चतरा पुलिस ने गिद्धौर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर के साथ पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार
चतरा पुलिस का कहना है कि दिनांक 05.05.2026 को संध्या में गश्ती के क्रम में गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजाटाड़ से कोलेश्वरी मंदिर जाने वाले सुनसान रास्ते में पाँच व्यक्ति मोटरसाइकिल खड़ा कर आपस में बातचीत कर रहे थे तथा इधर उधर देख रहे थे। संदिग्ध प्रतीत होने पर गश्ती दल के गाड़ी को उन लोगों के नजदीक जा कर रोका गया तो पुलिस को देख कर पाँचों लड़के भागने लगे। पाँचों लडकों को पुलिस बल के जवान के द्वारा पीछा कर खदेड़ कर पकड लिया गया।
पकड़ाये पाँचों लडके से बारी-बारी से नाम पता पुछने पर अपना अपना नाम क्रमशः 1. सक्षम कुमार पाण्डेय उर्फ बादशाह, उम्र-करीब 26 वर्ष, पिता- संजय पाण्डेय, ग्राम पुंडरा, थाना- सिमरिया, जिला- चतरा, 2. राजा बाबू उर्फ राजा, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता महेन्द्र प्रसाद, ग्राम पुंडरा, थाना सिमरिया, जिला चतरा, 3. मो० शाहबाज उर्फ मोनू, उम्र 21 वर्ष, पिता मो० कलीम, सा०-बाजारटांड टंडवा, थाना- टंडवा, जिला चतरा, 4. दिनेश कुमार उर्फ रफ्तार, उम्र 22 वर्ष, पिता शंभू साव, ग्राम सोहरकला, थाना-सिमरिया, जिला- चतरा एवं 5. सुनिल कुमार, उम्र 27 वर्ष, पिता महेन्द्र दागी, ग्राम गिद्धौर, थाना- गिद्धौर, जिला- चतरा बताये।
तत्पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया द्वारा पकड़ाये उक्त सभी व्यक्तियों के पास अवैध ब्राउन शुगर पाया गया, जिसे विधिवत जब्त किया गया तथा उक्त पाँचों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ मे NDPS Act के सुसंगत धाराओ के अंतर्गत गिद्धौर थाना कांड सं0- 53/26 दर्ज किया गया है।
इन गिरफ्तार लड़कों के पास से कागज / प्लास्टिक में लपेटा हुआ अवैध ब्राउन शुगर करीब 27 ग्राम, छः पीस स्मार्ट फोन, एक काला रंग का प्लेटिना मोटरसाइकिल रजि० नं0- JH02V-1967, एक 160 प्लसर मोटरसाईकिल, रजि० नं० अंकित नहीं तथा चेचिस नं0- MD0492DXXSCH48346, एक TVS कंपनी का RONIN मोटरसाईकिल रजि० न०- JH13M-5026 बरामद किया गया है।
इन गिरफ्तार अभियुक्तों में से दिनेश कुमार उर्फ रफ्तार, उम्र 22 वर्ष, पिता- शंभू साव, ग्राम सोहरकला, थाना सिमरिया, जिला- चतरा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ मयूरहण्ड, टंडवा, सिमरिया, भुरकुंडा, चौपारण आदि थानों में पोक्सो एक्ट के साथ-साथ कई अपराधिक मामले दर्ज है।
