Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

ए सुप्रिया दा, अपना धर्मज्ञान बढ़ाइये, बाबा वैद्यनाथधाम चारधाम में नहीं, द्वादश ज्योर्तिंलिंगों में आता है, ठीक है

ए सुप्रिया भट्टाचार्य भाई, हर बात में दिमाग लगाना छोड़िये, नहीं तो जो जिस क्षेत्र में मर्मज्ञ व विशेषज्ञ हैं, वो आपको छोड़ेगा नहीं, आपको कटघरे में खड़े कर देगा। जैसे आज ही आपने रांची में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में कह दिया कि देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम चार धाम में आता हैं, अरे भाई ये बोलने और कहने के पहले कम से कम मेरे जैसे पंडितों से तो सलाह ले लीजिये, कम से कम इस मुद्दे पर तो आपको सही बात बता देते।

Read More
राजनीति

आपातकाल लगाने वालों का DNA भारत में अभी भी है जिन्दा, प्रदेश कार्यालय व जिला स्तर पर BJP ने मनाया काला दिवस

आपातकाल विरोध दिवस पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मोरारजी देसाई और सत्याग्रह संचालन करने वाले अग्रजों के कारण हमारा मौलिक अधिकार अभी बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के पूर्व, पूरा देश इंदिरा गांधी सरकार के भ्रष्टाचार से तंग आ चुका था।

Read More
अपनी बात

बेवजह का अहं पालिये, झारखण्ड को गर्त में मिलाइये और इमर्जिंग झारखण्ड का सभी को च्यवनप्राश खिलाइये

कल राज्य में दो घटनाएं घटी। एक घटना केन्द्र सरकार ने की, जब उसने घोषणा कर दी कि देवघर स्थित एम्स के ओपीडी का जो उद्घाटन होनेवाला था, उसे स्थगित कर दिया गया है। कारण क्या था, इस पर हम पूर्व में भी विस्तार से चर्चा कर चुके हैं, इस आलेख में भी करेंगे और दूसरी घटना ये थी कि झामुमो का बहरागोड़ा का विधायक समीर मोहंती, वो 210 किलोमीटर की दूरी तय कर रांची पहुंच गया, सिर्फ इसलिए कि उसके चाहनेवालों को टेंडर मिल जाये,

Read More
अपनी बात

लोकतांत्रिक मर्यादाओं को मिटाने में तुली हेमन्त सरकार को केन्द्र ने दिखाई अपनी ताकत, देवघर एम्स के OPD का उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित

अगर गोड्डा के भाजपा सांसद डा. निशिकांत दूबे ने अपनी अभिव्यक्ति के माध्यम से राज्य सरकार को चुनौती दी है, तो ये कही से भी गलत नहीं हैं। आज की घटना क्लियर करती है कि राज्य में ममता बनर्जी वाली शैली में हेमन्त सरकार चल रही है। जो राजनीति में शुचिता को अब समाप्त करने पर तुली है। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने जो आज पत्र सीएम हेमन्त सोरेन को भेजा हैं और जिस प्रकार एम्स मामले में राज्य सरकार की हरकतों पर सवाल उठाए हैं तथा यह कह दिया कि इससे गलत परम्परा की शुरुआत होगी, तो वह भी गलत नहीं हैं।

Read More
अपनी बात

जमशेदपुर के युवाओं ने शुरू की “आकाश कैंटीन”, गरीबों के लिए निःशुल्क तो सामान्य लोगों के लिए मात्र दस रुपये में भोजन उपलब्ध

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘दाल भात केंद्र’ की तर्ज़ पर जमशेदपुर के टेल्को कॉलोनी क्षेत्र के युवाओं ने ‘आकाश कैंटीन’ की शुरुआत की है। गुरुवार को टेल्को के प्लाज़ा डिस्पेंसरी चौक पर आकाश कैंटीन के पहले स्टॉल की विधिवत शुरुआत हुई। कोई भूखा ना रहे के शाश्वत संकल्प से प्रेरित इस अभियान का संचालन ग्रीन स्काई फाउंडेशन एनजीओ के माध्यम से हो रही है।

