अपराध

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरु इलाके से संजय साहू व रवि नामक अपराधी ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गये

दिनांक 05.05.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू इलाके में संजय साहू एवं रवि नामक व्यक्ति द्वारा बाहर से लाकर ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है, जिससे क्षेत्र के युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक, कोतवाली के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना एवं कोतवाली थाना की संयुक्त टीम का गठन कर छापेमारी हेतु निर्देशित किया गया।

टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कडरू क्षेत्र में छापेमारी की गई, जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई। इस संबंध में अरगोड़ा थाना कांड संख्या 105/26, दिनांक 05.05.2026, धारा 21(b)/22(b)/29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त 1 .संजय कुमार साहू, उम्र: लगभग 45 वर्ष, पिता: रामू साहू, पता:स्टार बक्स कैफे के सामने, अशोकनगर, रोड नंबर 2, थाना- अरगोड़ा, जिला- रांची के खिलाफ डोरंडा व अरगोड़ा थानों में पूर्व में भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि 2 .सुजीत कुमार सिंह उर्फ रवि, उम्र: 36 वर्ष, पिता: सुरेश सिंह, पता: 24, ओल्ड ए.जी. कॉलोनी, नीयर हनुमान मंदिर, कडरू, थाना- अरगोड़ा, जिला- रांची के खिलाफ लालपुर थाने में अपराधिक मामले दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *