Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

अब RSS के लोग बनायेंगे राज्य के विकास के लिए कार्य योजना, झारखण्डियों पर CM रघुवर को विश्वास नहीं

जिन्होंने 28 दिसम्बर 2014 को सत्ता संभाली, उनको 4 अक्टूबर 2018 को महात्मा बुद्ध की तरह परम ज्ञान की प्राप्ति हुई कि इस राज्य का एडवांस प्लानिंग नहीं होने की वजह से जितना विकास होना था, उतना नहीं हुआ। राज्य में राइट टू सर्विस एक्ट अब तक सही तरीके से लागू नहीं हो पाया, इसलिए राज्य के विकास के लिए तीन वर्ष की कार्य योजना बनाने के लिए RSS से जुड़े पद्मश्री अशोक भगत व RSS की आनुषांगिक संगठन प्रज्ञा प्रवाह से जुड़े सेवानिवृत्त आइएएस टी नंद कुमार को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई।

Read More
राजनीति

खिसकते जनाधार को बचाने में जुटी भाजपा, पेट्रोल-डीजल के दामों में पांच रुपये की कटौती

पूरे देश में भाजपा का जनाधार खिसक रहा है, ये कोई अतिश्योक्ति नहीं, बल्कि इस बात को संघ भी समझ रहा हैं और संघ की राजनीतिक इकाई भाजपा भी समझ रही है, लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी से आम जनता त्रस्त थी, बड़े-बड़े शहरों से लेकर छोटे-छोटे गांवों तक टैक्सियों और बसों के किराये में अप्रत्याशित वृद्धि हो चुकी थी और ये वृद्धि आनेवाले समय में और बढ़ने का संकेत दे रही थी।

Read More
राजनीति

सुबोधकांत का दिल्ली में ऐलान, 2019 में कांग्रेस आई तो छः माह के अंदर शुरु होगा धनबाद चंद्रपुरा रेललाइन

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने आज दिल्ली में कहा कि अगर 2019 में कांग्रेस आई तो मात्र छः महीने के अंदर धनबाद-चंद्रपुरा रेललाइन को शुरु कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार आदिवासियों की जमीन छीनने का काम कर रही है, ये लोग थूक के चाटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीयूष गोयल के रेल मंत्री, कोयला मंत्री बनते ही लूट का खेल शुरु हो गया है,

Read More
अपनी बात

हे ईश्वर, झारखण्ड के CM को सदबुद्धि प्रदान करें, नहीं तो झारखण्ड तबाह हो जायेगा, बर्बाद हो जायेगा

सचमुच, ये झारखण्ड बर्बाद हो जायेगा। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो से तीन घंटे के कार्यक्रम के लिए करोड़ों फूंक दिये जाते हो। जहां पांच मिनट का गाना लिखने के लिए राज्य का कला संस्कृति सचिव मनीष रंजन तीन करोड़ रुपये की भुगतान की बात करने के लिए वित्त विभाग को फाइल बढ़ा देता हो। जहां संघ की एक आनुषांगिक संगठन प्रज्ञा प्रवाह (जिसे सीएम रघुवर दास की पॉकेटी संस्था भी कहा जाता है) उसके कार्यक्रम के लिए विज्ञापन पर करोड़ों बहा दिये जाते हो तथा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए चार करोड़ रुपये अलग से मुकर्रर किये जाते हो।

Read More
अपनी बात

CM बताएं कि वह कौन है, जो राज्य के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है, आखिर उसे कब दंडित किया जायेगा?

झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को राज्य की जनता को यह बताना चाहिए कि वह कौन है, जो राज्य के बच्चों के भविष्य के साथ खेल रहा है, जो नैतिक कविता के नाम पर बच्चों को अनैतिक बनाने पर तूला है, जो बच्चों के हाथों में भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को उलटा थमा देता है, जो जम्मू-कश्मीर को तीन टूकड़ों में बंटा हुआ दिखा देता है, आखिर इतनी बड़ी गलती कैसे हो जा रही है?

