अपनी बात

अपनी बात

भाई, अब तो अन्नपूर्णा को नई जगह और भाजपा को नया नेता मिल गया, फिर भी इनके मुंह क्यों लटके हैं?

भाई एक वक्त था, जब झारखण्ड नहीं बना था, एक बिहार था, जिसमें झारखण्ड भी समाया हुआ था। लालू प्रसाद यादव पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर विराजमान हुए, और देखते ही देखते वे पूरे देश में अपने आचरण व व्यवहार से छा गये। जो भी गरीब, चाहे वह किसी भी जाति का क्यों न हो? उन्हें देखता तो अपनी छाती फुला लेता, उसे लगता कि उसके घर का नेता पहली बार सत्ता में आया हैं,

Read More
अपनी बात

महागठबंधन से घबराई BJP अन्नपूर्णा के शरण में, भूपेन्द्र की रणनीति भविष्य में पड़ सकती है BJP के लिए भारी

महागठबंधन ने भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं की नींद उड़ा दी है, हड़बड़ाहट में उनके द्वारा लिये जा रहे निर्णय बता रहे हैं कि वे कितने अंदर से घबराए हुए हैं। स्वयं को चारित्रिक रुप से पुष्ट बतानेवाली भाजपा अब राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी के शरण में चली गई तथा उनसे कोडरमा लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ने का अनुरोध किया,

Read More
अपनी बात

पहले BJP को खूब गरियाएं, फिर उस में शामिल हो, संघ-भाजपा नेताओं के पांव छूकर टिकट ले, चुनाव जीते

अब भाजपा नीति व सिद्धांत की सिर्फ बात करती है, उस पर चलती नहीं। एक समय था जब भाजपा नीति व सिद्धांतों के लिए ही जानी जाती थी, उसके विरोधी भी इस बात के कायल रहते थे, भाजपा कार्यकर्ताओं की भाजपा में पूछ भी हुआ करती थी, बड़े भाजपा नेता अगर किसी शहर में जाते तो वे बड़े होटलों में ठहरने की अपेक्षा भाजपा कार्यकर्ता के घर पर समय गुजारना ज्यादा पसन्द करते,

Read More
अपनी बात

कमाल हो गया, आडवाणी के लिए वे भी रो रहे हैं, जो कल तक उन्हें बिना गालियां दिये सोते तक नहीं थे

भाजपा या वर्तमान राजनीतिक दलों में किसकी हिम्मत है कि स्वयं को लालकृष्ण आडवाणी के सामने खड़ा होने का दुस्साहस

Read More
अपनी बात

आखिर भाजपा विरोधी गोलबंदी की हवा कौन निकाल रहा है? कांग्रेस, JVM, JMM या वामपंथी पार्टियां

कुछ दिन पहले तक ऐसा प्रतीत हो रहा था कि झारखण्ड में भाजपा सरकार के खिलाफ जो नाराजगी है, कहीं लोकसभा चुनाव में उन्हें खाता खोलने में भी न मुश्किल हो जाये। विपक्षी पार्टियों की लामबंदी जिसमे कांग्रेस से वामपंथी सभी एक साथ दिख रहे थे, महागठबंधन का यह स्वरूप भाजपा विरोधी जमात की बड़ी एकता दिखाई पड़ती थी। भाजपा के लिए इस महागठबंधन की एका को भेदना मुश्किल था।

Read More
अपनी बात

झारखण्ड सिविल सोसाइटी ने लोगों को सावधान किया -‘बच के रहना झारखण्डवालों, अपने चौकीदारों से’

ये पंक्तियां राज्य की जनता के दर्द को बयां करती हैं। कोई भी कविताएं ऐसे ही जुबां पर नहीं आ जाती, वह तभी आती है, जब दर्द बर्दाश्त के बाहर हो, जरा देखिये राज्य के क्या हालात कर दिये हैं, राज्य की रघुवर सरकार ने? अगर झारखण्ड सिविल सोसाइटी ने राज्य की जनता से यह कह दिया कि बच के रहना झारखण्डवालों, अपने चौकीदारों से, तो ये गलत थोड़े ही हैं।

Read More
अपनी बात

कुर्ता फाड़े सीपी सिंह, मस्ताना बने हैं अर्जुन, दुल्हा बन गये मुख्यमंत्री, भाजपा की होली गर्दा, जोगीरा सारारा

सचमुच भाजपाइयों ने इस बार होली का लगता है कि रिकार्ड ही तोड़ दिया। सीपी सिंह की होली तो पुराने अंदाज में ही मनी। सुबह-सुबह उनके घर में कार्यकर्ताओं की टोली आती गई और उन्हें मस्ती में सराबोर करती रही, कार्यकर्ताओं की इस मस्ती में भला सीपी सिंह कैसे शांत रहते, लीजिये कब कौन कार्यकर्ता उनके कपड़े फाड़ गया, पता ही नहीं चला और वे कपड़ा फाड़ होली मनाते हुए आनन्द में डूब गये।

Read More
अपनी बात

किसी ने धूम-धड़ाके, तो किसी ने सादगी, तो किसी ने इस बार होली खेली ही नहीं

आज होली है। होली यानी उमंग-उत्साह, धूम-धड़ाके का पर्व। कही ढोल-नगाड़े बज रहे हैं, कही झाल-करताल और सभी पर एक ही राग, फगुआ गीत-होली गीत। सभी मस्ती में है। घर के रसोई से लेकर बाहर के बातावरण तक मस्ती ही मस्ती है। मस्ती हो भी क्यों न? सालाना पर्व है, मस्ती का पर्व है, ऐसे में हम मातम क्यों मनाएं? क्यों न झूम जाये, क्योंकि सुप्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन ने कहा है कि जो बीत गई सो बात गई,

Read More
अपनी बात

चीन ने कहा भारतीयों की हिम्मत नहीं चाइनीज प्रोड्क्टस का इस्तेमाल बंद कर दें, फिर भी भारतीयों का स्वाभिमान नहीं जग रहा

आप होली की मस्ती में डूबे रहिये और इधर चीन की गिद्धदृष्टि भारत पर आकर जम गई है। लीजिये फिर उसने धमकी दे डाली और आपके स्वाभिमान को ललकारते हुए कहा, भारतीयों तुम्हें चाइनीज प्रोडक्टस इस्तेमाल करने ही होंगे। शायद चीन को पता है कि भारतीयों का कोई स्वाभिमान नहीं होता, वे वहीं करते हैं, जो उन्हें करने में आनन्द देता हैं। भारतीय, जापानियों या इजराइल के नागरिकों की तरह नहीं कि जो कहें और वे करें।

Read More
अपनी बात

वाह रे झारखण्ड, 29 मार्च आया ही नहीं, प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की 37वीं बोर्ड बैठक संपन्न भी हो गई

17 मार्च 2019, दिन रविवार का, प्रभात खबर का रांची संस्करण, पृष्ठ संख्या 14 के मध्य में नजर डालिये। वहां झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सदस्य सचिव राजीव लोचन बख्शी द्वारा प्रसारित एक विज्ञापन दिखाई देगा। जिस विज्ञापन में लिखा है कि पर्षद के 37 वीं बोर्ड बैठक, दिनांक 29.03.2019 को सम्पन्न में लिये गये निर्णय के आलोक में…….कर दिया जायेगा।

Read More