Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

CM रघुवर की पुलिस से धनबादवासियों का भरोसा उठा, थामी लाठी, कर रहे IPS सुमन गुप्ता को याद

धनबाद के व्यापारियों का राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास की पुलिस से भरोसा उठ चुका है, वे यहां की पुलिस से ज्यादा भरोसा लाठी-डंडों पर कर रहे हैं, फिलहाल यहां चैंबर के पदाधिकारियों ने सभी व्यवसायियों से लाठी-डंडे रखने को कहा है, गत सोमवार को बड़ी संख्या में जिला चैंबर ने धनबाद के स्टेशन रोड और करकेन्द के दुकानदारों के बीच लाठी-डंडें भी बांटे।

Read More
अपनी बात

बाल मंडली की दुर्गापूजा यानी दुर्गापाठ और मानसपाठ के माध्यम से अध्यात्म की ओर प्रथम प्रवेश

भाई वो हमलोगों का जमाना था, जब टमटम की जगह छोटी-छोटी टैक्सियां ले रही थी, बैलगाड़ियों की जगह करीब-करीब ट्रैक्टर और ट्रक ने ले लिए थे। खेतों से रेहट, लाठा-कुड़ी, नहरों से करींग एक तरह से गायब होने के कगार पर थे, और उनकी जगह पर पम्पिंग सेट ने ले लिये थे। उस वक्त न तो किसी के घर में टीवी था और न ही मोबाइल फोन, ले-देकर हमारे मुहल्ले में दो ही के घर में फोन थे, एक नन्दा साव और दूसरे राजेन्द्र प्रसाद के पास।

Read More
अपनी बात

भारी अव्यवस्था, श्रद्धालुओं को परेशानी, न सुरक्षा की फिक्र, न कानून का भय, बोलो दुर्गा माता की जय

कल सप्तमी थी, मैंने सोचा चलो, पूरे परिवार के साथ चलते हैं, विभिन्न रांची की पूजा समितियों एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा किये गये बड़े-बड़े दावों तथा अखबारों एवं चैनलों में आ रहे समाचारों का स्वयं की आंखों से अवलोकन करते हैं, कि सचमुच पूरा रांची दुर्गामय हो गया है, भक्तिमय हो गया है कि वही ढाक के तीन पांत वाली हाल है।

Read More
अपनी बात

किशोरगंज के पंडाल में लगी आग के लिए जिम्मेवार कौन पूजा समिति या स्थानीय प्रशासन?

आखिर वही हुआ, जिसकी आशंका थी, किशोरगंज स्थित प्रगति प्रतीक क्लब के पंडाल में आज प्रातः जबर्दस्त तरीके से आग लग गई, जिससे पूरा पंडाल ही धू-धू कर जल उठा और कुछ ही मिनटों में पूरा पंडाल जलकर राख हो गया। आश्चर्य है कि जब पंडाल में आग लगी तब अग्निशामालय को इसकी सूचना बहुत देर से मिली, जिसके कारण अग्निशमन दल जब तक पहुंचे, तब तक पंडाल अग्नि की ज्वाला में अपना अस्तित्व खो चुका था।

Read More
अपनी बात

गुस्साई जनता ने CM रघुवर को कहा, 2019 में करंट का ऐसा झटका लगेगा, कि दिन में तारे दिखेंगे

लगता है, जैसे-जैसे लोकसभा व झारखण्ड विधानसभा के चुनाव नजदीक आयेंगे, लोकतांत्रिक मर्यादाएं ध्वस्त होती जायेंगी और सत्तारुढ़ दल के लोग एवं राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सारी दीवारें ध्वस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर से कर दी।

Read More
अपनी बात

नक्सलियों ने चौधरीबांध में पटरी उड़ाई, गया-गोमो लाइन में रेल सेवा ठप, कई गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया

नक्सलियों ने कल देर रात लगभग पौने ग्यारह बजे चौधऱीबांध स्टेशन के अप होम सिग्नल के निकट विस्फोट कर अप एवं डाउन की रेल पटरियां उड़ा दी। जिससे धनबाद रेल मंडल के गया-गोमो लाइन में रेल सेवा पूर्णतः ठप हो गई। नक्सलियों द्वारा अप और डाउन लाइन की पटरियों को विस्फोट कर उड़ा दिये जाने से गया-गोमो रेल लाइन के अप और डाउन लाइन में रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित हो गई।

Read More
अपनी बात

इवेन्ट्स की तर्ज पर मन रही रांची में दुर्गा पूजा, पूजा-पाठ से कोई मतलब नहीं, मतलब सिर्फ नेताओं/संपादकों से

अब दुर्गा पूजा भी शत् प्रतिशत राजनीति का शिकार हो गया है, अगर कोई भाजपा माइन्ड है या भाजपा से साफ्ट कार्नर रखता है, तो वहां भाजपा का ही कोई बड़ा नेता पहुंचेगा और दुर्गापूजा के लिए बने पंडाल का उद्घाटन करेगा, और अगर कोई आजसू से जुड़ा है या आजसू के टिकट पर कभी भाग्य आजमा चुका है तो उसके यहां आजसू का ही कोई बड़ा नेता पंडाल का उद्घाटन करने आयेगा, ताकि आगे उसे इसका राजनीतिक लाभ मिल सकें।

Read More
अपनी बात

झारखण्ड IPRD का कमाल देखिये, कार्यक्रम 14 को और विज्ञापन निकाला 15 अक्टूबर को

जरा मुख्यमंत्री रघुवर दास के जिम्मे चल रहे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग का कमाल देखिये, कमाल देखिये मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार बर्णवाल का, कमाल देखिये सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक राम लखन गुप्ता का और कमाल देखिये गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद का, जिसने रांची से प्रकाशित ‘हिन्दुस्तान’ अखबार में ऐसी विज्ञापन छपवाई है।

Read More
अपनी बात

कितना अच्छा होता, जब रांची के अखबारों के नाम रघुवर खबर, रघुवर भास्कर, रघुवर जागरण आदि होते…

कितना अच्छा होता, जब रांची से प्रकाशित होनेवाले अखबारों के नाम रघुवर खबर, रघुवर भास्कर, रघुवरिस्तान, रघुवर जागरण, रघुवरमंत्र, रघुवर एक्सप्रेस, रघुवराज, रघुवर सिपाही होते और चैनलों के नाम होते रघुवर भारत, रघुवर 18, रघुवर न्यूज़, रघुवर 11, रघुवर इंडिया, रघुवर टीवी आदि, सचमुच मजा आ जाता, सभी एकता के सूत्र में खुद को पिरोकर, रघुवर के विकास के गीत गाते और राज्य के सारे विपक्ष और यहां की जनता की बोलती भी बंद हो जाती,

Read More
अपनी बात

सुरक्षा मानकों को नजरंदाज कर बने, बिना NOC के दुर्गा पंडालों का उद्घाटन कर रहे हैं CM रघुवर

नवरात्र की धूम है। पूरे झारखण्ड में नवरात्र का भक्तिमय माहौल है। रांची में पंडालों की धूम हैं। आज से बड़े-बड़े दुर्गा पंडालों का उद्घाटन करने का काम शुरु हो गया हैं। विभिन्न पूजा समितियों के लोगों ने राजनीतिज्ञों को अपने-अपने पंडालों में बुलाकर, पंडालों का उद्घाटन कराने का काम प्रारम्भ कर दिया हैं, क्योंकि मां दुर्गा की पूजा व उनके पंडालों का उद्घाटन करने का अधिकार तो राजनीतिज्ञों को ही हैं,

Read More