीबाग के आरटीआई कार्यकर्ता व स्वतंत्र पत्रकार राजेश मिश्रा को उन आरोपों से मुक्ति मिल गई, जिस आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। राजेश मिश्रा हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट मोड़ के पास से अफीम और ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किये गये थे। पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि आरटीआई कार्यकर्ता निर्दोष है, रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मी और भू-माफिया ने मिल कर उनके खिलाफ एक साजिश रची थी, जिसमें वे फंस गये।
Read More