टाटीसिल्वे हत्याकांडः पत्नी के साथ अवैध संबंध के कारण पति ने कराई थी कमलेश की हत्या, रांची पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार
वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में दिनांक 03.05.26 को मानकी डीपा रिंग रोड़ के किनारे घटित कमलेश कुमार की हत्या से संबंधित अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कांड के उद्भेदन एवं अपराधी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रांची के नेतृत्व में पु०नि० सह थाना टाटीसिल्वे, रांची, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, नामकुम एवं टाटीसिल्वे थाना के पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बलों को शामिल करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया।
अनुसंधान के क्रम में गठित छापामारी दल द्वारा तकनीकी आसूचना के आधार पर कांड का उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी किये जाने के फलस्वरूप तीन अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्त 1. शिवनाथ कुमार सिंह 2. अंगिता देवी 3. साहिल राजा के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी एवं एक हाइवा ट्रक को बरामद कर जब्त किया गया है।
कांड में जब्त हाइवा वाहन का चालक शिवनाथ कुमार सिंह है तथा साहिल राजा वाहन का खलासी है। पकड़ाये गये अप्प्राथमिकी अभियुक्तों का अपराध स्वीकारोक्ति बयान अंकित किया गया है, जिसमें शिवनाथ कुमार सिंह एवं अंगिता देवी द्वारा बताया गया कि मृतक कमलेश कुमार की हत्या जानुम हाहे स्थित अपने घर पर करने के पश्चात शव को टाटीसिल्वे थानाक्षेत्र के रिंग रोड मानकीढीपा के पास हाइवा वाहन पर परिवहन कर ले जाया गया तथा हत्या की घटना का साक्ष्य छिपाने की नियत से सड़क दुर्घटना का रूप दिये जाने के अपराधिक उद्देश्य से शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया।
उसके बाद उक्त शव पर हाइवा वाहन का अगला पहिया चढ़ा दिया गया। अनुसंधान के क्रम में यह भी ज्ञात हुआ कि मृतक का गिरफ्तार अभियुक्त की पत्नी से अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी होने पर कमलेश कुमार के हत्या की अपराधिक साजिश रची गई। इस हत्याकांड में एक हाइवा ट्रक JH02BX-9396, एक स्कूटी नं0-JH0IDT-7599 एवं तीन मोबाईल फोन बरामद किये गये।
