अगर छठ के बाद कोरोना संक्रमण फैला तो भाजपाइयों के खिलाफ साजिशन हत्या का मामला दर्ज होगा
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज संवाददाता सम्मेलन में पूर्व नगर विकास मंत्री सीपी सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें छठ के दिन सत्रह घाटों के पानी का कुल्ला करना पड़ेगा? उन्होंने कहा कि भाजपा बताएं कि यदि संक्रमण फैला तो इसका जवाबदेही कौन लेगा? उन्होंने कहा कि अगर स्थितियां बिगड़ी, संक्रमण फैला तो भाजपा के लोग याद कर लें, उनके खिलाफ साजिशन हत्या का मामला दर्ज होगा, क्योंकि इनलोगों ने छठ जैसे महाव्रत को भी मजाक बनाकर रख दिया।
Read More