योगदा सत्संग मठ में मना परमहंस योगानन्द का जन्मोत्सव, भक्ति रसधारा में डूबे श्रद्धालु
आज परमहंस योगानन्द जी की जयन्ती हैं। रांची के योगदा सत्संग मठ में आज परमहंस योगानन्द जी का जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में देश-विदेश से परमहंस योगानन्द पर श्रद्धा लुटानेवालों की भीड़ यहां जुटी और भक्ति रसधारा में खुद को डूबोने में इन्होंने अपना ज्यादा समय बिताया। आज सुबह से ही योगदा सत्संग मठ का नजारा देखने लायक था।
Read More