Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

राजभवन में पांचवी अनुसूची को लेकर पहली बैठक, बिना ग्राम सभा की अनुमति के भूमि अधिग्रहण नहीं

राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में पांचवी अनुसूची से संबंधित मामलों के लिए गठित विशेषज्ञ समूह की पहली बैठक संपन्न हो गई। बैठक में राज्यपाल ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार जनजातियों के विकास एवं कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है। जिसका मूल अभिप्राय है कि योजनाओं का लाभ जनजातियों को मिले। राज्यपाल ने कहा कि जनजातीय समाज में जब तक जागरुकता नहीं होगी, वे अपने अधिकार को नहीं समझ सकेंगे।

Read More
राजनीति

झारखण्ड राजद में खुला विद्रोह, लालू-रावड़ी को दिया अल्टीमेटम, अभय सिंह को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज प्रदेश राजद के निवर्तमान अध्यक्ष गौतम सागर राणा सहित सभी जिलों से मौजूद वरिष्ठ नेताओ की एक महत्वपूर्ण बैठक एचईसी स्थित सेक्टर-2 रंगोली रेस्टोरेंट हॉल में सम्पन्न हो गई। बैठक की अध्यक्षता देवघर निवासी राजद के पूर्व महासचिव भूतनाथ यादव ने किया। बैठक में सभी वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि राजनीतिक दृष्टिकोण से अनुभवहीन,अयोग्य राजद अध्यक्ष अभय सिंह किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

Read More
अपनी बात

झारखण्ड की जनता बिजली न मिलने से हलकान और राज्य के CM को PM मोदी के कार्यक्रम की चिन्ता

मानना पड़ेगा, झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और यहां के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की सोच को। राज्य की जनता बिजली न मिलने से हलकान है, भीषण गर्मी और बिजली गायब रहने से पूरे झारखण्ड में कोहराम मच हुआ है, पर राज्य के मुख्यमंत्री को इसकी चिन्ता नहीं हैं, फिलहाल उनका सारा फोकस राज्य की राजधानी रांची में 21 जून को होनेवाले अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस तथा उसमें भाग ले रहे पीएम मोदी के कार्यक्रम पर केन्द्रित है।

Read More
अपराध

स्टैन स्वामी के यहां महाराष्ट्र पुलिस ने फिर मारा छापा, हार्ड डिस्क व इंटरनेम मॉडम लेकर चलते बने

आज सुबह करीब सवा सात बजे महाराष्ट्र पुलिस की एक आठ सदस्यीय टीम ने रांची के निकट नामकुम में स्थित बगाइचा परिसर में 83 वर्षीय स्टैन स्वामी के निवास पर छापा मारा। पुलिस ने करीब साढ़े तीन घंटे तक उनके कमरे की तलाशी ली। पुलिस ने स्टैन स्वामी की हार्ड डिस्क और इंटरनेट मॉडेम ले लिया और जबरन उनसे उनके ईमेल व फ़ेसबुक के पासवर्ड मांगे।

Read More
अपनी बात

2019 विधानसभा चुनाव में रघुवर को सबक सिखाने की बात करनेवाले सुदेश,अब उन्हीं से सबक सिखने में लगे

झारखण्ड में एक से एक नेता है, वे कब क्या बोलेंगे और क्या कर देंगे, कुछ कहा नहीं जा सकता, जैसे आपको मालूम ही होगा, कि झारखण्ड में एक मुख्यमंत्री है रघुवर दास, उन्होंने एक जनसभा में कहा कि अगर हम दिसम्बर 2018 तक झारखण्ड में 24 घंटे बिजली नहीं दे पाये, तो वे 2019 में वोट मांगने जनता के पास नहीं जायेंगे, दिसम्बर 2018 भी बीत गया, राज्य में बिजली के लिए हाहाकार हो रहा है,

Read More
अपनी बात

स्वर्णिम काल का ढिंढोरा पीटनेवालों, अपने रघुवर को कहो कि वह बिहार के CM नीतीश से कुछ सीखे

आजकल झारखण्ड भाजपा में एक से एक रघुवर भक्त हो गये हैं, उन्हें झारखण्ड की जनता के दुख से कोई मतलब नहीं हैं, वे तो अपने प्रभु राज्य के सीएम रघुवर की भक्ति में ही स्वयं को अनुप्राणित महसूस कर रहे हैं, इसके लिए कोई रघुवर के शासनकाल को स्वर्णिम काल कह दे रहा हैं, तो किसी को रघुवर में अद्भुत शासक नजर आने लगा है, जबकि सच्चाई यह भी है कि इस राज्य में जो लोग रह रहे हैं,

Read More
अपनी बात

जिस दिन लालू यादव का जन्मदिन, उसी दिन झारखण्ड से राष्ट्रीय जनता दल सदा के लिए समाप्त

एक समय था, लालू यादव का मतलब एकीकृत बिहार में जनता दल, बाद में हुआ राष्ट्रीय जनता दल। सारे के सारे समाजवादी विचारधारा के नेता लालू यादव को अपना नेता मानते थे, पर अचानक ऐसा भी वक्त आया है कि अब लोगों को लालू प्रसाद से विरक्ति होती जा रही है, लोग उन्हें छोड़कर ऐसे दल को अपना ठिकाना बनाते जा रहे हैं, जिसे वे दिन-रात कोसते नजर आते थे,

Read More
अपनी बात

लोग भूखों मर रहे हैं, जहां तीन महीने से जरुरतमंदों को अनाज नहीं मिला, उस रघुवर का कार्यकाल स्वर्णिम बताते, इन भाजपाइयों को लज्जा नहीं आती

पता नहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठकर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कौन सा चश्मा लगाकर झारखण्ड की वस्तुस्थिति का पता लगा, झारखण्ड के अति होनहार मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल को स्वर्णिम काल का तमगा भेंट कर देते हैं, जबकि अपने विरोधियों के मात्र 14 महीने के शासनकाल को वे काला अध्याय बता देते हैं,

Read More
अपनी बात

मोतिहारी के भेलवाकोठी में गांधी की प्रतिमा का सरकलम, खुद को गांधीवादी बतानेवाले नीतीश इस घटना पर मौन

चंपारणवासी सनद रहे, यह गांधी जी की प्रतिमा का गर्दन नहीं कटा, बल्कि इसके द्वारा आपके चरित्र, स्वाभिमान और संस्कार की धज्जियां उड़ा दी गई, जिन असामाजिक तत्वों ने ऐसा किया है, उसने आपकी इज्जत की जमा-पूंजी पर डाका डाला हैं। ऐसे में आपकी जो सम्मानरुपी जमा पूंजी है, उस सम्मान को हर हाल में बरकरार रखना आप की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हैं।

Read More
अपनी बात

अगर कांग्रेस चाहती है कि झारखण्ड में उसका जनाधार बढ़े तो सर्वप्रथम यहां से डा. अजय को आउट करें

सचमुच कांग्रेस अगर चाहती है कि उसका झारखण्ड में जनाधार बढ़े, तो सबसे पहले उसे यहां से झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अजय कुमार को बाहर करना होगा, क्योंकि बिना इनके यहां से आउट हुए, कांग्रेस का भला नहीं होनेवाला, क्योंकि न तो इनमें नेतृत्व करने की क्षमता है, न संगठन को मजबूत करने की ताकत। सच्चाई यह है कि इनकी इतनी भी क्षमता नहीं कि ये अपने बलबूते पर एक छोटी सी जनसभा कर लें

Read More