Author: Krishna Bihari Mishra

अपराध

नये साल में सन्मार्ग प्रबंधन को भविष्य निधि आयुक्त ने दिया करारा झटका, पत्रकार नवल को मिली सफलता

से प्रकाशित सन्मार्ग अखबार के प्रबंधन को नये साल में क्षेत्रीय भविष्य निधि (सी एंड आर)आयुक्त विकास आनन्द ने करारा झटका दिया है। इस करारे झटके से सन्मार्ग प्रबंधन की जहां नींद उड़ गई, वहीं वहां कार्यरत करीब 21 कर्मियों की बल्ले-बल्ले हो गई है, क्योंकि आयुक्त विकास आनन्द ने भविष्य निधि और अन्य मद में बकाये इनके करीब 97.50 लाख रुपये को पन्द्रह दिनों के अंदर जमा करने का नोटिस जारी किया है।

Read More
खेल

खेल पत्रकार सुशील ने CM हेमन्त, BJP नेता बाबूलाल व DGP एमवी राव को टैग कर खुद पर CCL द्वारा लगाये आरोपों की त्वरित जांच की कर डाली मांग

झारखण्ड के वरिष्ठ खेल पत्रकार सुशील सिंह ‘मंटू’ ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, भाजपा नेता बाबू लाल मरांडी, पुलिस महानिदेशक एम वी राव को टैग करते हुए पिछले दिनों सोशल साइट पर एडीजी, सीआइडी शाखा को पूर्व में जारी किये गये अपने पत्र का हवाला देते हुए अपनी भावनाओं को शब्दों में उकेरते हुए, स्वयं के खिलाफ त्वरित जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने जो अपनी बातें लिखी है, वो इस प्रकार है…

Read More
अपनी बात

दैनिक जागरण ने अपने पाठकों को दिया धोखा, शुरु की गलत परम्परा, CM हेमन्त के प्रेस कांफ्रेस को साक्षात्कार के रुप में किया पेश

दैनिक जागरण ने अपने पाठकों को खूलेआम धोखा देकर, एक नई परम्परा की शुरुआत कर दी। राज्य के सीएम हेमन्त सोरेन की प्रेस कांफ्रेस को साक्षात्कार के रुप में जनता के सामने पेश कर, एक तरह से जनता के साथ धोखाधड़ी भी कर दी। बुद्धिजीवियों की मानें तो ये शत् प्रतिशत फ्राडिज्म है और इससे हर अखबार को बचना चाहिए, क्योंकि जनता अखबारों पर विश्वास करती है, अगर अखबार इस प्रकार का जनता के साथ षडयंत्र करेंगे तो दिक्कतें आयेंगी।

Read More
अपराध

शर्मनाक, राष्ट्रीय स्तर की पत्रिका पांचजन्य ने शुरु किया CM हेमन्त के चरित्र-हनन का प्रयास

तो क्या यह मान लिया जाय कि पांचजन्य जैसी राष्ट्रीय साप्ताहिक पत्रिका, सरस सलिल जैसी पत्रिकाओं की श्रेणियों में पहुंच चुकी है? वह पूर्व में प्रकाशित नूतन कहानियां, मनोहर कहानियां जैसी पत्रिकाओं के रिक्त स्थानों को भरने में लगी है, क्योंकि जिस प्रकार से उसने 27 दिसम्बर 2020 के अंक में झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के चरित्र-हनन का प्रयास किया, वो बताता है कि पांचजन्य जैसी पत्रिका फिलहाल बड़ी तेजी से उस ओर बढ़ रही है, जिसे कोई विचारवान अथवा चरित्रवान व्यक्ति स्वीकार नहीं कर सकता।

Read More
राजनीति

गरजे हेमन्त, अगर भाजपाई खनन को छोड़ पर्यटन पर ध्यान देते तो राज्य में नक्सलियों की धमक नहीं, बल्कि सैलानियों के ठहाके सुनाई देते

हेमन्त सरकार ने आज एक वर्ष पूरे कर ली। एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर विद्रोही24 ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सम्पर्क किया और उनसे विभिन्न विषयों पर बातचीत की, उन्होंने इसी बातचीत के क्रम में साफ कहा कि, अगर भाजपा की पूर्व की सरकारें राज्य में ईमानदारी से खनन का मोह छोड़कर, पर्यटन पर ध्यान देती तो इस राज्य में नक्सलियों की गोलियों की आवाजों की जगह सैलानियों के ठहाके सुनाई देते।

