अपनी बात

अपनी बात

डाक्टरों/पत्रकारों के लिए काल बने हेमन्त सरकार के मंत्री व पुलिस पदाधिकारी, सरयू राय ने सरकार की साख पर उठाए सवाल  

 

जमशेदपुर पूर्व से निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कल यानी 24 मई 2021 को एक ट्विट किया, उनके द्वारा किया गया यह ट्विट सारे मामले की पोल खोल देता है। वो ट्विट है – “बंद कांतिलाल अस्पताल में चल रहे एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर के मालिक कौन है? क्या ये सरायकेला जिला के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी के साले हैं, जहां फर्जी मुकदमा कर डा. आनन्द को जेल भेजा गया? क्या इस सेंटर के सत्तापक्ष के एक रसूखदार नेता परिवार का पार्टनरशिप है? ये सवाल जवाब मांगते हैं।”

Read More
अपनी बात

झारखण्ड पुलिस पर लिखी खबर, बड़े पुलिस अधिकारियों को नहीं आई रास, पत्रकार को थाने पर बुलाकर की पूछताछ

कल यानी 23 मई को देर रात हमने अपने वेबसाइट विद्रोही 24 पर एक न्यूज डाली। उस न्यूज का हेडिंग था – “झारखण्ड CID या पुलिस की इतनी हिम्मत नहीं की रेमडेसिविर की कालाबाजारी करनेवाले महत्वपूर्ण शख्स का टेटूआ दबा दें, इसके लिए जिगर चाहिए, जो इनमें नहीं”। शायद यह समाचार राज्य में बैठे बड़े-बड़े पुलिस पदाधिकारियों को रास नहीं आया हैं, क्योंकि इसका परिणाम यह हुआ कि दोपहर होते ही मेरे मोबाइल पर कोतवाली थाने में पदस्थापित दारोगा का फोन आया कि आप कोतवाली थाने में शाम को पहुंचिये,

Read More
अपनी बात

ECRKU नेता संतोष तिवारी को रेलकर्मचारियों के बच्चों की चिन्ता, महाप्रबंधक को लिखा पत्र, कोरोना की तीसरी लहर आने के पहले ही हो स्वास्थ्य संबंधी सारी तैयारी

पूर्व मध्य रेल कर्मचारी यूनियन के पूर्व सहायक मंत्री संतोष तिवारी ने पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक को एक पत्र लिखा है, पत्र में इस बात का जिक्र है कि कोरोना के संक्रमण काल के दौरान, उसके पहले व दूसरे लहर में सारे रेलकर्मचारी/अधिकारी मिलकर इस कोरोना महामारी से लड़े और सफलता पाई, लेकिन सुनने में आ रहा है कि इसकी तीसरी लहर भी आनेवाली हैं, जो बच्चों के लिए घातक होनेवाली है।

Read More
अपनी बात

झारखण्ड CID या पुलिस की इतनी हिम्मत नहीं की रेमडेसिविर की कालाबाजारी करनेवाले महत्वपूर्ण शख्स का टेटूआ दबा दें, इसके लिए जिगर चाहिए, जो इनमें नहीं

याद करिये, 04 मई 2021 का दिन। रांची के सभी प्रमुख अखबारों में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की खबरें प्रमुखता से छपती है। बताया जा रहा है कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में दो युवक आधा दर्जन रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते पकड़े गये हैं। फिर दो दिन बाद यानी 6 मई को इसी से संबंधित खबरें छपती हैं। इस बार खबर यह है कि पुलिस जांच में यह पुष्टि हुई कि इन युवकों ने अपने मामा के लिए यह रेमडेसिविर खरीदा था।

Read More
अपनी बात

रांची सहित देश के 25 शहरों में कोरोना रोगियों की सेवा के लिए निकल पड़े योगदा सत्संग से जुड़े संन्यासी, YSS ने किया विशेष फोन नंबर जारी

कोविड महामारी से लोगों को निजात दिलाने के लिए योगदा सत्संग सोसाइटी देश के 20 राज्यों के 25 से अधिक शहरों में सेवा कार्य चला रही है। रांची में सहायता के लिए योगदा आश्रम ने 0651-6655500 टेलीफोन नंबर भी जारी किया है। इसके अलावा आश्रम के सदस्यों के माध्यम से भी सहायता प्रदान की जा रही है। योगदा सत्संग आश्रम ने शुक्रवार को इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।

Read More
अपनी बात

शर्मनाक, क्या रांची के पत्रकार इतने गये-गुजरे हैं कि वे अपने लिए दो जून की रोटी का भी प्रबंध नहीं कर सकते?

