अपनी बात

मनोज कुमार पुटू के नेतृत्व में रांची के विभिन्न मुहल्लों में चला राष्ट्रीय सैनिक संस्था युवा विंग का जनसंपर्क अभियान

राष्ट्रीय सैनिक संस्था युवा विंग के संरक्षक झारखंड प्रदेश के सरस कुमार के आदेश पर जन सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। सरस कुमार का कहना है कि यह भारत का पहला पूर्व सैनिकों का संगठन है, जिसमे पूर्व सैनिकों के साथ साथ देश भक्त नागरिक भी शामिल है। उन्होनें कहा कि देश भक्ति की भावना तो किसी मे भी हो सकती है, जैसे कुली, किसान, सैनिक, संत एवं किसी भी क्षेत्र में कार्य करने वाला।

इन सभी को जोड़कर एक साथ सुसंगठित कर बिना भेद भाव के एक साथ मंच पर लाना यह विशेष प्राथमिकता है ताकि देश भक्ति का भाव रखने वाले देश भक्त नागरिक पूर्व सैनिकों के साथ कदम से कदम मिलाकर एक साथ चल सकें। इससे यह फायदा सिविलियन को मिलेगा कि पूर्व सैनिकों के साथ जुड़कर अनुशासन, देश भक्ति सीखने को मिलेगा।

इसी बातों को ध्यान में रखते हुए लोगों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस जन सम्पर्क अभियान की जिम्मेवारी राष्ट्रीय सैनिक संस्था युवा कमांड अध्यक्ष झारखंड प्रदेश के मनोज कुमार उर्फ पुटू को दी गई है। मनोज कुमार उर्फ पुटू ने मधुकम, किशोरगंज, गंगा नगर, झिरी, शिव नगर, कमड़े में घर-घर जाकर सम्पर्क किया। लोगों को राष्ट्रीय सैनिक संस्था से जोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *