रघुवर सरकार के 1000 दिन पूुरे, जनता में घोर निराशा, अखबारों व चैनलों की बल्ले-बल्ले

रघुवर सरकार आज 1000 दिन पूरे कर लिये। इस अवसर पर दुमका में रघुवर सरकार विशेष उत्सव मना रही हैं। जिसमें केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह विशेष रुप से भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास, विज्ञापनों के माध्यम से अपनी आरती उतार रहे तथा चैनलों व अखबारों के मालिकों और नाना प्रकार के संपादकों से अपनी मंगलाचरण व स्तुति भी गवां रहे हैं। उन्हें लगता है कि उन्होंने विकास की गंगा बहा दी हैं, पर सच्चाई कुछ और हैं।

जनता में घोर निराशा हैं। झूठी विज्ञापनों के सहारे जनता को गुमराह किया जा रहा हैं। सत्ता के दलालों का समूह सरकार की वंदना में जुटा हैं। पलायन, गरीबी आज भी सुरसा की तरह मुंह बायें खड़ी हैं, पर सरकार 1000 दिन पूरे करने के घमंड में आकंठ डूबी हैं।  विधि व्यवस्था का  हाल यह  है कि कल ही दिन दहाड़े रांची के डोरंडा में एक वन विभाग के रेंजर से 6 लाख 35 हजार रुपये लूट लिये गये। सच्चाई आपके सामने हैं, मैंने इसे आपके समक्ष रखने की कोशिश की हैं। देखिये रघुवर सरकार की सच्चाई…