अपनी बात

अपनी बात

अबे जिनपिंग, तुम्हें पता ही नहीं कि किस शेर को तुम छेड़ दिये हो, जियो मोदी, शी जिनपिंग की पकड़ लो नट्टी

दुनिया में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जैसे कई लोग हैं और अपने देश में भी शी जिनपिंग को चाहनेवालों की संख्या कम नहीं, पर बहुत कम ही लोग जानते हैं कि शी जिनपिंग को नाक में नकेल डालने का काम अगर पूरे विश्व में कोई कर सकता हैं, तो उस शख्स का नाम है – नरेन्द्र मोदी। जो लोग नरेन्द्र मोदी को जानते हैं, वे यह भी जानते हैं कि यह शख्स पहले तो किसी को छेड़ता नहीं, और अगर कोई उसे छेड़ दे, तो फिर उसे बिना सबक सिखाये, छोड़ता ही नहीं, उसकी कीमत उसे चुकानी ही पड़ती है, जिसने उसे छेड़ा हैं,

Read More
अपनी बात

इधर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, उधर जनता नाराज, किया नापसंद, दागे सवाल, रघुवर पोस्टर से गायब

आज झारखण्ड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की एकदिवसीय बैठक थी। दिल्ली से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, तो रांची से प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे, और इधर जनता विभिन्न सोशल साइट्सों के माध्यम से आज की भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर नजर रख रही थी, अगर सोशल साइट्स की बात करें, तो इस भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को भी बड़ी संख्या में लोगों ने नापसंद किया। नापसंद करने वालों की संख्या, भाजपा को पंसद करनेवालों से करीब पांच गुणा अधिक थी।

Read More
अपनी बात

तुम्हारा सिनेमा हमने ही क्यों न बंद कराया हो, पर टैक्स तो तुम्हें देना ही पड़ेगा – सरकार

कोविड 19 को लेकर पूरे देश में सिनेमा हॉल बंद है। इस व्यवसाय से जुड़े लोग तबाह है। खासकर इन सिनेमा मालिकों की तो एक तरह से हालत ही पस्त हैं, क्योंकि पूर्व से ही सिनेमा हॉलों से दर्शकों की बन रही दूरियां और कोविड 19 के बाद से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा इनका बंद कर दिया जाने के ऐलान ने सिनेमा हॉलों की हालत बद से बदतर कर दी। इन बदतर हालातों के बीच भी केन्द्र व राज्य सरकार के विभिन्न विभागों को इन पर दया नहीं आई है। ये और इन पर इस प्रकार से दबाव दे रहे हैं कि जो रही सही जान है, वो भी निकल जाये।

Read More
अपनी बात

नई शिक्षा नीति को लेकर हुई देशव्यापी बैठक हुई राजनीति की शिकार, हेमन्त को दिखा छेद तो द्रौपदी मुर्मू को दिखा पिछड़ों-आदिवासियों का हित

नई शिक्षा नीति को लेकर आज देश भर में हुई चर्चा, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यों के राज्यपालों एवं उप राज्यपालों तथा राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के समूह तक शामिल हुए। यह विशेष वीडियो कांफ्रेसिंग में हुई चर्चा साफ बताती है कि यह मीटिंग भी राजनीति की भेंट चढ़ गया। जिस राज्य में भाजपा के शासन नहीं हैं, वहां के लोगों को तो इस नई शिक्षा नीति में छेद ही छेद दिखा, और जहां भाजपा के शासन है, वहां के लोगों मे इस नई शिक्षा नीति में कहीं पर भी कमियां नहीं दिखी।

Read More
अपनी बात

फिलहाल नई प्रदेश कार्यसमिति के अभाव में पुराने कार्यसमिति में शामिल नेताओं से काम चलायेगी वर्तमान भाजपा

भाजपा में नये प्रदेश अध्यक्ष का आगाज हो गया, विभिन्न मंच व मोर्चाओं के अध्यक्ष भी बन गये, लेकिन कार्यसमिति अभी तक नहीं बनी, और इधर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी कल यानी 7 सितम्बर को बुला ली गई। इसकी बैठक संभवतः प्रातः साढ़े दस बजे से प्रारम्भ होगी, जो शाम तक चलेगी। इस कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा करेंगे। इस बैठक में केन्द्रीय स्तर के भाजपा नेता अरुण सिंह, सौदान सिंह, महिला मोर्चा की विजया रहाटकर भी शामिल होगी। 

