अपनी बात

अपनी बात

MICA तथा IPRD के अधिकारियों ने शुरु की CM हेमन्त सोरेन की इमोशनल ब्लैकमेलिंग, भाजपाइयों का भी मिला साथ

जब से हेमन्त सरकार ने राज्य में हाथी उड़ानेवाले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की जहांगीरी घंटी यानी मुख्यमंत्री जनसंवाद केन्द्र पर रोक लगाई तथा इसे चलानेवाले कट्टर भाजपा समर्थकों को बाहर का रास्ता दिखाया। तब से लेकर आज तक माइका और आइपीआरडी के उन अधिकारियों की नींद हराम हो गई है, जो नहीं चाहते कि माइका का आइपीआरडी से निर्वासन हो। अब ये दोनों मिलकर नये-नये हथकंडे अपना रहे हैं।

Read More
अपनी बात

ईमानदार एमवी राव को डीजीपी पद से हटाने के लिए कोयला माफियाओं से लेकर भ्रष्ट नेताओं, अधिकारियों व पत्रकारों ने मिलकर लगाया जोर

जब से झारखण्ड में हेमन्त सोरेन की सरकार बनी है, तब से लेकर आज तक जितने भी फैसले राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लिए हैं, उन फैसलों को चुनौती देने के लिए भ्रष्ट एवं चरित्रहीन लोगों ने एक सुनियोजित साजिश के तहत काम करना शुरु कर दिया है, हालांकि इन्हें सफलता नहीं मिलने जा रही, पर पेट में दर्द उनका इतना बढ़ गया हैं, कि ये अपने दर्द के निवारण  के लिए जो भी कुछ मिल रहा हैं, उसे करने में लग जा रहे हैं।

Read More
अपनी बात

ये नोट और शहरों के नाम बदल दें तो सही और हेमन्त राज्य के स्वाभिमान को जगाने के लिए लोगो बदल दें तो गलत

इनके लोग कोरोना काल में मध्यप्रदेश में चल रही कांग्रेस सरकार की तख्ता पलट दें, तो सही है। ये राजस्थान में भी चल रही अच्छी भली सरकार को डिस्टर्ब कर दें, तो सही है। ये कोरोना काल में अमरीका के राष्ट्रपति की आवभगत में खुद को साष्टांग दंडवत् की मुद्रा में सब को दिखा दें, और कोरोना से लड़ने के लिए सही काम करना बंद कर दें, तो सही है। ये बिहार में पुनः सत्ता प्राप्त करने के लिए चुनाव लड़ने की मुद्रा में आ जाये तो ठीक है, वह भी तब जब बिहार के लोग कोरोना और बाढ़ से त्राहिमाम कर रहे हैं,

Read More
अपनी बात

कोरोना झारखण्ड की जनता को क्या मारेगा? सरकार ने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि पुलिसवाले ही जीते-जी मार डालेंगे

हमें सरकार की नीयत में खोट नहीं, पर राज्य की जो पुलिस हैं, उस पर विश्वास नहीं। वह जरुर इस नये कानून की धज्जियां उड़ायेंगी। अपने हिसाब से जनता को लूट लेगी। वसूली अभियान चलायेगी। कहेगी कि तुमने मास्क नहीं पहना, इसलिए लाख रुपये जमा करो या दो साल की जेल काटने के लिए तैयार रहो। गरीब जनता लाख रुपये देने से रही, वह इन पुलिसकर्मियों के आगे नाक रगड़ेगी और नाक रगड़ने पर भी बिना पच्चीस-पचास हजार वसूले, यहां की पुलिस गरीब जनता को नहीं छोड़ेगी,

Read More
अपनी बात

बधाई जनसंवाद की महिलाकर्मियों, आपकी बातों को पीएम मोदी ने नहीं सुना, पर हेमन्त ने सुनी और न्याय दिला दिया

झारखण्ड सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय ने एक आदेश निकाला है,  जिस आदेश में उद्धृत है – “राज्य सरकार द्वारा लिए गये निर्णय के आलोक में मेसर्स माईका एजुकेशन कंपनी, मेन रोड, रांची के जन संवाद केन्द्र एवं राज्य कोरोना नियंत्रण केन्द्र से संबंधित सूचना भवन स्थित सभी कार्यों को दिनांक 31 जुलाई 2020 के प्रभाव से समाप्त किया जाता है।” यह आदेश सहायक इलेक्ट्रानिक अभियंता के हस्ताक्षर से जारी किये गये है।

