राजनीति

राजनीति

रांची में सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन राजनीति का शिकार, विपक्ष-सत्तारुढ़ दल आमने-सामने

कल जिन सहायक पुलिसकर्मियों की मोराबादी मैदान में पिटाई हुई थी। उस पर कल से राजनीति भी शुरु हो गई। राज्य की प्रमुख विपक्षी दलों के साथ-साथ सत्तारुढ़ दल इस मुद्दे को लेकर आमने-सामने है। सत्तापक्ष का साफ कहना है कि वो सहायक पुलिसकर्मियों की उचित व लोकतांत्रिक तरीके से मांगी जानेवाली हर मांगों को सहानुभूति पूर्वक विचार करने को तैयार है, पर कानून को हाथ में लेने की जो प्रवृत्ति हैं, उसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Read More
राजनीति

अम्बा का आरोप – NTPC को काम चालू कराने से मतलब, विस्थापितों-प्रभावितों से कोई सरोकार नहीं

बड़कागांव के पंकरी बरवाडीह कोल माइंस परियोजना एनटीपीसी एवं इसकी सहयोगी कंपनी त्रिवेणी सैनी के विरुद्ध एक सितंबर से पांच पंचायतों के लगभग 15 गाँवों के चल रहे सत्याग्रह स्थल पर कोरोना से रिकवर होकर स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद जाकर सत्याग्रहियों से मिली। अंबा प्रसाद ने सत्याग्रह कर रहे ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि हर हाल में वो 2013 कानून लागू करायेंगी। साथ ही जल्द ही विस्थापितों और प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वार्ता कराने की बात भी कही।

Read More
राजनीति

सहायक पुलिसकर्मियों ने दिखाया उग्र रुप, चली लाठियां, कई घायल, प्रोपेगंडा युद्ध शुरु, आंदोलनकारियों को अब भी CM हेमन्त पर भरोसा

मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रहे सहायक पुलिसकर्मियों पर आज पुलिस ने जमकर लाठी भांजी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एवं विजुयल बताता है कि मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रहे सहायक पुलिसकर्मियों ने सबसे पहले उन्हें रोकने के लिए बनाई गई बैरिकेडिंग को निशाना बनाया। बैरिकेडिंग तोड़ी। पुलिस पर पत्थरबाजी की। इधर सहायक पुलिसकर्मियों को उग्र होता देख, वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने अश्रु गैस के गोले दागे, फिर लाठी चार्ज कर डाली।

Read More
राजनीति

धनबाद के भाजपा नेताओं ने कहा कालनेमियों को अगर पार्टी में शामिल किया गया तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा

धनबाद जिलान्तर्गत चिरकुण्डा नगर परिषद् के अध्यक्ष डब्लू बाउरी एवं उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने आज धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा के अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा को संयुक्त रुप से पत्र लिखकर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। इस पत्र में इन दोंनों भाजपा नेताओं ने कहा है कि कुछ लोग ऐसे हैं, जो धन एवं यश कमाने के लिए कालनेमि बनकर भाजपा में पदाधिकारी बनने को उतारु तथा गलत काम को अंजाम देने की फिराक में है। नेताद्वय ने छः प्वाइंट देकर अपनी बातों को प्रकाश में लाया है।

Read More
राजनीति

कमाल है, पहले आवेदन को अमान्य कर दो और फिर पत्रकारों को कहो कि ढुलू का मामला विचाराधीन

आज धनबाद के सभी प्रमुख अखबारों में झारखण्ड विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो के बयान प्रमुखता से छपे हैं। उस बयान में इस बात का जिक्र है, कि विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने कहा है कि ढुलू महतो की सदस्यता रद्द करने को लेकर एक मामला उनके पास विचाराधीन है। वे इस मामले में हर पहलूओं पर अध्ययन कर रहे हैं, जल्द ही वे इस संबंध में निर्णय ले लेंगे। रवीन्द्र नाथ महतो के इस बयान से ढुलू समर्थकों में मायूसी छाई हुई है, वहीं ढुलू महतो के कट्टर विरोधियों में खुशी का माहौल है,

Read More
राजनीति

सीता सोरेन फिर नाराज, विनोद पांडे पर लगाया आरोप, झामुमो सुप्रीमो को पत्र लिख इस मुद्दे पर संज्ञान लेने को कहा

सीता सोरेन आजकल अपनी ही पार्टी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा से नाराज चल रही है। ऐसे भी उनकी यह नाराजगी कोई नई नहीं है। वे समय-समय पर विभिन्न कारणों से कभी न कभी नाराज रही हैं और इसे लेकर पार्टी थोड़ा असहज भी हुई है। अब चूंकि पार्टी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरी है, सत्ता में है। कांग्रेस और राजद के सहयोग से झारखण्ड में एक अच्छी पकड़ बना ली है।

Read More
राजनीति

झामुमो ने केन्द्र को लगाई फटकार, कहा GST का बकाया ढाई हजार करोड़ झारखण्ड को जल्द उपलब्ध कराए मोदी सरकार

ऐसे तो पूरे देश की आर्थिक ढांचा चरमरा गई है, पर झारखण्ड की आर्थिक दशा सर्वाधिक चरमरा गई है। इसके लिए पूर्व की राज्य सरकार जितनी जिम्मेवार है, उतनी ही जिम्मेवार केन्द्र सरकार भी है, जिसने अभी तक झारखण्ड को उसका जीएसटी का बकाया ढाई हजार करोड़ रुपये देने से फिलहाल आनाकानी कर रही है। हालांकि केन्द्र सरकार को बार-बार इत्तिला किया जा रहा है, पर केन्द्र से कोई जवाब नहीं मिल पा रहा।

Read More
राजनीति

झामुमो ने कहा – राज्य की जनता को गुमराह करने का ठेका ले रखा है, बाबू लाल मरांडी ने

राज्य की जनता को गुमराह करने का ठेका ले रखे हैं, नये-नये भाजपा नेता बने बाबू लाल मरांडी। ये आरोप है, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य का। सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि हेमन्त सोरेन के नेतृत्ववाली कैबिनेट द्वारा गत 18 अगस्त को सात लौह अयस्क खदान को सरकारी उपक्रम झारखण्ड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के लिए आरक्षित किये जाने के ऐतिहासिक फैसले पर आपत्ति दर्ज करानेवाले बाबू लाल मरांडी को यह बताना चाहिए

Read More
राजनीति

झामुमो ने दी केन्द्र को चेतावनी, “माल हमारा खेल तुम्हारा नहीं चलेगा, और न हम इसे चलने देंगे”

केन्द्र सरकार की गलत नीतियों और बिना किसी योजना के लिये गये निर्णयों ने पूरे देश व राज्यों का वो कबाड़ा बना दिया कि लोगों के पास आज रोजगार नहीं हैं, लोग दाने-दाने को मोहताज हैं। केन्द्र सरकार केवल अपने निहित स्वार्थों को पूरा करने के लिए झारखण्ड जैसे राज्यों को समाप्त करने पर तूली है। आज स्थिति है कि अपना राज्य गंभीर आर्थिक संकटों से जूझ रहा है। जिस सरकार ने 2014 में जनता को यह ख्वाब दिखाया था कि वो तमाम मुश्किलों से देश को निकाल लेंगे,

Read More
राजनीति

JMM ने दी BJP को चेतावनी, झारखण्ड में परीक्षा के नाम पर हेल्पलाइन जारी कर अराजकता एवं भ्रम न फैलाए

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह राजनीतिक और मानसिक रुप से परास्त होने के बाद अब राज्य में अराजकता एवं लोगों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इंजिनियरिंग तथा मेडिकल परीक्षा प्रवेश के लिए नेशनल टेस्ट एजेंसी द्वारा जेईई और नीट की परीक्षाएं आयोजित करने का जो निर्णय लिया गया है, उस पर लगभग अस्सी प्रतिशत परीक्षार्थियों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

Read More