Read More
अपनी बात

हो गया आयुष्मान भारत का बंटाधार, लालपरी आयुष्मान कार्ड लेकर रिम्स में पन्द्रह दिनों से भटक रही, पर कोई सुन नहीं रहा

बेरमो चंद्रपुरा की लालपरी देवी परेशान है, उसका पति रिम्स में भर्ती है, पर उस गरीब लाचार की न तो कोई डाक्टर सुन रहा है और न ही नर्स। लालपरी देवी के पास लाल कार्ड भी है और आयुष्मान कार्ड भी, जिस कार्ड पर किसी भी मरीज का पांच लाख तक का इलाज मुफ्त हो सकता है, वह लाल कार्ड और आयुष्मान कार्ड लेकर मारी-मारी फिर रही है, पर डाक्टरों और यहां कार्यरत नर्स उसकी सुन नहीं रहा,

Read More
खेल

अभावों से जूझ रही आशा और ललिता ने फुटबॉल में अपना परचम लहराया, झूमे ग्रामीण, झूमा गांव

आशा और ललिता दोनों सगी बहनें हैं। आशा भारतीय फुटबॉल टीम अंडर 19 की खिलाड़ी है, जबकि ललिता झारखण्ड महिला फुटबॉल अंडर 17 की खिलाड़ी है। जब दोनों बहने छोटी थी, उसी वक्त उसके पिता डिलूराम महतो का निधन हो गया। मां पुटकी देवी और भाई मनोज महतो मजदूरी करते हैं, यानी न राज्य सरकार का सहयोग और न ही किसी स्वयंसेवी संस्था का सहयोग, ये दोनों बेटिया अपने संघर्ष से ही अभावों के बीच वह सफलता प्राप्त कर ली,

Read More
राजनीति

जयंत की प्रतिमा पर अवसरवादी नेता सुदेश महतो को माल्यार्पण करने का अधिकार नहीं – भाकपा माले

कल से शुरु हुई हेसालौंग से स्वराज अभियान यात्रा की भाकपा माले ने कड़ी आलोचना की है। भाकपा माले के गुस्सा होने का कारण भी स्पष्ट है। चूंकि स्वराज अभियान की शुरुआत करनेवाले आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने अपनी यात्रा हजारीबाग के हेसालौंग में भाकपा माले केन्द्रीय कमेटी के नेता रहे का. जयंत गांगुली की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रारंभ की। जिसको लेकर भाकपा माले राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने इसकी तीखी आलोचना कर दी।

Read More
राजनीति

मोदी सरकार के काम-काज से खफा पुरी के शंकराचार्य ने गोमो में कहा सत्ता परिवर्तन समय की मांग

स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती ने कहा कि फिलहाल आज के राजनीतिक दल को डंके की चोट पर चुनाव जीतने के अलावा, उनके पास कोई अभियान ही नहीं है, वर्तमान में जो देश की स्थिति है, उसमें बदलाव होना समय की मांग है, क्योंकि वर्तमान में राष्ट्रहित की कामना के नाम पर, फूट डालो और शासन करो की नीति यहां चल रही है।

Read More
अपनी बात

मिट्टी में मिल जाउँगा…और गांधी जयंती के 150वीं वर्षगांठ पर जनता को फिर मूर्ख बनाउंगा, क्योंकि…

आज गांधी जयन्ती है, जीवन में शुचिता, सत्य, स्वच्छता, अहिंसा, सच्चरित्रता के प्रतीक महान आत्मा का जन्मदिन, और जरा देखिये इनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करनेवाले कौन लोग है? जिन्होंने अपने जीवन से शुचिता, सत्य, स्वच्छता, अहिंसा और सच्चरित्रता को कब का उतार फेंका, और सिर्फ स्वार्थ को अपने जीवन में उतार कर, स्वहित में जब चाहा राजनीतिक बयान दिया और खुद के ही बयान को अपने ही हरकतों से मिट्टी में मिला दिया।

Read More