Read More
अपनी बात

प्रदेश भाजपा में लोकतंत्र पूरी तरह समाप्त, बिदकने लगे भाजपा कार्यकर्ता, अब तक कार्यसमिति का गठन तक नहीं

भारतीय जनता पार्टी में एक तरह से देखा जाय, तो लोकतंत्र पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। यह पार्टी पूरी तरह से कांग्रेसी विचारधारा को अपनाकर, स्वयं को जीवित रखने का प्रयास कर रही है। जिसका परिणाम यह देखने को मिल रहा है कि जिस भाजपा में कार्यकर्ताओं की फौज हुआ करती थी, अब उस भाजपा से कार्यकर्ता खुद को अलग करने लगे हैं। कमाल है, भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष  कौन होगा?

Read More
अपनी बात

न न्याय मांगनेवालों, न विधि-विशेषज्ञों, न ही सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन पर ध्यान ही दिया और फैसला सुना दिया झारखण्ड के स्पीकर रवीन्द्र नाथ ने

गत् 8 जनवरी को धनबाद निवासी वरिष्ठ समाजसेवी विजय झा ने झारखण्ड विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो के अध्यक्षीय कार्यालय में एक पत्र के माध्यम से बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की गुहार लगाई थी। विजय झा ने अध्यक्षीय कार्यालय को इस दौरान एक पत्र भी सौंपा था, जिसमें उन्होंने प्रमाण के साथ कई उद्धरण भी प्रस्तुत किये थे।

Read More
अपनी बात

वाह रे DD NEWS JHARKHAND, हेमन्त व उनके मंत्रिमंडल से खार और रघुवर तथा भाजपाइयों से प्यार

हमें लगता है कि जितना नफरत और घृणा राज्य के CM हेमन्त सोरेन और उनके मंत्रिपरिषद् से  DD NEWS JHARKHAND करता है, उतना कोई भी चैनल या मीडिया हाउस नहीं करता होगा। उसके एक नहीं अनेक उदाहरण हमारे पास है, पर क्या मजाल कि DD NEWS JHARKHAND के अधिकारी या सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से जुड़े मंत्रियों और अधिकारियों के कानों में जूं तक रेंगे।

Read More
अपनी बात

शर्मनाक! पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जनता के लिए रखे गये सफाई कर्मचारियों को बनाया अपने घर का सेवादार

जमशेदपुर का नॉटिफाइड एरिया, जहां बताया जाता है कि वहां 16 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं, पर सच्चाई यह है कि पिछले दो महीने से उस एरिया के कई इलाकों में साफ-सफाई हुआ ही नहीं। नतीजा, साफ सफाई नहीं होने के कारण, इस बारिश के दिनों में कई घरों में बरसात का पानी घुस जाना, वहां आम बात है, लोग परेशान है, पर क्या मजाल की, जिन्हें ये टेंडर मिला है, या जो लोग साफ सफाई करने का जिम्मा लिये हैं, वे वहां उन इलाकों में साफ-सफाई करा दें।

Read More
अपनी बात

झारखण्ड में दोहरा मापदंड, कोरोनाकाल में भाजपाइयों पर सख्ती, राजद व कांग्रेसियों को 14 दिन की कोरेन्टिन से मिली छूट

यही गलती कभी भाजपावाले किया करते थे हेमन्त जी। आज उस गलती के कारण भाजपा का हश्र झारखण्ड में क्या है? वह किसी से छुपा नहीं है और भाजपा का हश्र हमेशा यही रहेगा, इसकी भी कोई गारंटी नहीं, क्योंकि कोई भी विपक्षी दल को ताकत तभी मिलती है, जब सत्तापक्ष सत्ता के मद में गलतियों की लंबी सूची स्वयं तैयार करने लगता है। मैं जो देख रहा हूं और महसूस कर रहा हूं, सत्तापक्ष की ओर से भी अब गलतियां पर गलतियां हो रही है, और ये गलतियां जनता को खटकने भी लगी है।

Read More