Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

VHP नेता रतन अग्रवाल ने CM के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा पिछले चुनाव में दिये वोट का करेंगे प्रायश्चित

अब मुख्यमंत्री रघुवर दास की कार्यशैली का विरोध केवल विपक्ष या झारखण्ड की जनता ही नहीं कर रही, अब विरोध वे भी कर रहे हैं, जिनसे भाजपा का चोली-दामन का साथ रहा है, हम बात कर रहे हैं विश्व हिन्दू परिषद के धनबाद इकाई की, जिसके जिलाध्यक्ष है रतन लाल अग्रवाल। रतन लाल अग्रवाल ने कल इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन की आपात बैठक में साफ कहा कि धनबाद में चल रहे एक विधायक की रंगदारी के मामले में…

Read More
अपनी बात

धनबाद DDC ने CM के अहं को पूरा करने में अपनी ताकत झोंकी, 23 मनरेगाकर्मियों की सेवा समाप्त

लगता है, अब राज्य सरकार के अंतर्गत काम करनेवाले विभिन्न जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने भी संकल्प कर लिया है कि वे मुख्यमंत्री रघुवर दास के अहं को पूरा करके रहेंगे और वे सारे काम को करने में ज्यादा दिलचस्पी दिखायेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास का अहं पूरा होता हो, तथा राज्य में सीएम रघुवर दास तथा भाजपा का चेहरा, आम जनता के बीच बद से बदतर हो सकता हो, ऐसे कामों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Read More
अपनी बात

CM का घमंड सातवे आसमां पर, अब तक तीन पारा टीचरों की मौत, प्रमुख नेताओं ने रघुवर को चेताया

पारा टीचर बेमौत मर रहे हैं, पर राज्य के सीएम रघुवर दास घमंड में चूर हैं, उन्होंने दयालुता को श्रद्धाजंलि दे दी है, उन्होंने लगता है स्वीकार कर लिया है कि पारा टीचर मर जाये अपनी बलां से, पर वे पारा टीचरों के आगे नहीं झूकेंगे, कल समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी के आवास पर एक पारा टीचर कंचन दास ने दम तोड़ दिया और आज देवघर के सारठ स्थित सधरिया पंचायत के धावासोल गांव निवासी उज्जवल राय की मौत हो गई।

Read More
अपराध

थाने में बैठ CM के एक खास BJP नेता ने पुलिस को मारने तथा सब कर्म करने की धमकी तक दे डाली

भाई हम भाजपा नेता है, हमारे खिलाफ कोई भी व्यक्ति, मुझे आइना दिखाने का काम या हमारे खिलाफ कोई भी टिप्पणी कैसे कर सकता है? और जो ऐसा करेगा, उसके खिलाफ अब तक पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं किया? प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की और जो पुलिस भाजपा के कहने पर काम नहीं करेगा, वो धनबाद में चैन से कैसे रह सकता है?

Read More
राजनीति

BJP ने राज्य को छत्तीसगढ़ का रघुवर दिया तो कांग्रेस ने कर्नाटक का अजय थमाया, झारखण्डियों बजाओ झुनझुना

हमें एक चीज समझ में नहीं आता कि जब झारखण्ड में बाहरियों का ही राजनीतिक दबदबा बनाये रखना था तब भाजपाइयों और कांग्रेसियों ने अलग झारखण्ड बनाने में ज्यादा जोर क्यों लगाया? यह राज्य बिहार में ही था तो क्या गलत था? और जबकि ये अलग राज्य बन गया हैं तो फिर यहां के लोग राज्य के मुख्यमंत्री पद पर क्यों नहीं रहे या किसी राष्ट्रीय पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष का बागडोर क्यों न संभालें,

Read More
अपनी बात

पारा टीचर मरते हैं तो मरे, होनहार CM पहुंचे दुबई, बेरोजगारों के लिए झोला भर-भर कर रोजगार लाने

झारखण्ड के होनहार मुख्यमंत्री रघुवर दास दुबई पहुंच गये है, उनका भव्य स्वागत किया है भारतीय काउंसलेट विपुल ने। जनाब राज्य के होनहार मुख्यमंत्री भारी-भरकम होनहार उच्चाधिकारियों को लेकर गये है, वहां रोड शो करेंगे, और वहां के लोगों से कहेंगे, कि आप यहां का सब कुछ छोड़कर झारखण्ड आ जाइये, जहां हाथी उड़ता है, और उस हाथी पर उड़ते हुए, अपना रोजगार बढाइये और वहां के लोगों को, युवाओं को रोजगार दीजिये।

Read More
अपनी बात

हेमन्त ने लगाई दिमाग, थर-थर कांपती भाजपा और उसके CM रघुवर ने कोलेबिरा से बनाई दूरी

राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा के छूटे पसीने ने कोलेबिरा विधानसभा उप चुनाव में भी भाजपाइयों और उनके मुख्यमंत्री की हालत पस्त कर दी है। ये कोलेबिरा के नाम से ही थर-थर कांप रहे हैं। इनके शरीर में थर-थरी ऐसी समा गई है कि, ये कोलेबिरा और उपचुनाव का नाम तक सुनना नहीं चाहते, भाजपाइयों ने हालांकि कोलेबिरा में अपना कैंडिडेट तो उतार दिया है, पर उसे जीताने का प्रयास करना छोड़ दिया है।

Read More
राजनीति

अमित शाह ने राहुल गांधी को कहा, मोदी पर कितना भी मिट्टी-कीचड़ उछालिये, कोई फर्क नहीं पड़ता

सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मुद्दे पर अपना फैसला सुना दिया। इस फैसले की प्रतीक्षा पूरे देश को थी, भाजपा और कांग्रेस की तो सांसे अटकी थी, आज के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भाजपा अतिउत्साहित हैं, कल तक राफेल मुद्दे पर सुरक्षात्मक स्ट्रोक खेल रही भाजपा, अचानक हमलावर हो गई है, भाजपा के अमित शाह लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी पर प्रश्नों की बौछार कर रहे हैं।

Read More
राजनीति

सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मुद्दे पर मोदी सरकार की नीतियों के पक्ष में फैसला सुनाया, कांग्रेस हुई पस्त

सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील से संबंधित दाखिल सारी याचिकाएं खारिज कर दी, यहीं नहीं सुप्रीम कोर्ट का साफ कहना है कि उसे राफेल डील में कोई गड़बड़ियां नजर नहीं आती। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने भारतीय जनता पार्टी और केन्द्र की मोदी सरकार को बहुत बड़ी राहत दी है, साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाये जा रहे आरोपों को एकतरह से बेबुनियाद करार दिया।

Read More
अपनी बात

हेमन्त ने रघुवर की नींद उड़ाई, दिन-रात JMM-JMM का रट लगाते बीत रहा CM का

खुद अपनी जमशेदपुर पूर्वी सीट से इस बार जीत पायेंगे या नहीं, इसका राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को अंदाजा नहीं है, पर संथाल परगना की सभी विधानसभा सीटों पर उनकी नजर ज्यादा है, इधर संथाल परगना उनका दौरा भी खूब हो रहा हैं, और वहां ले-देकर झामुमो पर वे जमकर बरस रहे हैं, झामुमो पर बरसने के क्रम में भाषा की मर्यादा का भी वे ख्याल नहीं रख रहे, जिसके कारण सीएम की इमेज तो पहले ही इन इलाकों में खत्म हो गई हैं,

Read More