अमर बाउरी का दलित मुद्दे पर राज्यपाल से मिलना इरफान अंसारी को नहीं लगा अच्छा, पूर्व मंत्री को ‘गुंडा’ कह डाला
शुक्रवार को भाजपा के चंदनकियारी विधायक सह पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने चाईबासा कांड के पीड़ित परिवारों के साथ झारखंड की राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य के दलित परिवारों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को राज्य में हो रहे दलितों के ऊपर अत्याचारों की घटनाओं से अवगत भी कराया। अमर कुमार बाउरी द्वारा दलित मुद्दे को राज्यपाल के समक्ष उठाने पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इतने बिफरे कि उन्होंने अमर बाउरी को साउथ इंडियन गुंडा तक कह डाला।
Read More