भाजपा नेता भानु प्रताप शाही ने रांची के हिंदपीढ़ी को बताया कोरोना की दुकान, कांग्रेस ने की कड़ी आलोचना
भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही के एक विवादित बयान ने पूरे झारखण्ड में एक बार फिर बवाल मचाने का काम किया है। भाजपा नेता भानु प्रताप शाही ने ट्विवटर पर रांची के हिंदपीढ़ी मुहल्ले को कोरोना की दुकान कहकर संबोधित किया है। शाही ने ट्विटर पर लिखा है कि “कोरोना की दुकान हिंदपीढ़ी को बंद नहीं करा पा रही हेमन्त सरकार तो राज्य कैसे चला पायेगी, इस बात की चिन्ता है? ये आपकी कमजोरी है या मजबूरी।”
Read More