रांची पुलिस ने साइबर ठगी में लगे पांच अपराधियों को रंगे हाथों गोंदा थाना के रॉक व्यू अपार्टमेंट के एक फ्लैट से किया गिरफ्तार
रांची पुलिस ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान संवाददाताओं को बताया कि दिनांक 28.05.2026 को समय करीब 20:00 बजे उसे गुप्त सूचना मिली कि गोंदा थाना क्षेत्र के चाँदनी चौक, धावन नगर के पास रॉक व्यू अपार्टमेंट के एक फ्लैट में कुछ अपराधी जमा हुए हैं तथा साइबर ठगी से संबंधित अपराध कर रहे हैं। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस उपाधीक्षक सदर के नेतृत्व में पु०नि० सह थाना प्रभारी तथा सशस्त्र बल के साथ टीम का गठन किया गया।
उक्त अपार्टमेंट में विधिवत छापामारी करने पर फ्लैट के अंदर कुल पांच लोगों को उपस्थित पाया गया तथा तलाशी लेने पर उक्त पाँचों के पास से कई आपत्तिजनक समान बरामद हुए। पुछताछ करने पर बताया गया कि उक्त लोगों द्वारा अन्य लोगों का फर्जी पहचान पत्र बनाकर उनका फर्जी एकाउन्ट खोलकर साइबर अपराध किया जाता है।
साथ ही इनलोगों द्वारा बताया गया कि यह फ्लैट निखिल भैया का है तथा उनके द्वारा ही इनलोगों को यहाँ बुलाकर साइबर क्राइम की घटना को करना सिखाया गया है तथा इनके द्वारा किया जाता है। सभी सामानों को विधिवत जब्त करते हुए गिरफ्तार किया गया। जिसके आलोक में गोंदा थाना काण्ड सं0-68/26 दिनांक:-28/05/2026 दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों का नाम और पता इस प्रकार है – 1. काजल कुमार मंडल, उम्र 24 वर्ष, पिता बिनोद मंडल, सा० नारायणपुर, पोस्ट थाना- नारायणपुर, जिला जामताड़ा, 2. आनंद कुमार, उम्र 18 वर्ष, पिता राजू प्रसाद, सा० बाजार समिति रामगढ़, जिला रामगढ़, 3. बिक्की कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता लुटू करमाली, सा0 अय्यर बस्ती, थाना ललपनिया, जिला बोकारो, 4. शाकिब अंसारी, उम्र 20 वर्ष, पिता मो० सलीम, सा० सौदागर मोहल्ला, रामगढ़, थाना जिला रामगढ़ और 5. आर्यन कुमार उम्र 17 वर्ष पिता बबलु प्रसाद सा० महुआ धारा, पोस्ट कैया, थाना + जिला रामगढ़।
इन अपराधियों के पास से विभिन्न बैंकों के अलग-अलग नाम से कुल 50 पासबुक, 26 डेबिट कार्ड, आठ चेक बुक, 13 मोबाइल फोन, जिसमें आठ का लॉक खुले होने के कारण IMEI No. नोट किया गया, जबकि तीन मोबाइल स्क्रीनलॉक, एक मोबाइल स्वीच ऑफ तथा एक मोबाइल का पिन द्वारा स्क्रीन लॉक एवं तीन आधार कार्ड बरामद किये गये।
