कोरोना से निबटने में असफल रहे बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का CM नीतीश ने किया तबादला
कभी शुरुआती दौर में झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के चहेते रहे तथा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर कार्य कर चुके संजय कुमार, जो फिलहाल बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव पर कार्यरत थे, उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग से हटाकर पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी दे दी है। सूत्रों का कहना है कि विगत कई दिनों से बिहार में कोरोना को लेकर मची आपाधापी तथा विभाग को बेहतर ढंग से नहीं चला पाने से नाराज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें स्वास्थ्य विभाग से हटाने का फैसला लिया।
Read More