Author: Krishna Bihari Mishra

धर्म

संघ का वह महान स्वयंसेवक, जिन्होंने विवेकानन्द शिला स्मारक से कन्याकुमारी की सुरत बदल दी

मेरे घर में देश के दो महान सपूतों की खुब चर्चा होती है। एक महान आध्यात्मिक संत स्वामी विवेकानन्द तो दूसरा महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह। एक दिन मेरे बड़े बेटे ने कहा कि पापा जी, चलिए कन्याकुमारी चलते है। हमने भी देऱ नहीं की, और प्रभु से प्रार्थना की, कि कुछ ऐसा संयोग हो, कि हम सपरिवार कन्याकुमारी के लिए निकल पड़े, क्योंकि जब मेरे बड़े बेटे को छुट्टी मिलती हैं तो छोटे बेटे को नहीं, और जब छोटे बेटे को छुट्टी मिलती है तो बड़े बेटे को नहीं।

Read More
अपनी बात

जनता का साथ नेताओं का विकास, CM रघुवर दास ने अपनी और मंत्रियों-विधायकों की सैलरी बढ़ाई

रेवड़ियां बंट रही हैं, ऐसे में रेवड़ियां स्वयं क्यों न खाई जाये और क्यों न दूसरों को खिलाई जाये, और रही बात जनता की, तो वो बनी ही हैं, मरने के लिए। यह सोच है, राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास का। आज उन्होंने कैबिनेट से अपनी सैलरी बढ़वा ली। मंत्रियों की भी सैलरी बढ़ाई और कहीं विपक्ष इसको लेकर मुद्दा न बना दें, इसलिए उन्होंने सारे के सारे विधायकों की सैलरी बढ़वा दी, इससे हुआ ये, राज्य के सभी दलों ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी साध ली।

Read More
अपनी बात

ये हैं झारखण्ड के तथाकथित बड़े पत्रकार, जिनकी नजरों में छोटे पत्रकारों की कोई अहमियत नहीं

जो मैंने 17 सितम्बर को बीएनआर होटल में फेसबुक लाइभ के दौरान कहा था, आज वहीं देखने को मिला। एक – दो अखबारों को छोड़कर, रांची से प्रकाशित सभी अखबारों ने चैंबर ऑफ कामर्स और सत्ता में बैठे मठाधीशों के तलवे चाटे हैं। चैंबर ऑफ कामर्स के समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित कर उसकी स्तुति गाई हैं और उन छोटे-छोटे पत्रकारों के इज्जत के साथ खेल गये, जिनकी इज्जत से वे बराबर खेलते रहे हैं।

Read More
राजनीति

स्वच्छता के नाम पर अमित शाह और झारखण्ड के CM रघुवर दास तथा उनके मंत्रियों की नौटंकी

रांची की एक छोटी सी जगह और झाड़ू मारनेवाले नेताओं की संख्या छह। भाई ये नौटंकी नहीं तो और क्या है? आप किसे उल्लू बना रहे हैं, आपने रांची की जनता को समझ क्या रखा है?  रांची की जनता आपको बहुत अच्छी तरह समझ चुकी हैं। नौंटकी देखना है, तो भाजपा नेताओं की देखिये। नौटंकी सीखना हो, तो भाजपा नेताओं से सीखिये। आजकल ये स्वच्छ भारत बनाने के लिए निकल पड़े है। ये स्वच्छता अभियान वहां चलाते है, जहां गंदगी ही नहीं होती।

Read More
अपनी बात

व्यापारी स्वयंसेवकों ने संघ कार्यालय पर जमाया कब्जा, अमित शाह को गलत रिपोर्ट सौंपी

रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर, झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से उपकृत व्यापारियों के दल का कल कब्जा रहा, जिसका परिणाम यह हुआ कि संघ के बड़े-बड़े अधिकारियों की घिग्घी बंद हो गयी, और इन व्यापारी स्वयंसेवकों ने अमित शाह को वहीं बात बताया, जो मुख्यमंत्री रघुवर दास उन व्यापारियों के माध्यम से अमित शाह को बतलाना चाहते थे।

Read More
अपनी बात

झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री मोदी की चमचई का सारा रिकार्ड तोड़ा

झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चमचई का विश्व रिकार्ड बना दिया है। इस विश्व रिकार्ड बना लेने के बाद अब उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी सदा के लिए सुरक्षित हो गई है। सूत्र बताते है की नरेन्द्र मोदी के खासमखास अमित शाह, रघुवर दास द्वारा रांची में की जा रही शाही स्वागत से गदगद है, इस शाही स्वागत से गदगद, अमित शाह सीएम रघुवर दास के खिलाफ एक भी शब्द सुनने को तैयार नहीं है।

Read More
अपनी बात

प्रभात खबर की बेशर्मी देखिये…

दैनिक भास्कर के स्थानीय संपादक अमरकांत की मां जानकी देवी का शुक्रवार को चास (बोकारो) में निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार चास में ही कर दिया गया। यह खबर दैनिक भास्कर में भी है और इस खबर को प्रभात खबर ने भी स्थान दिया है, पर जरा प्रभात खबर की बेशर्मी और बेहयाई देखिये। इसने इस खबर को देने में दोगलई का सारा रिकार्ड तोड़ दिया। इसने अमरकांत को दैनिक भास्कर का स्थानीय संपादक न बताकर, शहर का पत्रकार बताया है।

Read More
अपनी बात

CM रघुवर दास ने स्वीकारा लूढ़क गया झारखण्ड, अखबारों-चैनलों ने अमित शाह की स्तुति गाई

झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को इस सच को स्वीकार करने के लिए दाद देने का मन कर रहा हैं। उन्होंने आज राज्य के सभी समाचार पत्रों को यह विज्ञापन देकर स्वीकार किया है कि झारखण्ड व्यापार सुगमता सूचकांक में जो पहले तीसरे स्थान पर था, आज वह लूढ़कर कर सातवें स्थान पर आ गया है। सचमुच राज्य में कोई पहला मुख्यमंत्री आया है जो ताल ठोककर कह रहा है कि हम झारखण्ड को लूढ़काने में भी सबसे आगे है।

Read More
अपनी बात

वाह री रघुवर सरकार स्वच्छता पर कार्यक्रम और स्वच्छता मंत्री ही कार्यक्रम से गायब

रघुवर सरकार स्वच्छता पर ताल ठोकते हुए, स्वच्छता पखवाड़ा मना रही है। आज इसका उदघाटन रांची में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया। यह स्वच्छता पखवाड़ा 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। कमाल की बात है, राज्य सरकार कार्यक्रम आयोजित कर रही है, वह भी स्वच्छता को लेकर, और इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से ही स्वच्छता मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी गायब है।

Read More
राजनीति

CM रघुवर दास बताएं गरीब कल्याण कार्यक्रम सरकार का है या भाजपा का

मुख्यमंत्री रघुवर दास यह बताये कि रांची के हरमू मैदान में 16 सितम्बर को आयोजित होनेवाला गरीब कल्याण मेला राज्य सरकार आयोजित कर रही है, या यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित है, क्योंकि मुख्यमंत्री सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने जो निमंत्रण पत्र बांटे है, उस निमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम तथा उनके चित्र अंकित है।

Read More