Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

सावधानः झारखण्ड में सहायक पुलिसकर्मियों की नियुक्ति के सवाल पर अभी भी भाजपा झूठ पर झूठ बोले जा रही है

सहायक पुलिसकर्मियों के आंदोलन को लेकर भाजपा एवं झामुमो आमने-सामने है। झामुमो जहां भाजपा के कारगुजारियों को जनता के समक्ष रखकर, भाजपा की हालत पस्त कर दे रही है, वही भाजपा के नेता जनता के बीच अपनी पिट रही भद्द को देखते हुए झूठ का सहारा लेने से भी बाज नहीं आ रहे। ये बड़ी तरीके से झूठ बोलकर स्वयं का बचाव कर रहे हैं। आश्चर्य यह भी है कि जो पत्रकार भाजपा की बीट देखते हैं, वे उनके द्वारा बोले जा रहे झूठ का प्रतिवाद भी नहीं करते।

Read More
अपनी बात

याद रखिये प्रधानमंत्री जी, बिहार हरिवंश की चतुराई या राजनीति का नाम नहीं है, बिहार गुजरात भी नहीं है, बिहार, बिहार है

हरिवंश उर्फ हरिवंश नारायण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारत के उपराष्ट्रपति, सभापति राज्यसभा, वैंकेया नायडू को आज एक पत्र लिखा है, पत्र तीन पृष्ठों का है। यह पत्र भाजपा के फेसबुक पर भी डाला हुआ है। पत्र वायरल भी है। यह पत्र किसने वायरल किया। भगवान मालिक है। पीएम मोदी इस पत्र को पढ़कर अपने विचार भी दे डाले हैं, लेकिन देश में बहुत सारे ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने सदन ठीक से नहीं चलाने को लेकर हरिवंश को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Read More
अपनी बात

अपनी इमेज ठीक करने को बेचैन हरिवंश ने शुरु की चाय की राजनीति, आंदोलनरत सांसदों ने चाय पीने से किया इनकार

जनाब हरिवंश उर्फ हरिवंश नारायण सिंह, हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से इतने प्रभावित है कि आज अहले सुबह मोदी ब्रांड की चाय लेकर पहुंचे गये, उन सांसदों से मिलने, जो कल से दिल्ली में संसद भवन के समक्ष गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठे है। जनाब चाय पिलाने गये थे, पर ये क्या? सासंदों ने तो चाय पीने से ही इनकार कर दिया। इसलिए मैंने कहा – वेलडन सांसदों, आपने जनाब के अंदर चल रही राजनीतिक सोच को पूर्ण विराम लगा दिया, उनकी पोल पट्टी खोल दी,

Read More
अपनी बात

झामुमो ने CIP के निदेशक दयाराम और BJP के पूर्व सांसद आर के सिन्हा पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने रांची स्थित केन्द्रीय मनोचिकित्सा संस्थान(CIP) के निदेशक दया राम एवं भाजपा के पूर्व सांसद आर के सिन्हा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह गंभीर आरोप आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में लगाये। सुप्रियो का कहना था कि झारखण्ड का दुर्भाग्य है कि रांची में केन्द्रीय मनोचिकित्सा संस्थान चल रहा है,

Read More
अपनी बात

दाल में कालाः जिन मुस्लिम संगठनों और चर्च को आदिवासियों की पूजा-पद्धति पसन्द नहीं, वे भी चल पड़े सरना धर्म को समर्थन देने

सबसे पहले देश में रहनेवाले जितने आदिवासी लोग है। पहले वे आदिवासियों के धर्म के मामले में एक राय बनाये। फिर वे अपनी मांगे रखे तो ठीक रहेगा। ऐसे भी यह राज्य का विषय भी नहीं है। इसे केन्द्र को देखना है। सरना धर्म को माननेवाले हर जगह नहीं मिलते, इसलिए इस पर मतैक्य होना असंभव है। अच्छा रहेगा कि जनजातीय लोगों के लिए खासकर धर्म के मामले में मतैक्य हो।

Read More
अपनी बात

आत्मनिरीक्षण तो विपक्ष के साथ-साथ उप-सभापति हरिवंश को भी करना चाहिए वैंकेया जी, कि क्या वे किसानों की बद्दुआ झेल पायेंगे?

