नई शिक्षा नीति को लेकर हुई देशव्यापी बैठक हुई राजनीति की शिकार, हेमन्त को दिखा छेद तो द्रौपदी मुर्मू को दिखा पिछड़ों-आदिवासियों का हित
नई शिक्षा नीति को लेकर आज देश भर में हुई चर्चा, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यों के राज्यपालों एवं उप राज्यपालों तथा राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के समूह तक शामिल हुए। यह विशेष वीडियो कांफ्रेसिंग में हुई चर्चा साफ बताती है कि यह मीटिंग भी राजनीति की भेंट चढ़ गया। जिस राज्य में भाजपा के शासन नहीं हैं, वहां के लोगों को तो इस नई शिक्षा नीति में छेद ही छेद दिखा, और जहां भाजपा के शासन है, वहां के लोगों मे इस नई शिक्षा नीति में कहीं पर भी कमियां नहीं दिखी।
Read More