Read More
अपराध

गड़बड़ी भी करेंगे और पुलिस बॉडीगार्ड भी चाहिए, ये सब नहीं चलेगाः एम वी राव

आप गलत व्यवसाय करेंगे, व्यवसाय खड़ा करने के दौरान प्रतिद्वंदिता में आयेंगे। ठेकेदारी करेंगे, अवैध खनन के व्यवसाय में लगेंगे। गलत धंधों में अपना दिमाग लगायेंगे। अन्य गैरकानूनी कार्यों को प्रश्रय देंगे, और फिर अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस से आपको बॉडीगार्ड भी चाहिए, ये सब नहीं चलेगा, क्योंकि पुलिस सभी की सुरक्षा के लिए बनी है, आपकी विशेष सुरक्षा के लिए नहीं बनी? क्योंकि सभी की सुरक्षा की जिम्मेवारी पुलिस की है। ये कहना है, झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक एम वी राव का।

Read More
अपनी बात

विदेशी डॉग्स व कैट्स की जगह देसी गाय के प्रति लोगों का बढ़ा झुकाव, बिनोद सिंह के प्रयास ने दिखाया रंग

भाई, भारत तेजी से बदल रहा है, इस तेजी में कब-कहां और कैसा बदलाव आ जाय, आप सोच भी नहीं सकते।  यह बदलाव सकारात्मक भी हो सकता है और नकारात्मक भी, क्योंकि यह  बदलाव आपकी सोच पर पूर्णतः निर्भर है। बिहार की राजधानी पटना से करीब तीस किलोमीटर दूर दानापुर-बिहटा मार्ग पर बिहटा एयरपोर्ट से करीब तीन किलोमीटर पहले एक ऑक्सीजन गौशाला है, जिससे लोग आज जुड़ना अपनी शान समझ रहे हैं।

Read More
अपराध

पलामू में भाजपा नेता ने आधी रात को जेसीबी चलाकर एक घर को किया जमींदोज, CM हेमन्त ने लिया संज्ञान

पलामू से एक बहुत बड़ी खबर है। वहां नावाबाजार में भाजपा नेता कृष्णा गुप्ता ने राजेन्द्र साव के घर कल बीती रात जेसीबी चलाकर, उसके घर को नेस्तनाबूद कर दिया। बात मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तक चली गई है। मुख्यमंत्री ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया है तथा पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए न्यायोचित कार्रवाई कर, उन्हें सूचित करने का झारखण्ड पुलिस को निर्देश दिया है।

Read More
अपनी बात

कोरोना वैक्सिन ट्रायल में अंकित राजगढ़िया ने कोयलांचल का मान बढ़ाया

अंकित राजगढ़िया इन दिनों सुर्खियों में हैं। सुर्खियों में इसलिए है कि वे हाल ही में भारत बायोटेक की वैक्सिन ट्रायल का हिस्सा बने हैं। अंकित हमेशा से ही अपने कार्यप्रणालियों से सुर्खियों में रहे हैं। धनबाद कतरास के रहनेवाले अंकित राजगढ़िया कोयलांचल में ही नहीं, बल्कि अब पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना ली है। रक्तदान करने तथा रक्तदान करनेवाले युवाओं को रक्तदान करने को प्रेरित करने के लिए कई स्थानों पर उन्हें सम्मान भी प्रदान किया गया।

Read More
अपनी बात

जो परमानन्द लालू यादव को प्राप्त है, उसी परमानन्द से आम कैदी या जेल में बंद RJD के अन्य नेता क्यों वंचित है?

भाई सवाल साफ है, जो परमानन्द लालू प्रसाद यादव को जेल में प्राप्त हो रहा है, उसी परमानन्द से आम कैदी या जेल में बंद राजद के अन्य नेता क्यों वंचित है? क्या उन्हें ये परमानन्द प्राप्त करने का अधिकार नहीं है, या उन्होंने लालू यादव से भी बड़ा पाप कर दिया है, कि उन्हें वो परमानन्द किसी जिंदगी में नहीं मिल सकता, जो लालू यादव को प्राप्त है। कमाल है एक सामान्य आदमी अगर जेल चला जाये तो उसके लिए जेल मैन्यूल, आइपीसी की धारा और पता नहीं कहां से लोग संविधान की प्रतियां लेकर पहुंच जाते है

Read More