राजनीति

मिशन मोदी की प्रदेशकार्य समिति गठित, हीरा प्रसाद साहू बने रांची जिलाध्यक्ष

मिशन मोदी की एक आवश्यक बैठक प्रदेश अध्यक्ष अनुरंजन अशोक की अध्यक्षता में कल संपन्न हो गई। बैठक में मिशन मोदी की कार्यसमिति गठित की गई और इनके सदस्यों की घोषणा भी कर दी गई। बैठक में रांची समेत झारखण्ड के अन्य जिलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनुरंजन अशोक ने कहा कि मिशन मोदी अगेन पीएम के संगठन विस्तार एवं हर एक बूथ पर इसकी मजबूती समय की मांग है। उन्होंने सभी से पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सत्तारुढ़ कराने के लिए सभी से कमर कसने की अपील की।

कार्यकारी महामंत्री शिशिर ठाकुर ने समिति के कार्य एवं दायित्व को सभी के सामने प्रस्तुत किया तथा संगठन को सुचारु रुप से चलाने के लिए सभी का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सभी से एक बार फिर 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रुप में उन्हें फिर से प्रधान सेवक बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि देश को सिर्फ मोदी ही एक बेहतर दिशा दे सकते हैं, क्योंकि विपक्ष नेताविहीन है, उनके पास मोदी का कोई विकल्प ही नहीं, ऐसे में हमारे उपर और बड़ी जिम्मेवारी बन जाती है।

बैठक में सर्वसम्मति से  चयनित पदाधिकारियों की घोषणा की गई तथा उन्हें शुभकामनाएं दी गई। अनुरंजन अशोक ने बताया कि आगामी 22 मई को मिशन मोदी अगेन पीएम की कार्यसमिति की बैठक का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें पूरे राज्य के पदाधिकारी आयेंगे और इसी दौरान टीम के कार्य की समीक्षा भी की जायेगी।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. अमर वर्मा को, परमेश्वर मोदी, राजीव रंजन सिन्हा, डा. अरुण कुमार सिंह, कमल झा, चंदा देवी, शरद बनर्जी को उपाध्यक्ष,  परशुराम प्रसाद, विनीत चतुर्वेदी, कुशामकर तिवारी को महामंत्री, शिशिर ठाकुर को कार्यकारी महामंत्री एवं प्रवक्ता, अंगभूति झा को प्रवक्ता, विनय पाठक, पवन कुमार सिन्हा, चंद्रशेखर खवारे, दारा हाजरा, अजय पल्लव पासवान, कुमुद रंजन, राज प्रताप राणा, शिबू भट्टाचार्य, अभय कुमार सिन्हा, बोधराई हांसदा, अरविन्द सिंह खुराना को मंत्री, विजय नाथ झा, विमल त्रिवेदी, कुमुद रंजन को मीडिया प्रभारी, राजकिशोर प्रसाद एवं शम्भू कुमार साहू को प्रशिक्षण प्रमुख, समीर मिश्रा को मुख्यालय प्रमुख, नीरज परिहार शाहदेव, प्रशान्त पराशर, रवि शंकर मंडल को जनसम्पर्क प्रमुख, पंकज सिंह को कोषाध्यक्ष एवं संजय कुमार दूबे को कानूनी सलाहकार बनाया गया है।

जबकि दूसरी ओर हीरा प्रसाद साहू को रांची का जिलाध्यक्ष और उमाकांत राय को रांची ग्रामीण का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। आलोक उरांव गुमला, रामावतार साहू लोहरदगा, मनोज अग्रवाल जमशेदपुर, प्रभुल्ल रंजन चतरा, प्रशांत प्रकाश गिरिडीह, राजकरण पांडेय हजारीबाग, गौतम तिवारी गढ़वा, निरंजन सिंह रामगढ़, आनन्द अम्बेडकर देवघर, राजेश गुप्ता धनबाद, राजेश यादव कोडरमा, कृष्णा प्रसाद गुप्ता को लातेहार का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। रोहित शारदा को राज्य युवा मोर्चा का अध्यक्ष, मीरा शर्मा को राज्य महिला मोर्चा का अध्यक्ष तथा मो. शाहजहां को राज्य अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।