Read More
अपनी बात

अगर आप राजनीति में रुचि रखते हैं तो ए के राय बनिये, तभी आप झारखण्ड और खुद को बेहतर बना सकते हैं

अगर आप राजनीति में रुचि रखते हैं तो ए के राय बनिये, तभी आप झारखण्ड और खुद को बेहतर बना सकते हैं। आज ए के राय की प्रथम पुण्यतिथि है। आज ही के दिन सुप्रसिद्ध वामपंथी चिन्तक, विचारक, राजनीतिज्ञ एवं एक बेहतर इन्सान ए के राय का धनबाद के केन्द्रीय अस्पताल में निधन हो गया था। आज का दिन, उनके उपर शोध करने तथा उनके विचारों को अपनाने का दिन है, क्योंकि एक अच्छा राजनीतिज्ञ वही हो सकता है, जो एक अच्छा इन्सान हो।

Read More
अपनी बात

सावन महीने में रांची में रहकर, रांची के इक्कीसो महादेव के दर्शन अगर नहीं किये, तो फिर क्या किये?

रांची जंक्शन से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर नामकुम के स्वर्णरेखा नदी के तट पर है इक्कीसो महादेव। यह इक्कीसो महादेव नाम इसलिए पड़ा, क्योंकि यहां के भूतल चट्टानों पर इक्कीस शिवलिंग उकेरित किये गये हैं, जिसमें कुछ तो अब दिखाई नहीं पड़ते, पर कुछ आज भी दिखाई पड़ रहे हैं। कार्तिक शुक्लपक्ष की पूर्णिमा के दिन इस जगह पर बड़ा भव्य मेला लगता है,

Read More
अपनी बात

पेट्रोलिंग पुलिस, स्थानीय नेता व व्हाट्सएप प्रेरित पत्रकार पर नकेल कसे बिना जनता को फायदा नहीं मिलनेवाला

हेमन्त जी, ये अच्छा हुआ कि आपने बालू प्रकरण पर ध्यान दिया और आज आपके प्रयास से खान एवं भूतत्व विभाग ने राज्य के सारे उपायुक्तों को भंडारण स्थल से बालू के उठाव के संबंध में एक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया। अब भंडारण स्थल से बालू का परिवहन बड़े वाहनों जैसे हाइवा, डम्फर आदि से भी हो सकेगा, जो कि पूर्व में केवल ट्रैक्टर से किये जाने की व्यवस्था की गई थी।

Read More
अपनी बात

पहले भाजपा ये तो बताएं कि राज्य में उसका एक नंबर का नेता कौन? बाबूलाल, रघुवर, दीपक या अर्जुन मुंडा

पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के नेता इस विवाद को तो सुलझाए कि झारखण्ड में भाजपा का सबसे बड़ा, प्रभावशाली, सभी कार्यकर्ताओं में समान रुप से ग्राह्य एक नंबर का नेता कौन है? बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, अर्जुन मुंडा या दीपक प्रकाश, क्योंकि जब तक ये क्लियर नहीं हो जाता कि झारखण्ड में एक नंबर का भाजपाई नेता कौन है, हमें नहीं लगता कि झारखण्ड में हेमन्त सोरेन जैसे मजबूत नेता को फिलहाल कोई चुनौती भाजपा की ओर से मिलने जा रही है।

Read More
अपनी बात

बाबूलाल और दीपक प्रकाश दिल्ली से जब भी लौटे, उन्हें 14 दिन होम कोरेन्टिन में रखा जाय

राज्य सरकार ने कोविड 19 को देखते हुए तथा झारखण्ड में बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के लिए बहुत ही अच्छा फैसला लिया है। विद्रोही24. कॉम से बातचीत के क्रम में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि झारखण्ड का कोई भी व्यक्ति चाहे वह अधिकारी हो या आम जनता, अगर किसी वजह से झारखण्ड से बाहर जा रहे हैं, तो उन्हें लौटने के बाद होम कोरेंन्टिन में रहना होगा। यह आदेश 20 जुलाई से प्रभावी होना है।

Read More