अपनी बात

अपनी बात

लोगों को मूर्ख बनानेवाले ब्राह्मणवेशधारी बताएं कि किस शास्त्र में लिखा है कि धनतेरस के दिन सामान खरीदें

आज धनतेरस के बाजार सजे हैं। लोभी पंडितों, अज्ञानियों, मूर्खों और अखबारों-चैनलों में ब्राह्मणवेश धारण कर जनता को धोखा देनेवालों समूहों ने नाना प्रकार से आम लोगों के बुद्धि को भ्रमित कर रखा हैं और वे आज के महत्वपूर्ण दिन को सिर्फ और सिर्फ कुछ खरीदने और बेचने तक ही सीमित कर दिया है। जिससे सामान्य नागरिक अपने बुद्धि-विवेक को नष्ट करता हुआ,

Read More
अपनी बात

अबकी बार 65 पार चिल्लानेवालों भाजपाइयों, जन-भावनाओं को समझो, नहीं तो हो जाओगे तड़ीपार

जिस प्रकार मध्यप्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में अबकी बार 200 पार का नारा देनेवाली भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया, ठीक उसी प्रकार हरियाणा की जनता ने भी अबकी बार 75 पार का नारा दे रही भाजपा को पूर्ण बहुमत देने से इनकार कर दिया, दूसरी ओर महाराष्ट्र में भी भाजपा जो 2014 में 122 सीट लेकर अपना दबदबा कायम की थी, आज वो वहां 100 से भी नीचे में सिमट गई,

Read More
अपनी बात

भाजपा अगर चोर, डकैत, बदमाश को भी टिकट दे दें, तो आप उसे मोदी-शाह को हृदय में रख जीता दें

मिलिये भाजपा के इस नमूने सांसद से, सुनिये क्या कह रहा हैं… भाजपा किसी को भी जैसे लूल्हा को, लंगड़ा को, काना को, चोर को, डकैत को, बदमाश को टिकट दे दें, आप उसे जीताइये, मोदी और शाह को विश्वास में रखकर जिताइये… ये हैं आज की भाजपा और उसका आज का चरित्र। यह हैं वह भारतीय जनता पार्टी जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राजनीतिक इकाई मानी जाती हैं।

Read More
अपनी बात

भाजपाइयों ने स्कूली बच्चों को भी नहीं छोड़ा, और उन्हें जन-आशीर्वाद यात्रा की सेवा में लगा दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल, राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास, राज्य की मानव संसाधन मंत्री नीरा यादव खुद बताएं कि क्या अपना चेहरा चमकाने तथा अपनी पार्टी के प्रचार के लिए बच्चों को राजनीति में झोंकना अपराध नहीं, उनके गले में अपनी पार्टी का पट्टा डलवाना, उन्हें भाजपा का टोपी पहनाना, उन्हें अपने स्वागत के लिए सड़कों पर घंटों खड़ा करना क्या अपराध नहीं?

Read More
अपनी बात

दलबदलूओं-दागियों के सपनों का झारखण्ड बनाने को भाजपा तैयार, समर्पित कार्यकर्ता थामेंगे बाबाजी का ठुल्लू

आज भाजपा की राज्य इकाई ने गजब कर डाला, पहले तो इक्के-दुक्के दलबदलू-दागी भाजपा में शामिल होते थे, इस बार इसने सोचा क्यों न, थोक भाव में दलबदलूओं-दागियों को शामिल कर लें, और इसमें इन्हें भरपूर सफलता भी मिली, क्योंकि इन दागियों-दलबदलूओं को लगता है कि इस बार भाजपा में रहकर चुनाव लड़ने से ही उनकी मनोकामना पूर्ण हो सकती हैं, इसलिए उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी जहां से इन्होंने अपनी बुनियाद मजबूत की, उसे ही ठेंगा दिखा दिया।

Read More
अपनी बात

राज्य जीत लिया, पर समाज को जोड़ने में विफल रहे, तो अलगाववाद के नए केन्द्र जनजातीय क्षेत्र होंगे 

पूरे झारखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे जनजातीय समाज में एक पत्र धमाल मचा रहा हैं, संभवतः यह पत्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े किसी सदस्य का हो सकता हैं, क्योंकि जो उसमें भाव छुपे हैं, ऐसे भाव सिर्फ और सिर्फ स्वयंसेवकों में ही देखने को मिलते हैं। यह पत्र भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता करिया मुंडा को लिखा गया हैं, और प्रेषक में “जिन्होंने सपने संजोये, हमसे बड़ा दल और दल से बड़ा राष्ट्र” लिखा है।

Read More
अपनी बात

भाई वाह, गोला का आदमी बरहेट का MLA न बने, पर छत्तीसगढ़ का आदमी झारखण्ड का CM जरुर बने

भाई, मैं तो डंके की चोट पर कहता हूं कि आज तक ऐसा होनहार व्यक्ति झारखण्ड का मुख्यमंत्री कभी नहीं बना, जितनी बुद्धि इनके पास हैं, आज तक किसी मुख्यमंत्री को नहीं हुई, तभी तो जो काम देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री ने नहीं किया, वो इन्होंने किया, इन्होंने रांची में शंघाई टावर बनाने की सोची, अरे सोचा तो सोचा, झारखण्ड में हाथी तक उड़ा दिया, ऐसा होनहार मुख्यमंत्री हमें अब कहां से मिलेगा?

Read More
अपनी बात

क्या आप चाहेंगे कि राज्य में फिर से एक ऐसा मुख्यमंत्री बनें, जो राज्य के विकास में बाधक हो…

क्या आप चाहेंगे कि राज्य में फिर से एक ऐसा मुख्यमंत्री बनें… जो राज्य में पूंजी निवेश के नाम पर, झाविमो सुप्रीमो एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कथनानुसार मोमेंटम झारखण्ड के आयोजन के नाम पर राज्य की जनता का 900 करोड़ रुपये केवल विदेशी यात्रा पर खर्च कर दें? क्या आप चाहेंगे कि राज्य में ऐसा मुख्यमंत्री आ जाये, जो विशालकाय हाथी उड़ाने की योजना पर काम करने लगे, क्या दुनिया में कभी हाथी उड़ा हैं?

Read More
अपनी बात

AISA का प्रथम राज्य सम्मेलन रांची में सम्पन्न, बेहतर शिक्षा व बेरोगारी को लेकर हुई चर्चा

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन झारखंड इकाई की प्रथम राज्य सम्मेलन अंजुमन इस्लामियां हाल मे सम्पन्न हुआ। जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से करीब 100 आइसा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन की शुरुआत करते हुए भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य शुभेन्दु सेन ने कहा कि मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति ने छात्रों को विद्यालयों से बाहर ढकेल देने का प्रयास किया है। झारखंड राज्य मे शिक्षा का हाल बेहाल है।

Read More
अपनी बात

रघुवर सरकार के रहते राज्य में विधि-व्यवस्था कभी भी ठीक नहीं हो सकती – बाबूलाल मरांडी

झारखण्ड में रघुवर सरकार के रहते कभी भी विधि व्यवस्था ठीक नहीं हो सकती, उसका मूल कारण हैं कि, इस सरकार ने कभी भी विपक्ष और जनता को सरकार का पार्ट माना ही नहीं, लगता है कि इस सरकार ने अपने अधिकारियों और पुलिस सेवा में लगे लोगों को एक मैसेज दे दिया है कि जब भी किसी विपक्षी नेता अथवा जनता का फोन जाये, तो उसके फोन को न तो उठाओ और न ही उनके द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन करो।

Read More