Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

संबित पात्रा ने बिना नाम लिए झूठ फैलानेवाले एक पत्रकार राजदीप को जनता के सामने कर दिया नंगा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने बिना नाम लिए ही झूठ फैलानेवाले एक वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई को जनता के सामने नंगा कर दिया। उन्होंने एक राष्ट्रीय चैनल ‘आज तक’ पर डिबेट के दौरान जमकर राजदीप सरदेसाई के खिलाफ अपने आक्रोश को प्रकट किया। उन्होंने डिबेट में साफ कहा कि – “एक पत्रकार है, आप जानती है कौन है? वह कल से फेक न्यूज फैला रहा है। बैठ के टीवी में भी कह रहे थे और ट्वीट भी कर रहे थे कि एक जो किसान की मृत्यु हुई है,

Read More
अपनी बात

आपके बेटे का राज है, थानेदार, बीडीओ, सीओ अगर आपकी बात नहीं सुने तो जुता-चप्पल चलाइये – वसन्त

मिलिये झामुमो के “रघुवर दास” यानी वसन्त सोरेन से… यह मैं इसलिए लिख रहा हूं कि गत् 25 जनवरी को दुमका के दुमका क्लब में आयोजित झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की प्रमंडलीय बैठक में झामुमो विधायक वसन्त सोरेन (राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के छोटे भाई) जिस प्रकार से अपने झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। वो लग ही नहीं रह था कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के परिवार का एक सदस्य बोल रहा है।

Read More
अपनी बात

दिल्ली में तथाकथित किसानों द्वारा की गई हिंसा व गुंडागर्दी की सर्वत्र आलोचना, लालकिले की घटना पर पूरे देश में आक्रोश

जी हां, ये किसान नहीं हो सकते। अव्वल दर्जें के गुंडे हैं और जो दल या संगठन या मीडिया से जुड़े लोग इनका समर्थन कर रहे हैं, केन्द्र सरकार को चाहिए कि ऐसे लोगों पर राष्ट्र द्रोह का मुकदमा करें, क्योंकि राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर जो गुंडई इन्होंने दिखाई है, उसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, क्योंकि लाल किला हमारे देश की शान है और उस पर किसी भी धार्मिक झंडे का फहराया जाना, हमारे संविधान व देश को दी जानेवाली गंभीर चुनौती हैं, जिसे हम सामान्य घटना कहकर भुला नहीं सकते।

Read More
अपनी बात

सावधान, शिवानन्द तिवारी जैसे समाजवादी नेता फेसबुक के माध्यम से जनता के बीच गलत परोस रहे

वो दिल्ली की विधानसभा में बदतमीजी के सारे रिकार्ड तोड़ रही है, वो संभवतः आम आदमी पार्टी की विधानसभा सदस्य है, वो अपने ही विधानसभाध्यक्ष की बातों को भी मानने को तैयार नहीं हैं, वो अपने देश के गृह मंत्री को भी गाली देने से बाज नहीं आती, चूंकि दिल्ली विधानसभा में भाजपा के मात्र तीन विधायक है, और वह खुद महिला है, इसलिए इसका लाभ लेने से नहीं चूंकती और इस विडियो को लेकर एक कोई भाजपा का कट्टर विरोधी कोई पोर्टलवाला बिन मुद्दे के मुद्दे को मुद्दा बनाता है।

Read More
अपराध

पता नहीं, धनबाद पहुंचते ही पुलिसकर्मियों का लोगों के प्रति रवैया क्यों बदल जाता है?

पता नहीं, धनबाद पहुंचते ही पुलिसकर्मियों का लोगों के प्रति रवैया क्यों बदल जाता है? किसी की भी सरकार हो, उनके सेहत पर क्यों नहीं असर पड़ता? थाना प्रभारी हो या पुलिस अधीक्षक किसी के भी कानों में पीड़ितों के दर्द क्यों नहीं सुनाई पड़ते, आखिर वहां दंबगई करनेवालों, अपराधियों तथा लूट-पाट करनेवालों को ही संरक्षण क्यों मिलता हैं? मैं जब धनबाद में ईटीवी में कार्यरत था तो उस दौरान पुलिस अधीक्षक सुमन गुप्ता का पदार्पण हुआ था,

