झारखण्ड में सेवा दे रहे मूर्धन्य नेता, मंत्रियों, IAS/IPS, पत्रकारों, जिन्होंने देश की संपदा पर अपना खूंटा मजबूती से गाड़ रखा हैं, उन्हें होली की बधाई
झारखण्ड में रहनेवाले/सेवा दे रहे मूर्धन्य नेता, मंत्रियों, आइएएस/आइपीएस, अन्य अधिकारियों/पुलिसकर्मियों एवं पत्रकारों जिन्होंने देश की संपदा पर अपना पहला हक जमा रखा हैं, जिन्होंने अपने भ्रष्टाचार से सब की नींद उड़ा रखी हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में कभी भी सत्य बोला ही नहीं, जिन्होंने अपने पद का सदुपयोग अपने ससुर को निगम या बोर्ड का अध्यक्ष बनाने में लगा दिया, जो अपने साला/सालियों, पत्नियों/प्रेमिकाओं, भाभियों/बहुओं, बेटे/बेटियों के आगे सोचा तक नहीं। ऐसे सारे लोगों को विद्रोही 24 की ओर से दिल से होली की बधाई।
Read More