राज्यसभा में हुई कल की घटना को लेकर राज्यसभा के सभापति एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता वैकेया नायडू कुछ भी फैसला सुना दें, पर उनके फैसले ने कृषि विषयक मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनके मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्रियों-नेताओं, यहां तक की उपसभापति के मन में चल रही मोदी भक्ति को भी उजागर कर दिया है, साथ ही यह भी सिद्ध कर दिया कि हरिवंश की नजर उपसभापति से भी बड़े एवं उपर के पद पर है और वे वहां तक किसी भी तरीके से पहुंचने के लिए बड़ी ही सावधानी से कदम बढ़ा रहे हैं।

Read More
अपनी बात

गलती करे रघुवर और झेले हेमन्त, BJP की गलती भुगते JMM, मात्र तीन साल का अनुबंध और अब सहायक पुलिसकर्मियों को चाहिए स्थायीत्व और सारी सुविधाएं

गलती करें रघुवर और झेले हेमन्त, भाजपा की गलती और भुगते झामुमो, मात्र तीन साल की अनुबंध पर सहायक पुलिसकर्मियों ने नौकरी पाई और अब इन्हें चाहिए स्थायीत्व और सारी सुविधाएं। है न कमाल की बात। जब आपको स्थायीत्व और सारी सुविधाएं चाहिए थी, तब आपने तीन साल का शपथ पत्र क्यों भरा? किसने आपको ऐसा करने पर मजबूर किया? उस वक्त किसकी सरकार थी, जिसने आपको ऐसा झांसा दिया? इसका जवाब सहायक पुलिसकर्मी आंदोलनकारी नहीं देते, बस उनका जवाब भी भाजपा नेताओं की तरह होता है।

Read More
राजनीति

रांची में सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन राजनीति का शिकार, विपक्ष-सत्तारुढ़ दल आमने-सामने

कल जिन सहायक पुलिसकर्मियों की मोराबादी मैदान में पिटाई हुई थी। उस पर कल से राजनीति भी शुरु हो गई। राज्य की प्रमुख विपक्षी दलों के साथ-साथ सत्तारुढ़ दल इस मुद्दे को लेकर आमने-सामने है। सत्तापक्ष का साफ कहना है कि वो सहायक पुलिसकर्मियों की उचित व लोकतांत्रिक तरीके से मांगी जानेवाली हर मांगों को सहानुभूति पूर्वक विचार करने को तैयार है, पर कानून को हाथ में लेने की जो प्रवृत्ति हैं, उसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Read More
राजनीति

अम्बा का आरोप – NTPC को काम चालू कराने से मतलब, विस्थापितों-प्रभावितों से कोई सरोकार नहीं

बड़कागांव के पंकरी बरवाडीह कोल माइंस परियोजना एनटीपीसी एवं इसकी सहयोगी कंपनी त्रिवेणी सैनी के विरुद्ध एक सितंबर से पांच पंचायतों के लगभग 15 गाँवों के चल रहे सत्याग्रह स्थल पर कोरोना से रिकवर होकर स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद जाकर सत्याग्रहियों से मिली। अंबा प्रसाद ने सत्याग्रह कर रहे ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि हर हाल में वो 2013 कानून लागू करायेंगी। साथ ही जल्द ही विस्थापितों और प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वार्ता कराने की बात भी कही।

Read More
धर्म

आज ही के दिन (19 सितम्बर) यानी 100 साल पहले परमहंस योगानन्द ने अमेरिका की धरती पर पहला कदम रख, योग-विज्ञान की रखी थी नींव

 

आज से ठीक सौ साल पहले, 19 सितम्बर 1920 को एक युवा योगी अमेरिका की धरती, बोस्टन में अपने पांव रखे थे। उनका वहां जाना, भारत के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक उदारवादियों के प्रतिनिधि के रुप में हुआ था। उस युवा योगी ने धर्म-विज्ञान विषय पर अपने प्रभावशाली व्याख्यान से सभी के हृदय में यह वाक्यांश स्थापित कर दी, कि अपने अंतःस्थल में परमात्मा की उपस्थिति का भान कर, जीवन का परम उद्देश्य, आनन्द की प्राप्ति संभव है।

Read More