Read More
अपनी बात

हेमन्त का तीन तेरह करने में लगे BJP के रघुवर ने झूठ की सारी सीमाएं लांघी, BJP को सलाह रघुवर से करे तौबा, नहीं तो पार्टी कही की नहीं रहेगी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज रघुवर दास ने प्रेस कांफ्रेस रखी थी। जिसमें भेड़िया-धसान पत्रकारों की भीड़ भी जमा थी। जो उनके 37 मिनटों के प्रवचन सुनने के बाद, उन प्रवचनों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए झक-झूमर गाने जैसी सवाल दाग रही थी। रघुवर भी इस झक-झूमर वाले सवालों को सुनकर गद-गद थे और जवाब दिये जा रहे थे। अपने 37 मिनट के प्रवचन में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झूठ का पुलिंदा खोलकर रख दिया और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पर झूठे प्रश्नों की बारिश कर, स्वयं को महान योद्धा, महान वक्ता, महान राजनीतिज्ञ एवं अहं ब्रह्मअस्मि का मंत्र सभी पत्रकारों के कानों में फूंकने की कोशिश कर दी।

Read More
अपनी बात

सन्मार्ग अखबार के निदेशक की सदस्यता रद्द कराने को लेकर RPC के अध्यक्ष को ज्ञापन

रांची के वरिष्ठ पत्रकारों के एक ग्रुप ने रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में पत्रकारों ने मांग की है कि पत्रकारों का शोषण करनेवाले सन्मार्ग अखबार के निदेशक की सदस्यता रद्द की जाये। ज्ञापन में कई पत्रकारों के हस्ताक्षर भी है। जिनके हस्ताक्षर हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं – नवल किशोर सिंह, संजय समर, कैलाश साहू, देवेन्द्र कुमार शर्मा, प्रमोद झा, उदय चौहान, उमेश कुमार सिंह, कमलेश कुमार, अमित सिंह, राजेश कृष्ण, मो. मुजम्मिल, पंकज कुमार मिश्र आदि।

Read More
अपनी बात

गजब का दिमाग पाया है चिरकूटों ने BJP को पता नहीं, “ऑपरेशन लोट्स” को खबर बना फैला दिया गंध

 
भले ही भारतीय जनता पार्टी के शीर्षस्थ अथवा प्रदेश के नेताओं को मालूम हो या न हो अथवा उनके दिमाग में ये बात उपजी हो या न उपजी हो, पर रांची में बैठे कुछ चिरकूट टाइप के पत्रकारों ने “ऑपरेशन लोटस” के माध्यम से राज्य में सत्ता परिवर्तन का समाचार चला रखा है, यही नहीं देखते ही देखते कांग्रेस व झामुमो के विधायकों को तोड़-फोड़ कर भाजपा के सत्ता में आने की गंध भी फैला दी है,

Read More
अपराध

तांडव वेबसीरिज के खिलाफ BJYM ने खोला मोर्चा, इससे जुड़े निर्माता-निर्देशक व अभिनेता/अभिनेत्रियों के खिलाफ रांची में FIR दर्ज

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात ने रांची के अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह प्राथमिकी उन्होंने तांडव वेबसीरीज के निर्देशक अली अब्बास, राइटर गौरव सोलंकी, निर्माता – हिमांशु कृष्ण मेहरा, अभिनेता सैफ अली खान, मो. जीशान अयूब, अभिनेत्री कृतिका कायरा व डिम्पल कपाड़िया के खिलाफ दर्ज कराई है। सूर्य प्रभात ने अपने प्राथमिकी में इस बात का जिक्र किया है कि अमेजन प्राइम नामक ओटीटी प्लेटफार्म पर अली अब्बास जफर मुबंई द्वारा निर्मित तांडव वेबसीरिज जो 16 जनवरी 2021 से प्रदर्शित हो रहा है,

Read More
खेल

RPC के अधिकारियों को दो-दो किट, अन्य पत्रकारों को जलपान तक नहीं, उन्हें मिले किट पर भी उठे सवाल, एक ने कहा – सब भिखारी

धिक्कार ऐसे आयोजन पर, जहां आप खुद के लिए अलग व्यवस्था और दूसरों के लिए निम्नतम स्तर की व्यवस्था करते हैं। जहां आप अपने लिए दो-दो किट (ओपनिंग सेरेमनी और लीग मैच के लिए अलग-अलग) तथा स्पेशल भोजन-जलपान और अन्य लोगों को दोयम दर्जे का किट (जिसमें जूते एक ही खेल में दांत निपोड़ देते हैं) उपलब्ध कराते हैं तथा उन्हें भोजन व जलपान के लिए भी तरसा देते है, धिक्कार आपके द्वारा इस आयोजन पर, जहां लोग आपके ओपनिंग सेरेमनी में जाने से भी कतराते हैं, आप पर सवाल उठाते हैं।

Read More