डोरण्डा थानान्तर्गत वाजपेयी पथ के बंद घर में चोरी करनेवाले सारे सात अपराधियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेवरात बरामद
दिनांक-08.05.2026 को डोरण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत वाजपेयी पथ स्थित एक बंद घर में अज्ञात अपराधियों द्वारा करीब पाँच लाख की जेवरात एवं पचास हजार रुपये नकद चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में डोरण्डा थाना में काण्ड सं0-121/26, दिनांक 08.05.26, धारा-305 भा०न्या०स० दर्ज है।
इस कांड का उद्भेदन करने एवं काण्ड में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक हटिया रांची के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया। गठित टीम द्वारा छापामारी कर काण्ड में संलिप्त अपराधकर्मी 1. मो. नकीब (सोनार), 2. मो. सारूफ उर्फ शाहरूफ, 3. मो. सिम्बाज, 4. मो. जैद, 5. मो. सैफ उर्फ सैम और 6. मो० कैफ उर्फ चुसू को गिरफ्तार किया गया एवं (7) विधि-विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया है।
गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्तों के निशानदेही पर छापामारी कर चोरी के जेवरात को बरामद किया गया है। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त मो. नकीब (सोनार) एवं मो. सैफ उर्फ सैम के मोबाइल में चोरी का जेवर खरीद-बिक्री करने का चैट भी पाया गया है। इन अपराधियों में मो.नकीब पत्थलकुदवा लोअरबाजार थाना, मो. सारुफ, मो. सिम्बाज, मो. जैद, मो. सैफ और मो. कैफ ये सभी हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं।