Read More
राजनीति

आदिवासी मामलों के विशेषज्ञ व नियमावली बनाने वाले कमेटी में शामिल सदस्य प्रेमंचद ने नई TAC पर अंगूलियां उठाई

राज्य में नई जनजातीय परामर्शदातृ परिषद् का गठन हो चुका है। नई नियमावली बनने के बाद, उस नियमावली के आधार पर झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बिना किसी लाग-लपेट के उस परामर्शदातृ परिषद् को स्वीकृति भी दे चुकी है। राज्य की प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने इस पर हल्का सा प्रतिरोध जताया है, पर वो प्रतिरोध भी केवल दिखावा मात्र है। मतलब राज्य के प्रमुख विपक्षी दल को भी इस नई जनजातीय परामर्शदातृ परिषद् को लेकर कोई शिकायत नहीं हैं,

Read More
राजनीति

अभिभावक संघ के कृत्यों पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन से जुड़े विद्यालय संचालकों को भारी आपत्ति, उठाए सवाल

यह देखिए तथाकथित अभिभावक संघ गैरकानूनी रूप से मजमा बनाकर बिना मास्क के जबरन विद्यालय, विद्यालय घुसकर कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अभ्यावेदन दे रहे हैं। अभ्यावेदन तो मेल से भी दे सकते हैं, नहीं इन्हें तो फेसबुक पर अपना चित्र डालना है, नेतागिरी करनी है और विद्यालय के लिए सबसे जरूरी समय में सभी प्रधानाचार्य को मिलकर जबरन उनसे दबाव डालना है, आवेदन देना है।

Read More
अपनी बात

जनता ने ऐसी दुर्दशा कर दी कि “घर-घर रघुवर” की चिल्लमपों करनेवाला “ सिर्फ घर में रह रघुवर” बन गया

घर-घर रघुवर तो रघुवर और उनके समर्थक तथा मीडिया के लोग चिल्ला रहे थे, पर जनता तो मन बना चुकी थी कि ना ये सब कुछ नहीं अब “घर में रहे सिर्फ रघुवर” का नारा चलेगा और राज्य के इस बड़बोले नेता रघुवर दास को सदा के लिए घर/बाहर के चबूतरे पर स्थापित पत्थर की प्रतिमा की तरह स्थापित कर दिया जायेगा, जो हिल भी नहीं पायेगा और कुछ बोल भी नहीं पायेगा।

Read More
राजनीति

भाजपाइयों ने हेमन्त सरकार पर लगाया आरोप, जान बूझकर बार-बार बाबू लाल मरांडी का अपमान कर रही सरकार

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव ने झारखंड ट्राइबल एडवाइजरी कॉउन्सिल (TAC) के गठन पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान हेमन्त सोरेन की सरकार आदिवासी अधिकारों के साथ छेड़छाड़ करने के साथ-साथ आदिवासियों के सर्वमान्य नेता को अपमान करने का भी काम किया है। उनका कहना था कि टीएसी के गठन में पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मराण्डी को सूची में पांचवें नंबर पर रख उनका अपमान किया है।

Read More
अपनी बात

वाह री झारखण्ड पुलिस, सत्तापक्ष को छूट और विपक्ष पर केस, बाबूलाल ने DGP को पत्र लिख, पुलिस पर दोहरा चरित्र अपनाने का लगाया गंभीर आरोप

राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबू लाल मरांडी ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है। जिसमें कई उदाहरणों के साथ झारखण्ड पुलिस पर दोहरा चरित्र अपनाने का उन्होंने आरोप लगाया है। उन्होंने कई दृष्टांत देकर झारखण्ड पुलिस की मानसिकता पर ही सवाल खड़े कर दिये हैं, हालांकि झारखण्ड में यह कोई पहला नहीं हैं, जिसकी जब सरकार रही, उस सरकार ने पुलिस को अपने इशारों पर नचाया और पुलिस नाची भी।

Read More