बस अब यही बाकी रह गया था रांची प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पिंटू दूबे, उसे भी आपने पूरा कर दिया। आपने वो काम किया, हमें लगता है कि जिसके पास थोड़ा सा भी स्वाभिमान होगा, वो इस प्रकार का काम अपने जिंदगी में नहीं कर सकता। क्या रांची का पत्रकार इतना गया-गुजरा है कि वह अपने और अपने परिवार के लिए दो जून की रोटी का प्रबंध नहीं कर सकता? और अगर ऐसा हैं तो यह सारे मीडिया संस्थानों, और मीडिया के नाम पर चल रहे सारे संघों/क्लबों तक के लिए डूब मरने की बात है।

Read More
अपनी बात

मीडिया संस्थानों के मालिकों/संपादकों के खिलाफ भूख हड़ताल भी करियेगा और उनसे ये आशा भी रखियेगा कि वे आपकी समाचारों को अपने यहां स्थान भी दें, ऐसा कभी हुआ हैं क्या?

ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ोगे और ये चाहत भी रखोगे कि वो तुम्हे ‘सर’ या ‘राय बहादुर’ की उपाधि दे दें, तुम्हें दौलत से मालामाल कर दें, तुम्हें हर प्रकार की विशेष व्यवस्था कर दें, तो ये नहीं न होगा भाई। इस सब के लिए आपको ब्रिटिश हुकूमत का जासूस या एक शब्द में कह दें तो आपको उसका ‘पिछलग्गू’ या ‘चाटूकार’ बनना पड़ेगा, और जब इनके खिलाफ आप सड़क पर उतरियेगा तो फिर आपको भगत सिंह बनना पड़ेगा और भगत सिंह के साथ क्या होता हैं, हमें नहीं लगता है कि आपको इसके बारे में भी बताना पड़ेगा।

Read More
अपनी बात

चुल्लू भर पानी में डूब मरो “रांची प्रेस क्लब” के लोगों व “आक-थू” करनेवालों, CM हेमन्त से मार्मिक अपील विनय मुर्मू की जान बचाएं  

क्यों “रांची प्रेस क्लब” के अधिकारियों याद हैं कि भूल गये, पिछले साल तो जब एक ने आपको आइना दिखाया था, तो भर-भर मुंह “आक-थू करने के लिए फेसबुक व अन्य सोशल साइट का सहारा लिया था, अब फिर तैयार हो जाओ, “आक-थू” करने-कराने के लिए, हो सके तो फिर  विनय मुर्मू के पास पहुंच जाओ, उसका बयान लेने के लिए ताकि तुम्हें
फिर से “आक-थू” करने का अभियान चलाने का मौका मिल जाये, पर इस बार ऐसा संभव हो पायेगा, हमें लगता है कि मुश्किल है।

Read More
अपनी बात

एकदिवसीय भूख हड़ताल का देशव्यापी समर्थन, CM हेमन्त ने विद्रोही24 को दिलाया भरोसा, पत्रकारों के हक में होंगे जल्द फैसले

आज मैं बहुत खुश हूं। मुझे पता नहीं था कि मेरे द्वारा आज किये गये भूख हड़ताल का इतना समर्थन मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन स्वयं फोन कर पत्रकारों की दुर्दशा पर हमसे बात करेंगे और भरोसा दिलायेंगे कि वे इस पूरे प्रकरण को देखेंगे और कोशिश करेंगे कि सारे पत्रकारों के साथ न्याय हो, उनका हक मिले, जो उनका अधिकार है। चूंकि मैंने इस बात की घोषणा पूर्व में ही कर दी थी कि मैं 19 मई को पत्रकार हित में भूख हड़ताल करुंगा

Read More
अपनी बात

पहले मंत्री को कूट देने की धमकी, फिर माफी और अब इलाजरत कोविड रोगियों का स्थानान्तरण, आखिर डा. आनन्द चाहते क्या हैं?

जमशेदपुर के 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल के संचालक डा. ओ पी आनन्द आजकल खुब चर्चे में हैं। चर्चे का कारण उनका बड़बोलापन हैं, जिसकी वजह से वे विवादों में हैं। पहले तो उन्होंने जमकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को धमकी दे दी, उन्हें कूटने तक की बात कर दी, उनके लिए आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया और जब बात बढ़ती चली गई, उन्हें लगा कि सरकार में मौजूद लोग उनके इस आपत्तिजनक बातों को लेकर घेरने का मन बना चुके हैं तब ऐसी हालत में उन्होंने माफी भी मांगी,

Read More