Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

ये रांची के आधुनिक पत्रकार है, देखिये कैसे मुस्कुरा रहे हैं…

ये रांची के पत्रकार हैं। देखिये, ये कितने प्रसन्न हैं। प्रसन्नता का कारण – झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलना है। वह रघुवर दास जो स्वयं को कभी रघुवर का दास यानी हनुमान तो कभी जनता का दास बताते रहते है और कभी ज्यादा खुश हो जाते हैं तो स्वयं को राम बनाने से भी नहीं चूंकते और होर्डिंग्सों के माध्यम से यह भी कह देते है कि रघुकुल रीति सदा चलि आई…।

Read More
अपनी बात

1000 दिनों में झारखण्ड के CM रघुवर दास ने जनता को उल्लू बनाया, सच्चाई आपके सामने हैं…

पूरे राज्य में मुख्यमंत्री रघुवर दास का बैनर-होर्डिंग्स लगा है। यहीं नहीं राज्य के बाहर भी कई स्थानों पर मुख्यमंत्री का चेहरा बैनर-होर्डिंग्स पर लगा दीख रहा है। वे ताल ठोक रहे हैं, कह रहे हैं कि झारखण्ड का एक ही आस – रघुवर दास, जबकि सच्चाई यह है कि ये जब से राज्य के मुख्यमंत्री पद संभाले हैं, इन्होंने राज्य का बेड़ा गर्क कर दिया है।

Read More
राजनीति

1000 दिन के नाम पर रघुवर सरकार कर रही गलथेथरई, बेशर्मी का पीटा जा रहा ढिंढोरा

रघुवर सरकार की बेशर्मी और गलथेथरई देखिये, पूरे रांची को बैनर होर्डिंग्स से पाट दिया गया हैं। बैनर-होर्डिंग्स में केवल पीएम और सीएम हैं। बैनर-होर्डिंग्स ही नहीं, अखबारों और चैनलों को मुंहमांगी रकम मुंह में ठूंस दी गयी है। पत्रकारों, प्रधान संपादकों को मुख्यमंत्री के आगे ठुमरी गाने को कहा गया है। ये सभी पत्रकार, प्रधान संपादक और अखबार-चैनल के मालिक, एक पैर पर खड़े होकर रघुवर स्तुति गा रहे हैं। सभी स्तुति में यहीं कह रहे हैं कि रघुवर सरकार ने 1000 दिन पूरे कर लिये हैं।

Read More
धर्म

मेरी दक्षिण भारत यात्रा

मेरे बड़े बेटे को घुमने का बहुत शौक है, वह कई सालों से दबाव डाल रहा था कि पापा जी कहीं घुमने निकला जाय। संयोग से ईश्वरीय कृपा हो गईं, माहौल अनुकूल हुआ और हम सपरिवार दक्षिण भारत की यात्रा पर निकल पड़े। 3 सितम्बर 2017 को हम सपरिवार 18616 हटिया हावड़ा क्रियायोग एक्सप्रेस से हावड़ा के लिए निकल पड़े। रांची से हावड़ा यात्रा के दौरान हमें कहीं टीटीई दिखाई नहीं पड़ा,

Read More
अपनी बात

जब राज्य का सीएम गाल बजाने लगे, तो राज्य की जनता को चेत जाना चाहिए…

सही कह रहा हूं कि जब राज्य का सीएम गाल बजाने लगे, तो राज्य की जनता को चेत जाना चाहिए, क्योंकि ऐसा सीएम आत्मप्रशंसा का भूखा होता है, उसे राज्य की जनता के दुख-सुख से कोई मतलब नहीं होता, उसका एक ही सूत्री कार्यक्रम होता है, अपना चेहरा चमकाना, चेहरा चमकाने के लिए अंधाधुंध पैसा खर्च करते जाना, कोई झूठी प्रशंसा कर दें तो उसके लिए कुछ भी कर देना, और यहीं हाल फिलहाल झारखण्ड में दीख रहा है।

Read More
अपनी बात

1000 दिन और खुद की सर्वश्रेष्ठता का घमंड कहीं CM रघुवर दास को भारी न पड़ जाये

झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को इस बात का गुमान हैं कि जो काम उन्होनें 1000 दिन में पूरे कर लिये, वो 14 साल में भी नहीं हो सका, तो सवाल भी उन्हीं से है कि इन पिछले 14 सालों में किसकी सरकार थी? और उस सरकार में आपकी स्थिति क्या थी?  अगर पिछली सरकार ने काम नहीं किया तो उसके लिए जिम्मेदार आप स्वयं भी हैं, इससे इनकार न करें,

Read More
अपनी बात

रघुवर सरकार का देखो खेल, पूरा सिस्टम हो गया फेल

रघुवर सरकार 1000 दिन पूरे करने जा रही है। मुख्यमंत्री राज्य के आलाधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि अधिकारियों को वह बता रहे है कि जो काम 14 साल में नहीं हो सके, वो 1000 दिन में पूरे हो गये। इस अवसर पर बड़ा-बड़ा किताब छपवाया जा रहा है, बड़े-बड़े होर्डिंग टांगने की व्यवस्था की जा रही है, बड़े-बड़े विज्ञापनों से चैनलों और अखबारों को मुंह बंद करने की योजना पर भी काम हो रहा है। जो बड़े-बड़े पत्रकार रघुवर दास की बिरदावली

Read More
धर्म

2018 से हर वर्ष झारखण्ड महोत्सव

झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि वे आनेवाले वर्ष 2018 से प्रतिवर्ष झारखण्ड महोत्सव आयोजित करायेंगे। इससे पूरा विश्व झारखण्ड की गौरवशाली संस्कृति को नजदीक से देख पायेगा व गौरव महसूस करेगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास, कल संध्या राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित करम पर्व के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

Read More
धर्म

रांची में गणेशोत्सव की धूम

महाराष्ट्र के तर्ज पर झारखण्ड में भी गणेशोत्सव की धूम है। रांची के कई इलाकों में गौरीशंकर के पुत्र गणेश धमाल मचाये हुए हैं। भगवान गणेश की भव्य प्रतिमाओं के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग विभिन्न पंडालों में उमड़ रहे हैं। रांची के रेलवे कॉलनी मैदान में बने गणेश पंडाल में इन दिनों भव्य मेला भी लगा है, जिसका रसास्वादन रांची के लोग अपने पूरे परिवार के साथ आकर यहां कर रहे हैं।

Read More
अपनी बात

माननीयों के लिए फाइवस्टार होटलों जैसी सुविधा नई दिल्ली में, झारखण्ड के सीएम ने बनाया प्लान

राज्य के माननीय विधायकों, आइएएस व आइपीएस अधिकारियों के लिए दिल को प्रसन्न करनेवाली खबर है। राज्य की रघुवर सरकार ने दिल्ली में इनके रहने-ठहरने की परेशानी को देखते हुए फाइव स्टार सुविधावाली झारखण्ड भवन बनाने का निर्णय ले लिया है। यह फाइव स्टार सुविधावाली झारखण्ड भवन 20 महीने में तैयार हो जायेगा। राज्य की जनता की टैक्स से आये 75 करोड़ रुपये इस पर खर्च होंगे।

Read More