Author: Krishna Bihari Mishra

अपराध

कृषि मंत्री के बाद, अब BJP कार्यकर्ताओं ने दिखाए हाथ, सिपाहियों की कर दी पिटाई, मेंस एसोसिएशन गुस्से में

बस अब यहीं बाकी रह गया था, उधर इनके प्रधानमंत्री ‘मैं भी चौकीदार’ का रट लगा रहे हैं, इनके नेता ‘मैं भी चौकीदार’ का अपने नाम के साथ नारे चिपका रहे हैं और देखिये इनके भाजपा कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, ये ड्यूटी पर तैनात भाजपा कार्यालय की सुरक्षा में लगे सिपाहियों की जमकर पिटाई कर देते हैं। कुछ दिन पहले ही इनके नेता राज्य के कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने जिप सदस्य पिंकी कुमारी पर हाथ छोड़ दिया था,

Read More
राजनीति

आदिवासियों की विभिन्न संस्थाओं ने लोकतंत्र पर हो रहे हमले को लेकर खूंटी में की विशेष बैठक, जताई चिन्ता

28 मार्च को प्रेमनगर तोर रोड खूंटी में लोकतंत्र पर हो रहे हमले को लेकर, एक विचार विमर्श के लिए विभिन्न आदिवासी संगठनों ने एक बैठक बुलाई। इस बैठक का आयोजन आदिवासी अधिकार मंच, झारखंड जनाधिकार महासभा और जनतांत्रिक महासभा ने सयुंक्त रूप से किया। जिसमे खूंटी जिला के छः प्रखण्डों के ग्रामीणों ने भाग लिया।

Read More
राजनीति

भयमुक्त और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए राज्य के DGP और ADGP को तत्काल विरमित करे EC -झामुमो

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को कल एक पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि विगत 30 जनवरी के पत्रांक संख्या JMM/0056/F-2/2018-19 के द्वारा चुनाव आयोग के समक्ष एक प्रतिवेदन के द्वारा यह कहा गया था कि वर्तमान समय में झारखण्ड राज्य में पुलिस महानिदेशक के पद पर डी के पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) के पद पर…

Read More
अपनी बात

झारखण्ड के नेता कितने भोले हैं, इन्हें बुद्ध की तरह ज्ञान-प्राप्ति तभी होती हैं, जब चुनाव सर पर होते हैं

इधर चुनाव सर पर हैं, और झारखण्ड के कुछ नेताओं को इस चुनाव के मौसम में गौतम बुद्ध की तरह परम ज्ञान की प्राप्ति हो चुकी हैं, उन्हें यह दिव्य ज्ञान प्राप्त हो चुका है कि देश को एकमात्र नरेन्द्र मोदी और झारखण्ड को एकमात्र रघुवर दास ही नई दिशा दे सकते हैं, दुसरा कोई नहीं। इसलिए वे फिलहाल दो मंत्रों को धारण कर, अपना जीवन सफल करने में लगे हैं। एक मंत्र है – मोदी शरणम् गच्छामि और दूसरा मंत्र है रघुवर कृपा केवलम्।

Read More
अपनी बात

आखिर गोमो स्टेशन के कुछ वेंडर, महिलाओं के लिए बनी शौचालयों के आस-पास ही क्यों मंडराते रहते हैं?

भाई सवाल तो साफ है, धनबाद रेल मंडल प्रबंधक को जवाब देना चाहिए कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो के प्लेटफार्मों पर महिलाओं के लिए बनी शौचालयों के आस-पास, कुछ वेंडर क्यों मंडराते रहते हैं? हम आपको दिखाते हैं, यह नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो का प्लेटफार्म नंबर 1-2 हैं। जिसके पश्चिमी छोर पर, एक ही स्थान पर तीन शौचालय बने हैं, एक ओर विकलांग, दूसरी ओर पुरुष और तीसरी ओर महिलाओं के लिए शौचालय बनाई गई है,

Read More
राजनीति

अजय को भेजा गया था कांग्रेस को मजबूत करने के लिए, पर उसने JVM को स्थापित कर दिया – फुरकान

डा. अजय कुमार को झारखण्ड भेजा गया था, राज्य में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए, पर इस व्यक्ति ने कांग्रेस को मजबूत तो नहीं ही किया, ठीक इसके उलट झारखण्ड विकास मोर्चा को राज्य में स्थापित अवश्य करा दिया, ये वक्तव्य है कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता फुरकान अंसारी का, जो विद्रोही24.कॉम से बातचीत के क्रम में बोल रहे थे।

Read More
राजनीति

संपूर्ण विपक्ष ने एक स्वर से की ज्यां द्रेज की गिरफ्तारी की आलोचना, CPIML-AIPF गुस्से में

सुप्रसिद्ध अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज की गिरफ्तारी और फिर उन्हें रिहा करने के समाचारों के बीच राज्य का संपूर्ण विपक्ष आक्रोशित है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद के शब्दों में प्रसिद्ध अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी एवं पुलिस हिरासत में उन पर दबाव डालकर यह लिखाया जाना कि सरकार से उनको कोई शिकायत नहीं है,

Read More
राजनीति

JMM की नाराजगी का असर, Z+ से जुड़े सभी नेताओं के सुरक्षा/स्कॉट वाहनों की होगी ईंधन आपूर्ति

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने पिछले दिनों इस बात के लिए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी, जब उनके जेड प्लस से जुड़े नेताओं के सुरक्षा वाहनों की ईंधन आपूर्ति बंद कर दी गई थी, जबकि जेड प्लस से ही आच्छादित मुख्यमंत्री को यह सुविधा बहाल थी। झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने तो इस संबंध में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को एक पत्र भी लिखा था, जिसकी प्रतिलिपि पुलिस मुख्यालय और मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली को भी भेजी थी।

Read More
अपनी बात

धनबाद में जिला प्रशासन खुद ही उड़ा रहा आचार संहिता का माखौल, सत्तारुढ़ दल को कर रहा मदद

गत् दस मार्च को लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गई, पर लगता है कि धनबाद जिला प्रशासन को इस बात की जानकारी ही नहीं, या हो सकता हैं कि उन्हें मालूम हो और वे इस चुनाव आचार संहिता की स्वयं धज्जियां उड़ाने का संकल्प ले लिया हो, जबकि चुनाव आयोग द्वारा दिये गये सारे निर्देशों को पालन कराना या उन्हें जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी इन्ही की है,

Read More
अपनी बात

लक्षण सुधारें भाजपा नेता, नहीं तो जनता ऐसा सुधार देगी कि कही के नहीं रहेंगे, झंडा ढोनेवाला तक नहीं मिलेगा

लोकसभा चुनाव सर पर हैं और भाजपा में भूचाल है। कहीं पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़ रहे हैं तो कही टिकट नहीं मिलने से कोई इतना नाराज हो गया कि वो अपने पार्टी के ही शीर्ष नेताओं को औकात दिखाने पर तुला है, और कोई ऐसा विधायक हैं जो महिला को थप्पड़ तक जड़ देता है, जबकि एक भाजपा विधायक ऐसा है कि उस पर यौन शोषण का आरोप भाजपा की ही जिला मंत्री लगा देती हैं,

Read More